नवरात्रि के मौके पर इन 3 स्टॉक्स में करें शुभ खरीदारी, 3 हफ्तों में 21% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to BUY: शेयर बाजार का अंडर लाइंग इस समय मजबूत है और निफ्टी इंपोर्टेंट सपोर्ट को होल्ड किया हुआ है. आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस मौके पर अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. जानिए इनके लिए टारगेट डीटेल क्या है.
नवरात्रि के मौके पर इन 3 स्टॉक्स में करें शुभ खरीदारी, 3 हफ्तों में 21% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to BUY for Short Term.

Stocks to BUY: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भी है. आज से GST 2.0 भी लागू हो रहा है. H1B वीजा को लेकर ट्रंप के ऐलान के अलावा भारतीय बाजार के लिए सारे फैक्टर्स पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. निफ्टी ने 25300 के स्तर को अभी मेंटेन किया है. शॉर्ट टर्म निवेशकों को स्पेसिफिक सेक्टर और स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए. एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऐसे ही 3 स्टॉक्स को अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पिक किया है.

Axis Securities Stock Picks

  • Aadhar Housing Finance
  • Dishman Carbogen Amcis
  • State Bank of India
Add Zee Business as a Preferred Source

Aadhar Housing Finance

यह एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो उन लोअर और मिडिल क्लास को टारगेट करती है, जिनकी इनकम 5000-50000 रुपए हर महीने होती है. यह ऐसे कस्टमर्स को मार्गेज आधारित स्मॉल टिकट साइज लोन देती है. अमूमन लोन टिकट साइज 15 लाख से कम होता है. लोअर क्लास को अपना पहला घर बनाने, मरम्मत कराने जैसे काम के लिए यह कंपनी लोन देती है.

Aadhar Housing Finance के लिए टारगेट क्या है?

Aadhar Housing Finance का शेयर लास्ट सेशन में 539 रुपए पर बंद हुआ था. आज यह शेयर इसी रेंज में फ्लैट कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने 533-523 रुपए की रेंज में शेयर खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 578-596 रुपए के टारगेट दिए गए हैं जो 9% –13% अधिक है. वहीं, गिरावट आने पर 503 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 548 रुपए और लो 340 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में 3.5%, दो हफ्ते में 5.3% और एक महीने में 3% रिटर्न दिया है.

5 प्वाइंट्स में निवेश की पूरी डीटेल

  • 540 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा Aadhar Housing Finance का शेयर.
  • ब्रोकरेज ने 533-523 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है.
  • 578-596 रुपए के टारगेट दिए गए हैं, जबकि 503 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
  • इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 548 रुपए और लो 340 रुपए है.
  • एक हफ्ते में 3.5%, दो हफ्ते में 5.3% और एक महीने में 3% रिटर्न दिया.

Dishman Carbogen Amcis

Dishman Carbogen Amcis एक ग्लोबल फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (CRAMS) प्रदान करती है। यह कंपनी स्पेशिएलिटी केमिकल्स, विटामिन्स और अन्य मॉलिक्यूल को अपने क्लाइंट के लिए बनाती है. कंपनी के पास भारत, स्विट्जरलैंड, चीन, फ्रांस, यूके और नीदरलैंड्स में फैक्ट्री हैं. यह फार्मा कंपनियों के लिए आउटसोर्सिंग पार्टनर के तौर पर काम करती है.

Dishman Carbogen Amcis के लिए टारगेट क्या है?

Dishman Carbogen Amcis का शेयर लास्ट सेशन में 300 रुपए पर बंद हुआ था. आज यह शेयर 5% की तेजी के साथ 315 रुपए पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने 293-288 रुपए की रेंज में शेयर खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 333-351 रुपए के टारगेट दिए गए हैं जो 15%–21% अधिक है. वहीं, गिरावट आने पर 269 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 315 रुपए और लो 161 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में 17%, दो हफ्ते में 12% और एक महीने में 19% रिटर्न दिया है.


5 प्वाइंट्स में निवेश की पूरी डीटेल

  • 315 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा Dishman Carbogen Amcis का शेयर.
  • ब्रोकरेज ने 293-288 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है.
  • 333-351 रुपए के टारगेट दिए गए हैं, जबकि 269 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
  • इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 315 रुपए और लो 161 रुपए है.
  • एक हफ्ते में 17%, दो हफ्ते में 12% और एक महीने में 19% रिटर्न दिया.

State Bank of India

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. इसका लोन बुक ₹42 लाख करोड़ है जबकि डिपॉजिट बेस ₹54 लाख करोड़ है. 22500 से अधिक ब्रांच और 63500 से अधिक ATMs/ADWMs का नेटवर्क है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 1.83% और नेट एनपीए 0.47% है.

SBI के लिए टारगेट क्या है?

SBI का शेयर लास्ट सेशन में 862 रुपए पर बंद हुआ था. आज यह शेयर इसी रेंज में फ्लैट कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने 855-839 रुपए की रेंज में शेयर खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 899-921 रुपए के टारगेट दिए गए हैं जो 6%–9% अधिक है. वहीं, गिरावट आने पर 821 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 875 रुपए और लो 680 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में 4.5%, दो हफ्ते में 6.5% और एक महीने में 5.6% रिटर्न दिया है.

5 प्वाइंट्स में निवेश की पूरी डीटेल

  • 862 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा SBI का शेयर.
  • 855-839 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह दी है.
  • 899-921 रुपए के टारगेट दिए गए हैं, जबकि 821 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है.
  • इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 875 रुपए और लो 680 रुपए है.
  • एक हफ्ते में 4.5%, दो हफ्ते में 6.5% और एक महीने में 5.6% रिटर्न दिया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer