&format=webp&quality=medium)
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में शुरुआती कारोबार में मजबूती देखी जा रही है और यह 26000 के पार कारोबार कर रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 25750-25850 की रेंज में सपोर्ट और 26000-26100 की रेंज में रेसिसटेंस है. इन लेवल्स पर फोकस करें. मार्केट गुरु ने स्टॉक इनसाइट्स के तहत आज 3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए खबरों और ट्रिगर्स के दम पर कहां एक्शन दिख सकता है.
अनिल सिंघवी ने IDBI Bank, मेटल स्टॉक्स और अडाणी ग्रुप स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह दी है. रेट कट और डॉलर में कमजोरी से मेटल स्टॉक्स अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने पर अडाणी ग्रुप स्टॉक्स चमकेंगे.

IDBI Bank का शेयर ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 98 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आईडीबीआई बैंक का विनिवेश आखिरी चरण में है. अगले 1-2 महीने के भीतर इसका विनिवेश पूरा होने की उम्मीद है. हाल में बैंकिंग एंड फाइनेंशियल स्पेस में जिस तरह बड़ी डील्स हुई हैं और विदेशी निवेशकों का इंटरेस्ट बढ़ा है, इस बात की उम्मीद है कि IDBI Bank का विनिवेश अच्छे प्रीमियम वैल्युएशन पर होगा.
हालांकि, डील नहीं होने का एक सिंगल और बड़ा रिस्क जरूर है. अगले 1-2 महीने में यह तगड़ा रिटर्न दे सकता है. यह एक हाई रिटर्न लो रिस्क वाला बेट होगा. Fairfax और कोटक महिंद्र बैंक का नाम इस डील में सामने आ रहा है.
पिछले तीन महीने से शेयर ने 90 का लेवल नहीं तोड़ा है. ऐसे में 90 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ आईडीबीआई बैंक में पोजिशन ले सकते हैं. यह पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अच्छा मौका है.
इसके अलावा मेटल स्टॉक्स भी अच्छे नजर आ रहे हैं. डॉलर इंडेक्स में गिरावट मेटल्स के लिए पॉजिटिव हैं. फेड ने रेट कट किया है. इसके अलावा ग्लोबली डिमांड भी अच्छा नजर आ रहा है. मार्केट गुरु ने इस स्पेस से किसी भी मेटल स्टॉक में कमाई का मौका बताया है.
अमेरिका के साथ ट्रेड डील ट्रैक पर है. कल पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत हुई जो डील के सेंटिमेंट के लिहाज से पॉजिटिव है. जब कभी अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बात बनेगी या पॉजिटिव डेवलपमेंट्स आएंगे, अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा. पोजिशनल निवेशकों के लिए अडाणी ग्रुप के लिस्टेड स्टॉक्स में मौका है.