CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट

सीसीटीवी की देश की सबसे बड़ी कंपनी Aditya Infotech के शेयर में 10% का अपर सर्किट लग गया है. दरअसल कंपनी ने FY27 के लिए 50% रेवेन्यू ग्रोथ और 65% का प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. ब्रोकरेज ने भी अपने पुराने टारगेट को 67% बढ़ा दिया है.
CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट

अगस्त 2025 में 675 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

सीसीटीवी एंड सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली लीडिंग कंपनी Aditya Infotech के शेयर में शुक्रवार को अपर सर्किट लग गया. Q4 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. FY27 को लेकर मैनेजमेंट ने अग्रेसिव गाइडेंस जारी किया है. इसका मानना है कि चालू वित्त वर्ष में 50% रेवेन्यू ग्रोथ और 65% का प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश है और अपने पुराने टारगेट को 67% बढ़ा दिया है.

Aditya Infotech का शेयर 10% के अपर सर्किट के साथ 2903 रुपए के नए लाइफ हाई पर पहुंच गया. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 20% की तेजी आई है. पिछले एक महीने में शेयर में 25% का उछाल दर्ज किया गया है. इस साल अब तक शेयर ने 90% का रिटर्न दिया है. बता दें कि अगस्त 2025 में 675 रुपए पर इसका आईपीओ आया था.

Aditya Infotech Share Analysis

5 प्वाइंट्स में समझें ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

  • अपने सेगमेंट में कंपनी के मार्केट शेयर में लगातार उछाल आ रहा है और यह अब 45.4% पर पहुंच गया है.
  • इस सेगमेंट में लोकलाइजेशन पर सरकार का फोकस है और STQC लाइसेंस का भी फायदा मिल रहा है.
  • कंपनी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए मल्टी चिप सोर्सिंग, बैकवर्ड इंटिग्रेशन और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपैंशन पर फोकस कर रही है. इसके कारण सप्लाई चेन की समस्या कम होगी, मार्जिन और बेहतर होगा और कॉम्पिटिटर के मुकाबले प्राइसिंग बेहतर होगी.
  • मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को लेकर अग्रेसिव प्लान है. कडापा प्लांट की कैपेसिटी 25 लाख units प्रति महीना है जिसे FY28 तक दोगुना करने का प्लान है.
  • मेमोरी चिप और सेमीकंडक्टर के दाम बढ़ गए हैं जिसके कारण कॉस्ट प्रेशर बढ़ गया है. इसके लिए कंपनी ने प्रोडक्ट के दाम 6%–8% तक बढ़ाए हैं.

5 प्वाइंट्स में समझें पॉजिटिव और निगेटिव क्या है?

पॉजिटिव प्वाइंट्सनिगेटिव प्वाइंट्स क्या हैं?
मार्केट लीडर पोजीशन मजबूत: कंपनी अपनी कैटेगरी में मार्केट लीडरशिप पोजीशन को लगातार और मजबूत कर रही हैसेमीकंडक्टर (चिप्स) की कीमतों में बढ़ोतरी से लागत का दबाव संभव है
Manufacturing Expansion: कंपनी उत्पादन क्षमता और मैन्युफैक्चरिंग बेस का लगातार विस्तार कर रही हैकच्चे माल और अन्य जरूरी पार्ट्स की बढ़ती कीमतों से मार्जिन प्रभावित हो सकता है
Strong Demand Environment: घरेलू और बाहरी बाजारों में प्रोडक्ट्स की मांग का माहौल बेहद मजबूत बना हुआ हैअगर आगे चलकर डिमांड कमजोर होती है, तो प्राइस हाइक्स का सीधा असर सेल्स (बिक्री) पर पड़ सकता है
Localization Benefits: स्थानीय स्तर पर पार्ट्स बनाने और सोर्सिंग करने से लागत में बड़ी बचत का फायदा मिल रहा हैमैनेजमेंट ने कहा कि प्राइस हाइक 2027 तक जारी रहने की उम्मीद है
कैपेसिटी एक्सपैंशन : भविष्य की भारी मांग को पूरा करने के लिए क्षमता को दोगुना करने की योजना पर काम जारी हैप्राइस हाइक की मदद से इनपुट कॉस्ट हाइक पास किया जा रहा है, अब तक 6-8% का प्राइस हाइक

ब्रोकरेज ने अपना टारगेट 67% बढ़ाया

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Aditya Infotech के लिए FY27/FY28 के लिए कमाई के अनुमान को 52.5%/57.4% बढ़ा दिया है. ऐसे में डिस्काउंटेड कैशफ्लो आधार पर टारगेट प्राइस 1850 रुपए से बढ़ाकर 3100 रुपए कर दिया है. यह टारगेट P/E 48x FY28E EPS मल्टीपल पर पिक किया गया है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

ParticularsQ4 FY26Q4 FY25YoY (%)
Revenue from Operations₹1,422.0₹977.445.50%
EBITDA₹258.3₹98.4162.40%
EBITDA Margin %18.10%10.10%--
EBIT₹235.6₹86.5172.40%
EBIT Margin16.50%8.80%--
Profit before Exceptional Items and Tax₹227.9₹74.1207.70%
Profit After Exceptional Item and Tax (PAT)₹169.1₹55.0207.70%

रेवेन्यू 45.5% ग्रोथ के साथ 1422 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 162.4% ग्रोथ के साथ 258 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 207.7% ग्रोथ के साथ 169 करोड़ रुपए रहा.

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

ParticularsFY26FY25YoY (%)
Revenue from Operations₹4,220.8₹3,111.935.60%
EBITDA₹579.0₹258.4124.10%
EBITDA Margin %13.70%8.30%--
Profit before Exceptional Items and Tax₹492.7₹185.5165.70%
Profit After Exceptional Item and Tax (PAT)₹368.0₹351.44.70%

रेवेन्यू 35.6% ग्रोथ के साथ 4221 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 124.1% ग्रोथ के साथ 579 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 166.1% ग्रोथ के साथ 368 करोड़ रुपए रहा.

FY27 के लिए गाइडेंस बढ़ाया गया

FY27 के लिए मैनेजमेंट ने 6000-6500 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का गाइडेंस जारी किया है जो पहले 5350-5550 करोड़ रुपए का था जबकि FY26 के लिए यह 4221 करोड़ रुपए रहा है. EBITDA मार्जिन का गाइडेंस अब बढ़ाकर 14-15% कर दिया गया है जो FY26 में 13.7% था. प्रॉफिट मार्जिन का गाइडेंस 8.5-9.5% का दिया गया है जो FY26 में 8.7% था.

Aditya Infotech FY27 Growth Outlook

50-65% रह सकता है प्रॉफिट ग्रोथ

कुल मिलाकर FY27 के लिए एस्टिमेटेड रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 40-50%, EBITDA का ग्रोथ 45-65% और नेट प्रॉफिट ग्रोथ 50-65% रह सकता है. ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट ने कहा कि वॉल्यूम ग्रोथ और प्राइस हाइक दोनों का फायदा मिलेगा. आने वाले समय में Nexivue & Eyra ब्रांड की मदद से कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ेगा. मैनेजमेंट का मानना है कि प्राइसिंग में बढ़ोतरी जारी रहेगी और FY27 में ऐवरेज सेल्स प्राइस में 25% तक का उछाल आ सकता है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6