जून महीने में 21% तक रिटर्न दिला सकते हैं ये 3 स्टॉक्स, कई सालों के डाउनवर्ड पैटर्न को क्रिया ब्रेक

Technical Stocks To BUY: एक्सिस सिक्योरिटीज ने टेक्निकल लिहाज से 3 स्टॉक्स को जून महीने के लिए पिक किया है. ब्रोकरेज ने कहा कि इन स्टॉक्स ने मल्टी ईयर डाउवार्ड ट्रेंडलाइन पैटर्न को ब्रेक किया है. अगले 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक्स 21% तक रिटर्न दिला सकते हैं.
जून महीने में 21% तक रिटर्न दिला सकते हैं ये 3 स्टॉक्स, कई सालों के डाउनवर्ड पैटर्न को क्रिया ब्रेक

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट  23400-23100 के जोन में है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Technical Stocks To BUY: जून महीने का पहला कारोबारी सत्र है और निफ्टी इस समय 23500 के नीचे कारोबार कर रहा है. डोमेस्टिक फैक्टर्स के अभाव में बाजार ग्लोबल मैक्रो फैक्टर्स पर ज्यादा रिएक्शन देगा. इस समय स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट पर फोकस करना है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने पोजिशनल निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स को पिक किया है जिसका टेक्निकल चार्ट शेयर में खरीदारी की तरफ इशारा करता है. इन तीनों स्टॉक्स में कमाई का सुनहरा मौका बनता दिख रहा है.

एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि इन 3 में 2 स्टॉक्स ने पिछले कई सालों से जारी डाउनट्रेंड को ब्रेक किया है जो पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है. तीनों स्टॉक्स में जो ब्रेकआउट मिला है वह जबरदस्त वॉल्यूम के साथ है जो मीडियम टर्म में अपट्रेंड बने रहने की तरफ इशारा करता है. ये स्टॉक्स अगले 3-4 हफ्तों में 21% तक रिटर्न दे सकते हैं. इन स्टॉक्स के लिए CMP 29 मई क्लोजिंग आधारित है.

एक्सिस सिक्योरिटीज PICKS

स्टॉक का नामस्टॉपलॉसपहला टारगेटदूसरा टारगेटपोटेंशियल रिटर्नअवधि
AIA Engineering₹4120₹4825₹492011% - 13%3-4 हफ्ता
Exide Industries₹355₹418₹43011% - 14%3-4 हफ्ता
Adani Total Gas₹695₹860₹90016% - 21%3-4 हफ्ता

AIA Engineering Share Price Target

  • AIA Engineering
  • CMP- ₹4504
  • खरीदारी- ₹4400-₹4310
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹4120
  • पहला टारगेट- ₹4825
  • दूसरा टारगेट- ₹4920
  • अवधि- 3-4 हफ्ता
  • पोटेंशियल रिटर्न- 11%-13%

AIA Engineering ने करीब 5 महीने के मल्टीपल रेसिसटेंस को 4220 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है. चार्ट पर स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल नजर आ रहा है जो मीडियम टर्म में अपट्रेंड बने रहने की तरफ इशारा करता है. यह शेयर 20-, 50, 100, 200-day SMAs के ऊपर बना हुआ है जो शेयर में खरीदारी की तरफ इशारा करता है. पोजिशनल निवेशकों के लिए यह सही मौका बन सकता है.

Exide Industries Share Price Target

  • Exide Industries
  • CMP- ₹387
  • खरीदारी- ₹380-₹372
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹355
  • पहला टारगेट- ₹418
  • दूसरा टारगेट- ₹430
  • अवधि- 3-4 हफ्ता
  • पोटेंशियल रिटर्न- 11%-14%

Exide Industries ने पिछले कुछ सालों से जारी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पैटर्न को 367 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है. वॉल्यूम के साथ यह ब्रेकआउट हुआ है जो अपट्रेंड को सपोर्ट करता है. शेयर लगातार हायर टॉप एंड बॉटम फॉर्मेशन में है और अपने शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग ऐवरेज को होल्ड कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम को सपोर्ट करता है. कुल मिलाकर पोजिशनल निवेशकों के लिए यहां एक मौका है.

Adani Total Gas Share Price Target

  • Adani Total Gas
  • CMP- ₹773
  • खरीदारी- ₹750-₹735
  • स्टॉपलॉस डीटेल- ₹695
  • पहला टारगेट- ₹860
  • दूसरा टारगेट- ₹900
  • अवधि- 3-4 हफ्ता
  • पोटेंशियल रिटर्न- 16%-21%

Adani Total Gas के शेयर ने 4 सालों के डाउन स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पैटर्न को 677 रुपए के ऊपर ब्रेक किया है. वॉल्यूम में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है जो इस ब्रेकआउट को कंफर्म करता है और अपट्रेंड बने रहने की तरफ इशारा करता है. इस समय यह शेयर शॉर्ट टू मीडियम टर्म के मूविंग ऐवरेज के ऊपर बना हुआ है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम की तरफ इशारा करता है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए एक मौका बनता है.

बाजार में निश्चित दिशा का अभाव

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 23400-23100 के जोन में है जबकि रेसिसटेंस 23800-24100 के जोन में है. बड़ी तेजी या मंदी इसके ऊपर या नीचे ही आएगी. मोमेंटम इंडिकेटर्स इस समय बाजार में न्यूट्रल रुख की तरफ इशारा कर रहा है. बाजार में इस समय निश्चित दिशा का अभाव नजर आ रहा है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source