&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर से तिमाही बिजनेस अपडेट्स की शुरुआत हो चुकी है. कई बैंकों ने मजबूत लोन ग्रोथ दिखाई है, जबकि कुछ के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने बताया कि किन बैंकों के तिमाही अपडेट दमदार हैं और किन शेयरों में खरीदारी की जा सकती है.
HDFC Bank की लोन ग्रोथ करीब 10% रही, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ कमजोर रही, जिससे बैंक का अपडेट थोड़ा संतुलित माना जा रहा है. Kotak Bank ने 15.8% की शानदार लोन ग्रोथ दिखाई है, जो प्राइवेट बैंकों में सबसे मजबूत मानी जा रही है.
RBL Bank की एडवांसेस ग्रोथ 14% रही, जो बैंक की लगातार सुधरती स्थिति को दिखाती है.
Karur Vysya Bank ने 15.5% की दमदार लोन ग्रोथ दर्ज की है, जबकि CSB Bank और Dhanlaxmi Bank ने क्रमशः 29% और 18% की शानदार ग्रोथ दिखाई है. इसके उलट, Bandhan Bank और Yes Bank की लोन ग्रोथ कमजोर रही, जबकि IndusInd Bank के एडवांसेस और डिपॉजिट दोनों के आंकड़े निराशाजनक रहे.
सरकारी बैंकों में भी इस तिमाही मिले-जुले नतीजे देखने को मिले हैं. IDBI Bank, UCO Bank और Punjab and Sind Bank ने बेहतरीन ग्रोथ दिखाई है. वहीं PNB की परफॉर्मेंस औसत रही- कुछ मोर्चों पर अच्छे आंकड़े तो कुछ पर सुस्ती दिखी. Union Bank of India की ग्रोथ ने इस बार निराश किया है.
स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तरफ देखें तो इस बार के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे. AU Small Finance Bank, Equitas SFB और Ujjivan SFB के तिमाही अपडेट मजबूत रहे हैं. Suryoday SFB और Capital SFB ने भी बेहतरीन लोन ग्रोथ दर्ज की है, जिससे संकेत मिलता है कि छोटे बैंकों की फंडिंग एक्टिविटी लगातार बढ़ रही है.
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) में भी इस बार मजबूत अपडेट दिखा. L&T Finance, Bajaj Finance और Bajaj Housing Finance के आंकड़े शानदार रहे हैं. हालांकि M&M Finance की परफॉर्मेंस उम्मीद से कमजोर रही और इसने निवेशकों को निराश किया.
बैंकिंग के अलावा कुछ अन्य कंपनियों ने भी अच्छे आंकड़े पेश किए हैं. Adani Ports, Vedanta और Hindustan Zinc ने दमदार वॉल्यूम ग्रोथ दिखाई है. Marico के नतीजे भी मजबूत रहे, जबकि DMart का अपडेट मिला-जुला रहा.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका बन रहा है. Kotak Bank और RBL Bank दोनों के तिमाही अपडेट मजबूत हैं, और आने वाले सत्रों में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है.
Buy Kotak Bank Futures: स्टॉपलॉस ₹2070, टारगेट ₹2135 और ₹2155
Buy RBL Bank (in cash): स्टॉपलॉस ₹269, टारगेट ₹283 और ₹286