&format=webp&quality=medium)
निफ्टी के लिए अपर बाउंड्री 24000 है इसके पार ही फ्रेश खरीदारी लौटेगी. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Sharekhan Stocks to BUY: शेयर बाजार में इस समय निश्चित दिशा का अभाव नजर आ रहा है. एक तरफ ईरान क्राइसिस, क्रूड में तेजी, रुपए में गिरावट और FII की लगातार बिकवाली सेंटिमेंट को कमजोर कर रहे हैं. दूसरी तरफ अट्रैक्टिव वैल्युएशन, मैक्रो इकोनॉमिक स्ट्रैबिलिटी और कॉर्पोरेट के अर्निंग आउटलुक लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका बना रहे हैं. इन फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज फर्म शेयर ने 5 स्टॉक्स को पिक किया है जो 47% तक रिटर्न दिला सकते हैं.
शेयरखान ने इन पांचों स्टॉक्स को मजबूत फंडामेंटल के आधार पर कम से कम 12 महीने के नजरिए से पिक किया है. अगर आप अपने लिए पोर्टफोलियो वाले स्टॉक्स की तलाश में हैं तो इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए अपर बाउंड्री 24000 और लोअर बाउंड्री 22500 है. इसके ऊपर और नीचे ही बड़ी तेजी या करेक्शन आएगा.
शेयरखान के फेवरेट PICKS
| शेयर का नाम | Recommendation | टारगेट प्राइस |
| Cummins India | BUY | ₹6,700 |
| Eicher Motors | BUY | ₹8,830 |
| PFC | BUY | ₹546 |
| TCI | BUY | ₹1,350 |
| Divis Laboratories | BUY | ₹7,375 |

यह इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है जो कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन मुख्य रूप से बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप 1.58 लाख करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने 28% का रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 72% और दो साल का रिटर्न 61% के करीब है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 6142 रुपए और लो 3201 रुपए है. शेयरखान ने इसके लिए 6700 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.

यह दोपहिया और तीन पहिया वाहन बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप 1.96 लाख करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -3% का निगेटिव रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 33% और दो साल का रिटर्न 51% के करीब है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 8232 रुपए और लो 5224 रुपए है. शेयरखान ने इसके लिए 8830 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.

यह एक सरकारी एनबीएफसी है जो पावर सेक्टर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करता है. कंपनी का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने 14% का रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 1% और दो साल का रिटर्न -16% के करीब है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 486 रुपए और लो 330 रुपए है. शेयरखान ने इसके लिए 546 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.

यह एक लॉजिस्टिक कंपनी है और इसका मार्केट कैप 7055 करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -16% का निगेटिव रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न -19% और दो साल का रिटर्न 10% के करीब है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1299 रुपए और लो 869 रुपए है. शेयरखान ने इसके लिए 1350 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.

यह फार्मा सेक्टर की कंपनी है और इस साल अब तक शेयर ने 2% का नेट रिटर्न दिया है. एक साल में इस शेयर ने -1% और दो साल में 50% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 7077 रुपए और लो 5637 रुपए है. शेयरखान ने इसके लिए 7375 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)