670% का शानदार डिविडेंड, Q4 में लॉजिस्टिक कंपनी का 45% बढ़ा मुनाफा; शेयर 8% चढ़ा

Aegis Logistics Q4 Results: कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय में 53% की उछाल आई है और मुनाफे में 46% की बढ़त देखने को मिली है. इन्होंने 670% यानी कि ₹6.70/शेयर डिविडेंड का ऐलान भी किया है.
670% का शानदार डिविडेंड, Q4 में लॉजिस्टिक कंपनी का 45% बढ़ा मुनाफा; शेयर 8% चढ़ा

गैस लॉजिस्टिक कंपनी ने दिए शानदार Q4 Results. (Image: Aegis Logistic (edited))

Aegis Logistics Q4 Results: ऑयल एंड गैस सेक्टर की लॉजिस्टिक्स कंपनी Aegis Logistics ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंसोलिडेटेड स्तर पर मजबूत परफॉर्मेंस निकलकर आई है. शुक्रवार को नतीजे आने के बाद शेयर में 8.6% की जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 774 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.

कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय में 53% की उछाल आई है और मुनाफे में 46% की बढ़त देखने को मिली है. इन्होंने 670% यानी कि ₹6.70/शेयर डिविडेंड का ऐलान भी किया है.

कैसे रहे Aegis Logistics के नतीजे?

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 52% बढ़कर ₹2,594 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,705 करोड़ था. वहीं अन्य आय जोड़ने के बाद कुल आय बढ़कर ₹2,682 करोड़ रही.

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी बेहतर रहा. टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) बढ़कर ₹596 करोड़ पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह ₹381 करोड़ था. वहीं नेट प्रॉफिट करीब 43% उछलकर ₹454 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹318 करोड़ था. कंपनी के मालिकाना हिस्से (Owners of the company) का मुनाफा बढ़कर ₹410 करोड़ पहुंच गया.

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹8,670 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹6,972 करोड़ थी. सालाना नेट प्रॉफिट भी बढ़कर ₹1,106 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹787 करोड़ था. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने पूरे साल के नतीजों को सपोर्ट किया.

LIVE TV:

Aegis Logistics ने किया डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 670% यानी ₹6.70 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि, इस डिविडेंड को शेयरधारकों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है, जो आगामी 69वीं Annual General Meeting (AGM) में ली जाएगी.

कंपनी ने कहा है कि AGM की तारीख, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी.

Aegis Logistics शेयर ने कितना दिया रिटर्न?

पिछले 1 हफ्ते में शेयर ने 4.16% का रिटर्न दिया है. वहीं 2 हफ्तों में इसमें 11.79% की तेजी देखने को मिली. हालांकि 1 महीने के दौरान शेयर करीब 6.38% चढ़ा है, जबकि इसी दौरान बाजार और एनर्जी इंडेक्स दबाव में रहे.

3 महीने में शेयर ने 9.47% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. वहीं इस साल यानी YTD आधार पर अब तक इसमें 5.88% की बढ़त दर्ज हुई है. हालांकि 6 महीने के प्रदर्शन की बात करें तो शेयर करीब 1.23% टूट गया.

1 साल में शेयर ने करीब 4.51% का निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि 2 साल में इसमें मामूली 2.33% की बढ़त रही. लेकिन लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है.

3 साल में इस शेयर ने करीब 108.68% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में निवेशकों का पैसा 121.84% बढ़ा है. अगर 10 साल का नजरिया देखें तो शेयर ने करीब 573.86% का दमदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6