वर्तमान नहीं फ्यूचर पर है ब्रोकरेज का भरोसा, इस एग्रोकेमिकल स्टॉक्स के लिए मिला 75% अपसाइड टारगेट

Agrochemical stocks to BUY: लगातार दो तिमाही से कमजोर प्रदर्शन के कारण Dhanuka Agritech के शेयर पर भारी दबाव है और यह अपने हाई से 47% टूट चुका है. रिकवरी पर ब्रोकरेज का भरोसा है और 75% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया गया है.
वर्तमान नहीं फ्यूचर पर है ब्रोकरेज का भरोसा, इस एग्रोकेमिकल स्टॉक्स के लिए मिला 75% अपसाइड टारगेट

Dhanuka Agritech Share Price Target 2026.

Agrochemical stocks to BUY: धानुका एग्रिटेक लिमिटेड देश की लीडिंग एग्रोकेमिकल एंड फर्टिलाइजर कंपनी है. Q3 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा लेकिन आउटलुक पर ब्रोकरेज बड़ा भरोसा है. मैनेजमेंट ने कहा कि FY26 का रेवेन्यू फ्लैट रह सकता है लेकिन Q4 में मार्जिन में बड़ा सुधार दर्ज किया जा सकता है. अगले 3-5 सालों में टॉपलाइन डबल डिजिट ग्रोथ करने की उम्मीद है. आज यह शेयर अपने हाई से 47% नीचे 1045 रुपए पर बंद हुआ. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Dhanuka Agritech के लिए BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 1784 रुपए से बढ़ाकर 1834 रुपए कर दिया है. एक अन्य ब्रोकरेज इलारा कैपिटल ने एक्यूमुलेट से अपग्रेड कर BUY की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1628 रुपए से घटाकर 1372 रुपए कर दिया है. यह शेयर 1045 रुपए पर है जिसके मुकाबले टारगेट 75% अधिक है.

Dhanuka Agritech Share Price Target
Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज बुलिश क्यों?

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि खराब मौसम के कारण Q3 के लिए वॉल्यूम और प्राइसिंग पर असर देखा गया. पिछली दो तिमाही से लगातार कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है जिसका असर शेयर पर भी दिख रहा है. बड़े करेक्शन के बाद यह शेयर एंट्री के लिए काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है. 20%+ ROE लगातार मेंटेन रहा है और बैलेंसशीट भी मजबूत है. यह शेयर 13x FY28E EPS मल्टीपल पर मिल रहा है जो काफी अट्रैक्टिव है.

  • खराब मौसम के कारण Q3 के लिए वॉल्यूम और प्राइसिंग पर असर
  • 2 तिमाही से लगातार कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है
  • बड़े करेक्शन के बाद यह शेयर एंट्री के लिए काफी अट्रैक्टिव
  • 20%+ ROE लगातार मेंटेन रहा है और बैलेंसशीट भी मजबूत
  • मैनेजमेंट को Q4 और Q1FY27 से अच्छी रिकवर की उम्मीद
  • FY26 में रेवेन्यू फ्लैट और मार्जिन में 100bps की गिरावट संभव

Q4 से अच्छी रिकवरी की उम्मीद

मैनेजमेंट का कहना है कि जनवरी का वॉल्यूम ग्रोथ ठीक रहा है. Q4 और Q1FY27 से रिकवर की उम्मीद है. रबी क्रॉप को लेकर पॉजिटिविटी दिख रही है. मैनेजमेंट अगले 3-5 सालों के लिए डबल डिजिट टॉपलाइन ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है. FY26 का रेवेन्यू फ्लैट रहने की उम्मीद है जबकि मार्जिन पर 100 bps का दबाव दिख सकता है.

Q3 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q3FY26 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो ऑपरेशनल रेवेन्यू -8% की गिरावट के साथ 410 करोड़ रुपए रहा. COGS यानी कॉस्ट ऑफ गुड्स सोल्ड -7.73% की गिरावट के साथ 247 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट -8.26% घटकर 163 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 39.81% पर करीब फ्लैट रहा.

Q3 रिजल्ट हाईलाइट्स

  • रेवेन्यू -8% की गिरावट के साथ 410 करोड़ रुपए
  • ग्रॉस प्रॉफिट -8.26% घटकर 163 करोड़ रुपए
  • EBITDA -22.37% घटकर 58.66 करोड़ रुपए
  • EBITDA मार्जिन 16.97% से घटकर 14.31%
  • नेट प्रॉफिट -27.33% घटकर 40 करोड़ रुपए
  • 25% रेवेन्यू नॉर्थ, 34% साउथ और 30% वेस्ट से

मार्जिन में भारी गिरावट

ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA -22.37% की गिरावट के साथ 58.66 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 16.97% से घटकर 14.31% पर आ गया. EBIT मार्जिन 14.04% से घटकर 10.34% पर आ गया. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स -26.95% घटकर 50 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट -27.33% की गिरावट के साथ 40 करोड़ रुपए रहा. हर शेयर पर कमाई EPS 12.25 रुपए से घटकर 8.87 रुपए रही.

  • FY26 में रेवेन्यू फ्लैट रहने का अनुमान
  • EBITDA मार्जन 100 bps घट सकता है
  • FY25 में EBITDA मार्जिन 20.47% था

FY26: रेवेन्यू फ्लैट, मार्जिन घटने का गाइडेंस

कंपनी का 25% रेवेन्यू नॉर्थ, 34% साउथ और 30% वेस्ट से आया है. ऐसे में रेवेन्यू डायवर्सिफाइड है. मैनेजमेंट ने कहा कि FY26 में ऑपेरशनल रेवेन्यू फ्लैट रहने की संभावना है. EBITDA मार्जिन में 100bps की गिरावट संभव है. बता दें कि FY25 का एबिटा मार्जिन 20.47% और FY24 में यह 18.62% था.

क्या करती है कंपनी?

Dhanuka Agritech देश की लीडिंग एग्रो केमिकल और फर्टिलाइजर कंपनी है. इसके 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. यह कंपनी हर्बीसाइड्स, फंगीसाइड्स, इंसेक्टिसाइड्स, बायो फर्टिलाइजर समेत कई तरह का प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप 4700 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 69.71% और पब्लिक के पास 30.29% हिस्सेदारी है.

Dhanuka Agritech Shareholding pattern


10 म्यूचुअल फंड्स के पास 15.67% ओनरशिप

30.29% पब्लिक ओनरशिप में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास करीब 21% हिस्सेदारी है. दिसंबर 2025 के आधार पर DIIs के पास 18.78% और FIIs के पास 2.14% हिस्सेदारी है. 10 म्यूचुअल फंड्स के पास 15.67% और 3 इंश्योरेंस कंपनियों के पास 3.09% हिस्सेदारी है.37522 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 6.87% हिस्सेदारी है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6