इस महारत्न PSU स्टॉक पर 15% मुनाफे का चांस! कमजोर Q2 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, ₹440 का बड़ा टारगेट

PSU Stocks to Buy: महारत्न पीएसयू कोल इंडिया के कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी लिमिटेड बुलिश है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की रेटिंग दी है.
इस महारत्न PSU स्टॉक पर 15% मुनाफे का चांस! कमजोर Q2 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, ₹440 का बड़ा टारगेट

PSU Stocks to Buy: महारत्न पीएसयू कोल इंडिया के कमजोर नतीजों के बावजूद घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी लिमिटेड बुलिश है और इस शेयर पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक ये शेयर लगभग 15.2 फीसदी का मुनाफा दे सकता है. आनंद राठी का मानना है कि लंबे खिंचे मानसून के कारण कंपनी तिमाही नतीजे प्रभावित हुए हैं. हालांकि, मानसून से जुड़ी दिक्कतें कम समय के लिए है लेकिन कंपनी का लॉन्ग टर्म आउटलुक अभी भी मजबूत है. कोल इंडिया के शेयर का 52 वीक हाई 459.55 रुपए और 52 वीक लो 349.25 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 0.72% चढ़ चुका है. 6 महीने में 1.25% रिटर्न दिया है. सालभर में शेयर 12.20% तक टूट चुका है.

440 रुपए का टारगेट प्राइस

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के मुताबिक कोल इंडिया के शेयर के लिए 440 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. रिपोर्ट तैयार करने तक शेयर का भाव 382 रुपए था.

5x EV/EBITDA पर वैल्यूएशन

  • आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने 440 रुपए का टारगेट प्राइस 5x EV/EBITDA के वैल्यूएशन पर तय किया है. यह टारगेट प्राइस वित्त वर्ष 2027 (FY27e) और वित्त वर्ष 2028 (FY28e) के अनुमानित आंकड़ों पर आधारित है.

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

  • शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में कोल इंडिया का शेयर BSE पर 0.25% या 0.95 अंकों की तेजी के साथ 388.70 रुपए पर बंद हुआ है.
  • NSE पर कोल इंडिया का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में 0.39% या 1.50 अंकों की तेजी के साथ 389.20 रुपए पर बंद हुआ है.

ब्रोकरेज कॉल: कोल इंडिया

रेटिंग

BUY (खरीदें)

CMP (मौजूदा भाव)₹382
टारगेट प्राइस (लक्ष्य)₹440
अपसाइड (मुनाफा)15.2%

30 महीने के निचले स्तर पर प्रोडक्शन

आनंदी राठी की रिपोर्ट के मुताबिक लंबे खिंचे मानसून के कारण सितंबर 2025 में कोयला आधारित बिजली प्रोडक्शन 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक रेवेन्यू

  • कंपनी का रेवेन्यू 302 अरब रुपए रहा है, जो साल-दर-साल 3.2 फीसदी कम है, हालांकि यह ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक ही था.

अनुमान से कम एडजेस्टेड कामकाजी मुनाफा

  • कंपनी का एडजेस्टेड कामकाजी मुनाफा 58 अरब रुपए है, जो साल-दर-साल 23.7% और तिमाही-दर तिमाही 47.5 फीसदी रहा. आनंद राठी के अनुमान से 26.5 फीसदी कम रहा है.

44 अरब रुपए एडजेस्टेड मुनाफा

  • कोल इंडिया का एडजेस्टेड मुनाफा 44 अरब रुपए रहा है, जिसमें साल-दर-साल 30.8 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, इन कमजोर नतीजों के बीच निवेशकों के लिए वित्त वर्ष 2026 के लिए 10.25 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.

Q2 FY26: एक नजर में (₹ अरब में)

पैरामीटरQ2 FY26Q2 FY25बदलाव (Y-o-Y)
रेवेन्यू302312-3.20%
Adj. EBITDA5877-23.70%
APAT4463-30.80%

दूसरी छमाही में बढ़ेगी थर्मल पावर की मांग

आनंद राठी के मुताबिक मानसून अब खत्म हो रहा है और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में में थर्मल पावर की मांग बढ़ेगी. आमतौर पर दूसरी छमाही में कोयला आधारित बिजली उत्पादन 63% से बढ़कर 75% तक पहुंच जाता है.

लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजीटिव

  • आनंद राठी कोल इंडिया के लॉन्ग टर्म भविष्य को लेकर पॉजिटिव है. इसका कारण कंपनी का वॉल्यूम बढ़ाने पर फोकस, इन्वेस्टर फ्रेंडली डिविडेंड पॉलिसी, बिजली की लगातार मजबूत मांग, नए वर्टिकल में डायवर्सिफिकेशन है.

नए क्षेत्रों में रख रहे कदम

  • कंपनी थर्मल प्लांट्स (ओडिशा, झारखंड में), केमिकल्स (BHEL के साथ जॉइंट वेंचर), सिंथेटिक नेचुरल गैस और कॉपर व क्रिटिकल मिनरल्स (ग्रेफाइट, वैनेडियम) जैसे नए एरिया में कदम रख रही है.

कंपनी के सामने जोखिम

  • ब्रोकरेज ने माना है कि कंपनी के सामने कुछ जोखिम भी है. लंबे मानसून के अलावा कैप्टिव खदानों से बढ़ता योगदान कंपनी के ई-ऑक्शन पर दबाव डाल रहा है. इन जोखिमों के चलते FY26/FY27 के लिए अपने EBITDA अनुमानों में 4.2% और 3.9% की कटौती की है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: आनंद राठी ने कोल इंडिया पर क्या रेटिंग दी है?

जवाब: आनंद राठी ने कोल इंडिया पर 'BUY' (खरीदने की) रेटिंग दी है और ₹440 का टारगेट प्राइस रखा है.

सवाल: कोल इंडिया के Q2 नतीजे कैसे रहे?

जवाब: Q2 के नतीजे कमजोर रहे। मानसून के कारण रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा (PAT) तीनों में साल-दर-साल गिरावट देखी गई.

सवाल: Q2 नतीजे खराब थे, तो ब्रोकरेज खरीदने की सलाह क्यों दे रहा है?

जवाब: ब्रोकरेज का मानना है कि मानसून का असर अस्थायी है और साल की दूसरी छमाही (H2) में बिजली की मांग बढ़ने से कोयले की ऑफ-टेक बढ़ेगी. कंपनी का लॉन्ग-टर्म आउटलुक भी मजबूत है.

सवाल: कोल इंडिया ने कितना डिविडेंड दिया है?

जवाब: कोल इंडिया ने FY26 के लिए ₹10.25 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की घोषणा की है.

सवाल: कोल इंडिया के शेयर में क्या जोखिम हैं?

जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक, दो मुख्य जोखिम हैं- लंबा मानसून सीजन और कैप्टिव खदानों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, जिससे ई-ऑक्शन पर दबाव पड़ता है.

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6