47% तक का तगड़ा रिटर्न देने को तैयार बिड़ला ग्रुप की ये दो कंपनियां, Morgan Stanley भी बुलिश

Morgan Stanley Bullish on ABLBL and ABFRL: दोनों स्टॉक्स में 5% तक की तेजी दर्ज की गई. यह रैली मुख्य रूप से ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley की पॉजिटिव रिपोर्ट के चलते आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ग्रुप की दोनों रिटेल कंपनियों पर बुलिश नजर आ रहा है. 
47% तक का तगड़ा रिटर्न देने को तैयार बिड़ला ग्रुप की ये दो कंपनियां, Morgan Stanley भी बुलिश

Morgan Stanley Bullish on ABLBL and ABFRL: Aditya Birla Group की कंपनियां आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (Aditya Birla Fashion and Retail Ltd.) और आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड (Aditya Birla Lifestyle Brands Ltd.) मंगलवार, 9 सितंबर को जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं. दोनों स्टॉक्स में 5% तक की तेजी दर्ज की गई. यह रैली मुख्य रूप से ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley की पॉजिटिव रिपोर्ट के चलते आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ग्रुप की दोनों रिटेल कंपनियों पर बुलिश नजर आ रहा है.

Aditya Birla Lifestyle Brands Share Price

मॉर्गन स्टैनली ने आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड (ABLBL) पर बुलिश रुख अपनाया है. फर्म ने इसे ओवरवेट स्टेटस दिया है और लक्ष्य मूल्य ₹175 तय किया है, जो वर्तमान मूल्य से करीब 17% ऊपर का अपसाइड पोटेंशियल है. रिपोर्ट के अनुसार, ABLBL का कोर लाइफस्टाइल ब्रांड और यंगर ब्रांड्स का अच्छा मिक्स कंपनी की मजबूती का आधार बन रहा है. अगले तीन साल यानी FY25 से FY28 के बीच कंपनी के औसतन 10% ग्रोथ देने का अनुमान है. साथ ही मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार की भी संभावना जताई गई है.

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड के पोर्टफोलियो में चार बड़े प्रॉफिटेबल मेन्सवियर फोकस्ड ब्रांड शामिल हैं. इनमें Louis Philippe, Van Heusen, Peter England और Allen Solly शामिल हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि ABLBL FY25 से FY27 के बीच 10-11% की ग्रोथ दिखा सकता है. FY25 में इसकी Ebitda 600 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान भी लगाया गया है.

Aditya Birla Fashion and Retail Share Price

वहीं, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) पर भी Morgan Stanley ने आकर्षक वैल्यूएशन का हवाला देते हुए ओवरवेट स्टेटस दिया है. इस स्टॉक का लक्ष्य ₹131 तय किया गया है, जो कि वर्तमान स्तर से लगभग 45% ऊपर का अपसाइड दिखा रहा है. पिछले एक महीने में ABFRL के शेयर 22% चढ़े हैं, जबकि Aditya Birla Lifestyle Brands का स्टॉक 11% ऊपर गया है. इन दोनों की परफॉर्मेंस Nifty50 इंडेक्स के 1.1% के मुकाबले बेहतर रही है.

ABLBL-ABFRL Demerger

जानकारी के लिए बता दें कि ABFRL ने हाल ही में अपने Madura Fashion & Lifestyle (MFL) बिजनेस को अलग करते हुए आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल (ABLBL) का गठन किया. इस डिमर्जर के तहत ABFRL के शेयरहोल्डर्स को ABLBL में 1:1 के अनुपात में शेयर मिल गए. ABLBL ने BSE पर 23 जून, 2025 को ₹167.75 के भाव से लिस्टिंग की थी, जबकि डिस्कवर्ड प्राइस ₹171 प्रति शेयर तय हुआ था.

इस समय आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड निवेशकों के लिए अच्छा अवसर दिख रहा है. Morgan Stanley की रिसर्च से यह संकेत मिल रहा है कि दोनों स्टॉक्स के पास मजबूत ग्रोथ और वैल्यूएशन का बैकअप है. निवेशकों को चाहिए कि वे इस समय इन स्टॉक्स पर नजर रखें और सही रणनीति के साथ निवेश करें ताकि भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6