&format=webp&quality=medium)
Allbirds के शेयर में बाजार में तूफानी तेजी. (Background Image: allbirds.com)
Allbirds Share Price: अमेरिका की फुटवियर कंपनी Allbirds ने ऐसा यू-टर्न लिया है, जिसने बाजार को चौंका दिया. कंपनी ने जूते बनाने का बिजनेस लगभग बंद कर अब खुद को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेक्टर में बदलने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने अपना नाम भी बदलकर NewBird AI रखने की घोषणा कर दी है. इस खबर के आते ही शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और एक ही दिन में यह स्टॉक करीब 876% तक चढ़ गया.
बुधवार को Allbirds का शेयर $2.49 से खुलकर $6.82 तक पहुंचा, यानी ओपनिंग में ही 174% की छलांग. इसके बाद इंट्राडे में यह $24.31 तक चला गया, जो 52-वीक हाई है और $2.49 की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 876% की तेजी है. आखिर में शेयर $16.99 पर बंद हुआ, जो करीब 582% की तेजी दिखाता है.

असल में Allbirds पिछले कुछ सालों से अपने कोर बिजनेस यानी जूते बेचने में संघर्ष कर रही थी. 2022 से 2025 के बीच कंपनी की बिक्री लगभग 50% गिर गई थी. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अमेरिका के सभी रिटेल स्टोर बंद कर दिए थे और पूरा बिजनेस ऑनलाइन शिफ्ट किया गया था. हाल ही में कंपनी ने अपने ब्रांड और एसेट्स $39 मिलियन में बेचे थे. यानी कंपनी के पास अब खोने को ज्यादा कुछ नहीं था, इसलिए उसने AI की तेजी से बढ़ती दुनिया में दांव लगाया.
ये भी पढ़ें: दुनिया के ‘Emerging Markets Guru’ नहीं रहे: मार्क मोबियस का 89 साल की उम्र में निधन, निवेश की दुनिया में बड़ा खालीपन
NewBird AI का नया बिजनेस मॉडल टेक-ड्रिवन है. कंपनी अब:
कंपनी को शुरुआती तौर पर $50 मिलियन की फंडिंग भी मिली है. माना जा रहा है कि Nvidia जैसे GPU सप्लायर्स से खरीदारी कर ये AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी.
LIVE TV:
AI सेक्टर में अभी जबरदस्त हाइप है. निवेशक ऐसे किसी भी स्टॉक को तेजी से खरीद रहे हैं, जो AI से जुड़ा हो.
यही वजह है कि Allbirds जैसे संघर्ष कर रही कंपनी को भी सिर्फ AI प्लान के दम पर भारी वैल्यू मिल गई.

यह पहली बार नहीं है जब किसी कंपनी ने ट्रेंड पकड़ने के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया हो.
Long Island Iced Tea → Long Blockchain (क्रिप्टो बूम के दौरान)
The Singing Machine → AI लॉजिस्टिक्स कंपनी
ऐसे कई उदाहरण हैं जहां नाम बदलते ही स्टॉक्स में तेज उछाल आया.
ये भी पढ़ें: गुरुवार को इन 3 स्टॉक्स पर करें फोकस, ब्रोकरेज ने कहा- अगले 60 दिनों में ताबड़तोड़ रिटर्न संभव
यह कहानी जितनी रोमांचक है, उतनी ही जोखिम भरी भी है. AI में एंट्री का मतलब यह नहीं कि कंपनी तुरंत सफल हो जाएगी. Allbirds के पास AI का कोई मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है. लेकिन शॉर्ट टर्म में ऐसे स्टॉक्स में तेजी बनी रह सकती है क्योंकि हाइप फैक्टर काम करता है. ट्रेडर्स तेजी से एंट्री लेते हैं, और वॉल्यूम हाई रहता है. लॉन्ग टर्म निवेश से पहले कंपनी की असली प्रोग्रेस देखना जरूरी होगा.
अगर आप ट्रेडर हैं तो ऐसी खबरों में मोमेंटम मिल सकता है, लेकिन निवेशक के तौर पर सावधानी जरूरी है. AI थीम लंबी रेस की है, लेकिन हर कंपनी उसमें सफल नहीं होती. इसलिए AI से जुड़े शेयरों में:
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Allbirds क्या करती थी पहले?
यह एक फुटवियर कंपनी थी, जो जूते बनाती थी.
Q2 अब कंपनी क्या करेगी?
अब कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड सर्विसेस पर काम करेगी.
Q3 शेयर इतना क्यों बढ़ा?
AI सेक्टर की तेजी और निवेशकों के उत्साह की वजह से.
Q4 कंपनी का नया नाम क्या है?
NewBird AI.