35% तक रिटर्न के लिए मोतीलाल ओसवाल ने चुने ये 5 Stocks, फंडामेंटल सॉलिड और आउटलुक दमदार

Fundamental Stocks to BUY: निफ्टी फिर से 25000 के पार पहुंचा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए 5 स्टॉक्स को मजबूत फंडामेंटल आधार पर पिक किया है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
35% तक रिटर्न के लिए मोतीलाल ओसवाल ने चुने ये 5 Stocks, फंडामेंटल सॉलिड और आउटलुक दमदार

Top 5 Fundamental Stocks to BUY.

Fundamental Stocks to BUY: शेयर बाजार इस समय कंसोलिडेशन फेज में है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में तेजी देखी जा रही है और निफ्टी फिर से 25000 के पार पहुंच गया है. फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट बरकरार रखा है और ग्रोथ एंड इंफ्लेशन को लेकर चिंता जताई है. ईरान-इजरायल युद्ध जारी है और क्रूड ऑयल 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है. FII की खरीदारी का आंकड़ा छोटा है. कुल मिलाकर शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म में वोलाटिलिटी हाई रहेग. ऐसे बाजार में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत फंडामेंटल के आधार पर 5 स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट डीटेल हैं.

Time Technoplast Share Price Target

Time Technoplast का शेयर ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 440 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 428 रुपए पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने 578 रुपए का टारगेट दिया है जो 35% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 513 रुपए और लो 295 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने 20% और इस साल अब तक -11% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Niva Bupa Share Price Target

Niva Bupa का शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 81 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 80 रुपए पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने 100 रुपए का टारगेट दिया है जो 25% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 109 रुपए और लो 61 रुपए है जो इसने अप्रैल 2025 में बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर ने -10% और इस साल अब तक -3.5% का रिटर्न दिया है.

Nuvama Wealth Share Price Target

Nuvama Wealth का शेयर आधा फीसदी की तेजी के साथ 7000 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 6965 रुपए पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने 8600 रुपए का टारगेट दिया है जो 24% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 7795 रुपए और लो 4567 रुपए है जो इसने अप्रैल 2025 में बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर ने 3% और इस साल अब तक 0.5% का रिटर्न दिया है.

ICICI Bank Share Price Target

ICICI Bank का शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 1425 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 1411 रुपए पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने 1650 रुपए का टारगेट दिया है जो 17% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1471 रुपए है जो इसने मई के महीने में बनाया था और लो 1135 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने -1% और इस साल अब तक 11% का रिटर्न दिया है.

Mahindra & Mahindra Share Price Target

Mahindra & Mahindra का शेयर करीब पौने तीन फीसदी की तेजी के साथ 3175 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 3091 रुपए पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने 3482 रुपए का टारगेट दिया है जो 13% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3276 रुपए है जो इसने फरवरी के महीने में बनाया था और लो 2360 रुपए है जो इसने अप्रैल महीने में बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 4% और इस साल अब तक 3% का रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6