652% प्रॉफिट ग्रोथ के बाद ब्रोकरेज का भरोसा, इस रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक में खरीद की सलाह

Q2 में रिन्यूएबल एनर्जी स्पेस की दिग्गज कंपनी ACME Solar ने दमदार प्रदर्शन जारी किया. मुनाफे में 652% का जबरदस्त ग्रोध दर्ज किया गया. रोबस्ट ऑर्डर और शानदार एग्जीक्यूशन के कारण ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है.
652% प्रॉफिट ग्रोथ के बाद ब्रोकरेज का भरोसा, इस रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक में खरीद की सलाह

ACME Solar Share Price Target 2025.

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings ने सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया है जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है. कंपनी के रेवेन्यू में 103% और मुनाफे में 652% का ग्रोथ दर्ज किया गया. ऑपरेशनल मार्जिन में भी सुधार आया है. फिलहाल यह शेयर 274 रुपए (ACME Solar Share Price) पर है.

इलारा कैपिटल ने नतीजों के बाद ACME Solar के शेयर में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और 356 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयरय 274 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह टारगेट 30% से अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 325 रुपए है जो इसका लाइफ हाई भी है और लो 167 रुपए है जो इसका लाइफ लो भी है. बता दें कि ACME Solar का आईपीओ 289 रुपए पर नवंबर 2024 में आया था.

7.4 GW का प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज ने कहा कि कैपेसिटी एडिशन का फायदा मिला जिससे रेवेन्यू ग्रोथ दमदार रहा. पावर जेनरेशन में 133.8% का ग्रोथ दर्ज किया गया और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 22.2% से बढ़कर 24.1% रहा. कंपनी का 7.4 GW का प्रोजेक्ट पाइपलाइन है जिसमें 4.45 GW के प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन फेज में हैं. अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में कंपनी ने 2262 MW के लिए PPA यानी पावर पर्चेज अग्रीमेंट भी पूरा कर लिया है. रिटर्न बढ़ाने के लिए कंपनी FDRE और हायब्रिड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है.

रोडमैप रोबस्ट है और एग्जीक्यूशन दमदार

कुल मिलाकर ग्रोथ रोडमैप रोबस्ट है और एग्जीक्यूशन दमदार है. अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच कंपनी का कंपनी का रेवेन्यू 65% और EBITDA 66% CAGR से ग्रोथ करने की उम्मीद है. वर्तमान भाव पर शेयर 8.2x FY28E EV/EBITDA या 12.4x FY28E P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने 9.0x FY28E EV/EBITDA मल्टीपल के आधार पर 356 रुपए का टारगेट दिया है.

Acme Solar Q2 Results

Q2 में कंसोलिडेटेड आधार पर Acme Solar का टोटल रेवेन्यू 103.8% ग्रोथ के साथ 601 करोड़ रुपए, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 108.3% ग्रोथ के साथ 534 करोड़ रुपए, EBITDA मार्जिन 86.8% से बढ़कर 88.8%, नेट प्रॉफिट 652.1% ग्रोथ के साथ 115 करोड़ रुपए और कैश प्रॉफिट 203.6% ग्रोथ के साथ 228 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 5.2% से बढ़कर 19.1% रहा.

ACME Solar Q2 Results

Q2 रिजल्ट हाईलाइट्स

  • Q2 में कंपनी ने 720 MW/ 2,460 MWh का सोलर एंड ESS प्रोजेक्ट और 550 MWh का स्टैंडअलोन BESS ऑर्डर प्राप्त किया.
  • H1 FY26 में कंपनी ने अब तक 600 MW/1,350 और 550 MWh का पर्चेज पावर अग्रीमेंट साइन किया है.
  • कंपनी का टोटल बैटरी एनर्जी स्टोरेट सिस्टम कैपेसिटी 5.1 GWh पर पहुंच गई है.
  • रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने AA-/ Stable की रेटिंग दी है.

क्या करती है कंपनी?

ACME Solar एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी सोलर, विंड, स्टोरेज सिस्टम, हायब्रिड और FDRE सेगमेंट में है. कंपनी का 7390 MW का ग्रीन पावर पोर्टफोलियो और 550 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी है. ICRA ने इसे AA- /Stable की रेटिंग दी है जबकि CRISIL रेटिंग्स ने AA- /Stable की रेटिंग और आउटलुक दिया है. सितंबर तिमाही के आधार पर प्रमोटर ग्रुप के पास 83.41% ओनरशिप है जबकि 11.96% इंस्टीट्यूशनल होल्डिंग है. नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास 4.62% ओनरशिप है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. ACME Solar का सितंबर तिमाही (Q2FY26) में प्रदर्शन कैसा रहा?
कंपनी का रेवेन्यू 103% और नेट प्रॉफिट 652% बढ़ा, साथ ही EBITDA मार्जिन 88.8% तक पहुंचा.

Q2. कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज की क्या राय है?
इलारा कैपिटल ने BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए ₹356 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से 30% upside है.

Q3. कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन कितनी है?
ACME Solar की कुल प्रोजेक्ट पाइपलाइन 7.4 GW की है, जिसमें से 4.45 GW प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं.

Q4. कंपनी का फोकस आने वाले समय में किस पर रहेगा?
कंपनी FDRE और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है ताकि रिटर्न और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाई जा सके.

Q5. फाइनेंशियल आउटलुक और वैल्यूएशन क्या है?
FY25–FY28 के दौरान रेवेन्यू और EBITDA में 65–66% CAGR की उम्मीद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6