शॉर्ट टर्म निवेशक हो जाएं तैयार, टेक्निकल चार्ट दे रहा तेजी का संकेत; ब्रोकरेज ने चुने ये 3 स्टॉक्स

बाजार का सेंटिमेंट फिर से कमजोर हो गया है. सोमवार को निफ्टी 461 अंक टूटकर 23589 पर खुला. एक्सिस सिक्योरिटीज ने टेक्निकल चार्ट पर तेजी करने वाले 3 स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. जानिए इनके लिए कमाई की पूरी डीटेल.
शॉर्ट टर्म निवेशक हो जाएं तैयार, टेक्निकल चार्ट दे रहा तेजी का संकेत; ब्रोकरेज ने चुने ये 3 स्टॉक्स

सोमवार को निफ्टी 461 अंक टूटकर 23589 पर खुला. (प्रतीकात्मक फोटो)

Technical Stocks: बीते हफ्ते की शानदार तेजी के बाद बाजार का मूड फिर से खराब हो गया और सोमवार को निफ्टी 461 अंक टूटकर 23589 पर खुला. ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत फेल हो गई है जिससे सीजफायर उल्लंघन का खतरा बढ़ गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता बढ़ी है, नतीजन क्रूड ऑयल 105 डॉलर के करीब पहुंच गया है. इस बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना चाहिए.

एक्सिस सिक्योरिटीज ने टेक्निकल चार्ट के दम पर तीन स्टॉक्स को अगले 3-4 हफ्तों के लिए शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किया है. इन स्टॉक्स में कमाई का अच्छा मौका बनता दिख रहा है. अगर आप शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.

एक्सिस सिक्योरिटीज PICKS

कंपनी का नामCMP (₹)खरीदारी (₹)पहला टारगेट (₹)दूसरा टारगेट (₹)स्टॉपलॉस (₹)अवधि52W H/L (₹)
Sona BLW Precision554537 - 5475856005193-4 हफ्ते560 / 402
Laurus Labs10981060 - 10801160120010253-4 हफ्ते1141 / 570
Cummins India51395000 - 51005550568548003-4 हफ्ते5157 / 2701

निफ्टी का पहला सपोर्ट 23500 पर

एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि टेक्निकल लिहाज से निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट 23500 और इसके नीचे 23300 पर है. 23150 निफ्टी के लिए क्रूशियल लेवल है जिसके नीचे बड़ी बिकवाली हावी होगी. बाजार की दिशा और दशा इस समय पूरी तरह ईरान युद्ध को लेकर अपडेट पर है.

Sona BLW Precision Share Price Target

  • Sona BLW Precision
  • CMP- ₹554 (BSE, 10 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹547-₹537
  • पहला टारगेट- ₹585
  • दूसरा टारगेट- ₹600
  • स्टॉपलॉस- ₹519
  • अवधि- 3-4 हफ्ते
  • 52W H/L- ₹560/₹402

Sona BLW को क्यों पिक किया?

BSE पर यह शेयर सवा फीसदी की गिरावट के साथ 547 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 10%, दो हफ्ते में 12% और एक महीने में 7% का उछाल आया है. वीकली चार्ट पर शेयर ने 547 रुपए के ऊपर एक ब्रेकआउट दिया है जो मीडियम टर्म अपट्रेंड को दिखाता है. वॉल्यूम में उछाल है जो इस अपट्रेंड को सपोर्ट करता है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने की तरफ इशारा करता है.

Laurus Labs Share Price Target

  • Laurus Labs
  • CMP- ₹1098 (BSE, 10 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹1080-₹1060
  • पहला टारगेट- ₹1160
  • दूसरा टारगेट- ₹1200
  • स्टॉपलॉस- ₹1025
  • अवधि- 3-4 हफ्ते
  • 52W H/L- ₹1141/₹570

Laurus Labs को क्यों पिक किया?

BSE पर लॉरस लैब्स का शेयर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 1082 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 2.3% , दो हफ्ते में 9.2% और एक महीने में 8% का रिटर्न दिया है. वीकली चार्ट पर शेयर स्ट्रॉन्ग बुलिश अपट्रेंड में बना हुआ है. हालांकि, 2026 के शुरू से अब तक कंसोलिडेशन देखा जा रहा है. 1075 रुपए के ऊपर शेयर ने सिमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न को ब्रेक किया है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने भी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेक किया है.

Cummins India Share Price Target

  • Cummins India
  • CMP- ₹5139 (BSE, 10 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹5100-₹5000
  • पहला टारगेट- ₹5550
  • दूसरा टारगेट- ₹5685
  • स्टॉपलॉस- ₹4800
  • अवधि- 3-4 हफ्ते
  • 52W H/L- ₹5157/₹2701

Cummins India को क्यों पिक किया?

BSE पर कमिन्स इंडिया का शेयर एक फीसदी की गिरावट के साथ 5082 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 8.2% , दो हफ्ते में 13% और एक महीने में 9.3% का रिटर्न दिया है. वीकली चार्ट पर शेयर ने 4720 रुपए के ऊप फॉलिंग चैनल को ब्रेक किया है जो मीडियम टर्म में अपट्रेंड को दिखाता है. यह शेयर लगातार 20, 50, 100 और 200 दिनों के सिंपल मूविंग ऐवरेज (SMA) के ऊपर कारोबार कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी शेयर में तेजी को सपोर्ट कर रहा है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Sona BLW Precision Forgings में शॉर्ट टर्म टारगेट क्या हैं?

इस स्टॉक के लिए अगले 3-4 हफ्तों के लिए ₹600 के टारगेट और स्टॉपलॉस ₹519 का है.

Q2 Laurus Labs में टेक्निकल ब्रेकआउट के बाद कितना अपसाइड दिख रहा है?

इस स्टॉक के लिए अगले 3-4 हफ्तों के लिए ₹1200 के टारगेट और स्टॉपलॉस ₹1025 का है.

Q3 Cummins India में अपट्रेंड जारी रहने पर अगला लक्ष्य क्या है?

इस स्टॉक के लिए अगले 3-4 हफ्तों के लिए ₹5685 के टारगेट और स्टॉपलॉस ₹4800 का है.

Q4 Nifty 50 के लिए अहम सपोर्ट लेवल क्या हैं?

23500 पहला सपोर्ट, इसके नीचे 23300 और 23150 क्रूशियल लेवल है.

Q5 बाजार का मौजूदा मूड कैसा है?

ग्लोबल टेंशन और क्रूड की तेजी से सेंटिमेंट कमजोर है और नियर टर्म में यह अहम फैक्टर बना रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source