गोल्डमैन सैश का डिफेंस स्टॉक्स पर बड़ा दांव, 8 शेयर पर शुरू की कवरेज; बुल केस में 145% तक रिटर्न

Defence Stocks to BUY: डिफेंस पर खर्च करने के मामले में भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है. आयात करने के मामले में यह इजरायल के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है. ग्लोबल ऐनालिस्ट गोल्डमैन सैश ने 8 डिफेंस स्टॉक्स में कवरेज की शुरुआत की है और 58% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं. बुल केस टारगेट 145% तक अधिक हैं.
गोल्डमैन सैश का डिफेंस स्टॉक्स पर बड़ा दांव, 8 शेयर पर शुरू की कवरेज; बुल केस में 145% तक रिटर्न

Defence Stocks to BUY By Goldman Sachs.

Defence Stocks to BUY: ग्लोबल ऐनालिस्ट गोल्डमैन सैश ने डिफेंस सेक्टर को लेकर एक डीटेल रिपोर्ट जारी की है और 8 स्टॉक्स में कवरेज की शुरुआत की है. इन स्टॉक्स के लिए 58% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. बुल केस का टारगेट तो 145% तक अधिक है. ऐनालिस्ट ने कहा कि इन डिफेंस कंपनियों को तीन बड़ी थीम का फायदा मिलेगा. पहला डोमेस्टिक डिफेंस इंडस्ट्री का TAM यानी टोटल ऐड्रेसेबल मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. दूसरा डिफेंस में स्वदेशीकरण पर सरकार का फोकस है. तीसरा डिफेंस एक्सपोर्ट को लेकर बड़ी तैयारी है और इसको लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी है.

भारत दुनिया में डिफेंस पर खर्च करने वाल पांचवां सबसे बड़ा देश है. डिफेंस इक्विपमेंट्स का यह दूसरा सबसे बड़ा आयातक भी है. डिफेंस पर भारत का खर्च जीडीपी का 1.9% है जो इस समय निचले स्तर पर है. पिछले 25 सालों में दो साल छोड़कर हर साल डिफेंस पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ा है. हाल ही में सरकार ने TPCR रोडमैप जाी किया है जिसका फोकस रडार इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेल्थ, कम्युनिकेशन सिस्टम्स और ड्रोन प्लैटफॉर्म्स पर है.

डिफेंस सेक्टर बुलिश होने के 3 बड़े थीम

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 2047 तक डोमेस्टिक डिफेंस टोटल ऐड्रेसेबल मार्केट FY25 के मुकाबले छह गुना बढ़कर 122 बिलियन डॉलर यानी 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा.
  • इंडियनाइजेशन यानी स्वदेशीकरण पर जोर है. कंपोनेंट्स एंड प्रोसेस्ड मटीरियल सेगमेंट में लोकल प्लेयर्स का योगदान बहुत कम है. ऐसे में स्वदेशीकरण की अवधारणा के कारण इन कंपनियों के लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी दिख रही है.
  • डिफेंस एक्सपोर्ट को लेकर बड़ी तैयारी है. FY25 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 2.8 बिलियन डॉलर यानी 236 बिलियन रुपए था. FY29 तक इसे डबल से ज्यादा कर 500 बिलियन रुपए के पार पहुंचाने की योजना है.

ऐनालिस्ट ने कहा कि भारत डिफेंस पर इतना खर्च करता है और आयात भी करता है, इसके बावजूद शेयर बाजार का फोकस डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनियों पर है. हालांकि, प्राइवेट सेक्टर को लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी के 3 बड़े संकेत मिल रहे हैं.

  • TPCR-2025 रोडमैप का फोकस न्यू टेक्नोलॉजी पर है. इसमें AI, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स पर फोकस है. इन सेगमेंट में प्राइवेट कंपनियों का एक्सपोजर बेहतर है और आने वाले समय में इनको लाभ मिलता दिखेगा.
  • अगले तीन साल यानी FY25-FY28 के बीच अनुमानित EPS ग्रोथ की बात करें तो प्राइवेट कंपनियों की कमाई 32% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है जबकि पब्लिक सेक्टर कंपनियों की कमाई 13% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.
  • जियो पॉलिटिकल सिचुएशन के कारण ग्लोबल डिफेंस एक्सपेंडिचर बढ़ रहा है. इसका फायदा उठाने में प्राइवेट प्लेयर्स आगे हैं.

पिछले डेढ़ दशक में भारत में डिफेंस सेक्टर को लेकर सरकार का नजरिया पूरी तरह बदल गया है. पहले भारत डिफेंस इंपोर्ट पर निर्भर था और एक्सपोर्ट को लेकर कोई बड़ा प्लान नहीं था. ऐसे में प्राइवेट सेक्टर का स्कोप दिख नहीं रहा था. अब भारत स्वदेशीकरण और एक्सपोर्ट दोनों पर फोकस कर रहा है. भारत अपना फाइटर जेट, सैटेलाइट, रडार खुद बना रहा है जिसके कारण इंपोर्ट पर निर्भरता घटी है. आने वाले समय में डिफेंस की अगली लड़ाई डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर होगी. इसके अलावा साइबर, अनमैन्ड सिस्टम्स की चुनौती होगी.

Private players vs. DPSUs

प्राइवेट कंपनियां टेक्नोलॉजी और डिफेंस प्रोडक्ट्स सेगमेंट में आगे हैं. सरकारी कंपनियों को ऑर्डर मिलने पर एडवांस मिलता है जिसके कारण कैश पोजिशन बेहतर होता है. वहीं, प्राइवेट कंपनियों के लिए हाई कैपेक्स की जरूरत होती है. इसके अलावा प्राइवेट डिफेंस कंपनियों को डोमेस्टिक और ग्लोबल दोनों ऑर्डर मिलते हैं. सरकारी डिफेंस कंपनियों का कंसंट्रेशन डोमेस्टिक ऑर्डर्स पर हैं.

Best Defence Stocks to BUY

CompanyRating12m TP (Rs/sh)CMP (Rs/sh)Upside / (Downside)Bull Case ValuationBear Case ValuationBull Case Target (%)Bear Case Target (%)
Solar IndustriesBuy18,21513,37136 %25,49512,755+91.07 %−4.54 %
PTC IndustriesBuy24,72515,69658 %30,65514,740+95.27 %−6.04 %
Astra MicrowaveBuy1,4551,00545 %2,000805+99.50 %−19.90 %
Data PatternsBuy3,6402,63038 %6,4651,720+145.27 %−34.62 %
Azad EngineeringBuy2,0551,61028 %2,6801,230+66.46 %−23.60 %
Bharat ElectronicsBuy45540712 %610300+49.88 %−26.26 %
Hindustan AeronauticsNeutral5,2554,8039 %7,5903,105+58.01 %−35.36 %
Bharat DynamicsSell1,3751,542–11 %2,225845+44.41 %−45.19 %

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने 8 स्टॉक्स में कवरेज की शुरुआत की है.इनमें से छह स्टॉक्स में BUY रेटिंग दी गई है. एक स्टॉक में SELL की रेटिंग है जबकि एक स्टॉक में NEUTRAL रेटिंग दी गई है. इन स्टॉक्स का भाव 1 अक्टूबर आधारित है और 58% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6