&format=webp&quality=medium)
शांतनु नारायण Adobe के CEO पद से हटेंगे.
Adobe Share Price: डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनी Adobe के लंबे समय से CEO रहे Shantanu Narayen ने अपने पद से हटने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा है कि नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बाद नारायण CEO पद छोड़ देंगे, हालांकि वे कंपनी के चेयरमैन के तौर पर जुड़े रहेंगे. इस घोषणा के बाद NASDAQ Composite में लिस्टेड Adobe के शेयर आफ्टर-मार्केट ट्रेडिंग में करीब 7% तक गिर गए.
कंपनी ने अपनी पहली तिमाही FY2026 के नतीजों के दौरान यह घोषणा की. Adobe के बोर्ड ने नए CEO की तलाश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. कंपनी के लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Frank Calderoni इस समिति की अध्यक्षता करेंगे और आंतरिक व बाहरी दोनों तरह के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा.
शांतनु नारायण ने Adobe में करीब तीन दशक का सफर तय किया है. वे 1988 में कंपनी से जुड़े थे और बाद में 2007 में CEO बने. उनके नेतृत्व में Adobe ने पारंपरिक सॉफ्टवेयर लाइसेंस मॉडल से सब्सक्रिप्शन आधारित बिजनेस मॉडल की ओर बड़ा बदलाव किया. Creative Cloud जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी ने डिजिटल क्रिएटिव टूल्स के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की.
LIVE TV:
अपने संदेश में नारायण ने कहा कि यह विदाई नहीं बल्कि आत्ममंथन का समय है. उन्होंने कहा कि Adobe का मिशन “Empower Everyone to Create” आज AI के दौर में और बड़ा अवसर बन गया है. कंपनी नई टेक्नोलॉजी, AI आधारित वर्कफ्लो और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के नए तरीकों के जरिए अगले चरण की तैयारी कर रही है.
Satya Nadella, CEO Microsoft, ने नारायण को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि नारायण के नेतृत्व में Adobe दुनिया की सबसे अहम सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक बनी और क्रिएटर्स, उद्यमियों और ब्रांड्स के लिए नए अवसर तैयार हुए.
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नए CEO की नियुक्ति के बाद भी शांतनु नारायण Adobe के चेयरमैन के रूप में बोर्ड का नेतृत्व करते रहेंगे, जबकि कंपनी अगले नेतृत्व की तलाश की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)