केंद्र सरकार ने ₹18,658 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, अगले हफ्ते इन शेयरों पर दिख सकता है असर

रेलवे प्रोजेक्ट्स के मंजूरी मिलने से तीन बड़ी सरकारी कंपनियों को सीधा फायदा हो सकता है, जिनमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Concor) और भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) शामिल हैं. चलिए डिटेल समझते हैं.
केंद्र सरकार ने ₹18,658 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, अगले हफ्ते इन शेयरों पर दिख सकता है असर

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय कैबिनेट ने 18,658 करोड़ रुपये की लागत वाले चार रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है, जो देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करेंगे. इन परियोजनाओं के तहत रेलवे के मौजूदा नेटवर्क का विस्तार करते हुए 1247 किलोमीटर नई लाइनें जोड़ी जाएंगी. इसका उद्देश्य कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों की ढुलाई के लिए मुख्य रूट्स की क्षमता को बढ़ाना है. इससे ना केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि देश की आर्थिक विकास गति को भी मजबूती मिलेगी.

1. RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड)

RVNL का शेयर शुक्रवार को 2.67% गिरकर ₹350.35 पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले एक महीने में इसने 7% का रिटर्न दिया है. एक साल में कंपनी ने 32% का मुनाफा कमाया है, जबकि बीते दो साल में इसका रिटर्न 364% तक पहुंच चुका है. सरकार के रेलवे विस्तार प्रोजेक्ट्स में यह कंपनी प्रमुख निर्माण एजेंसी मानी जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Concor)

Concor का शेयर शुक्रवार को 3.75% गिरकर ₹687.95 पर बंद हुआ. एक महीने में इसने 9% का रिटर्न दिया है. हालांकि, एक साल में शेयर ने 24% का नुकसान दिखाया, लेकिन दो सालों में यह अब भी 18% ऊपर है. रेलवे नेटवर्क में सुधार से कंटेनर मूवमेंट आसान होगा, जिससे कंपनी को लॉजिस्टिक्स में लाभ होगा.

3. IRFC (भारतीय रेलवे वित्त निगम)

IRFC का शेयर 3.29% गिरकर ₹124.90 पर बंद हुआ. एक महीने में इसने 9% रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में यह 13% गिरा है. लेकिन दो साल की अवधि में इसने 348% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग में IRFC की भूमिका अहम होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6