&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy: शेयर बाजार में इन दिनों नरमी दर्ज की जा रही. कच्चे तेल में तेजी, अमेरिकी बाजारों में नरमी, डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार पर असर पड़ रहा. इस तरह के ट्रिगर्स के बीच कमाई का जोरदार मौका है. बाजार में दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों में तेजी की ट्रेंड बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने निवेशकों को ऐसे ही 5 शेयरों में निवेश की राय दी है.
MOFSL ने खरीदारी की राय दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1,915 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 26 सितंबर को 1572.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी 22% का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.
होटल, सिगरेट समेत FMCG कारोबार से जुड़ी कंपनी के शेयर पर खरीदारी की सलाह है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 535 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर कल 442.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकिंग शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर अपसाइड टारगेट 700 रुपए का है. शेयर मंगलवार को 594.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी 18% रिटर्न की उम्मीद है.
होटल सेक्टर के दिग्गज शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय है. शेयर पर लॉन्ग टर्म टारगेट 135 रुपए का है. बता दें कि कल 115.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
ऑटो सेक्टर का ये स्टॉक नए लॉन्च के चलते फोकस में है. शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय है. शेयर पर 11,900 रुपए का लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है. शेयर पर 27 सितंबर को 10549 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)