&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY Short Term.
Stocks to BUY: मंगलवार को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 45 अंक टूटकर 24579 पर बंद हुआ. टेक्निकल लिहाज से 24300-24200 की रेंज में शॉर्ट टर्म का सपोर्ट है जबकि 24750 के ऊपर ही फ्रेश बायर्स हावी होंगे. सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी ने Triveni Turbine और Ashoka Buildcon को शॉर्ट टर्म में कमाई के लिहाज से चुना है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूर डीटेल.
विकास सेठी की पहली पसंद Triveni Turbine है जो मंगलवार को 1.83% की तेजी के साथ 530 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 885 रुपए और लो 455 रुपए है. नेट आधार पर पिछले एक हफ्ते में शेयर ने कोई रिटर्न नहीं दिया है. 555 रुपए का शॉर्ट टर्म टारगेट और 510 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गाया है. यह कंपनी मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल स्टीम टरबाइन मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी 0.5 MW से 100 MW तक की कैपेसिटी वाली स्टीम टरबाइन बनाती है जिसका इस्तेमाल सीमेंट, स्टील, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल्स जैसे सेक्टर में होता है. कंपनी का नेटवर्क भारत सहित 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है. कंपनी का 2000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है. 45% रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. कंपनी का फंडामेंटल मजबूत है और नेट आधार पर यह जीरो डेट है.
एक्सपर्ट की दूसरी पसंद सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी Ashoka Buildcon है. यह शेयर तीन फीसदी की तेजी के साथ 190 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 319 रुपए और लो 158 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6.5% की तेजी आई है. शॉर्ट टर्म के लिए 205 रुपए का टारगेट और 175 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. यह कंपनी हाईवे, रोड्स, वाटर प्रोजेक्ट्स समेत कई तरह के इन्फ्रा एंड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करती है. कंपनी का 14000 करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर बुक है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
