&format=webp&quality=medium)
Insurance Stocks to BUY.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि आने वाले समय में FMCG और इंश्योरेंस सेक्टर की री-रेटिंग होने की संभावना है. खासकर इंश्योरेंस सेक्टर में लंबे समय से GST घटाने की मांग चल रही थी, जो अब पूरी होने की उम्मीद है. अगर इंडिविजुअल पॉलिसी के लिए GST जीरो हो जाता है, तो यह लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए बेहद पॉजिटिव होगा. इसी कारण से सिंघवी ने स्टॉक ऑफ द डे के तहत Max Financial और LIC को पिक किया है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हो सकते हैं.
निफ्टी के मामले में उन्होंने बताया कि कल 25,000 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग मिली है, जो एक बड़ा संकेत है. अगर आज 25,025 के ऊपर क्लोजिंग होती है, तो माना जाएगा कि ब्रेकआउट पक्का हो गया है. फिलहाल, निवेशकों को इस लेवल पर नजर रखनी होगी ताकि अगला अपट्रेंड क्लियर हो सके. अनिल सिंघवी की राय में बाजार में अभी और मजबूती आने के पूरे आसार हैं. जानिए ट्रेडर्स के लिए दोनों स्टॉक्स के लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
| स्टॉक (Futures) | स्टॉप लॉस (SL) | टारगेट (Tgt) |
|---|---|---|
| MFSL Futures | ₹1,622 | ₹1,660, ₹1,670, ₹1,685 |
| LIC Futures | ₹887 | ₹912, ₹920, ₹927 |
अनिल सिंघवी ने स्टॉक ऑफ द डे के तहत पहला स्टॉक Max Financial को पिक किया है. यह शेयर 1645 रुपए पर है. इसके लिए 1622 रुपए के स्टॉपलॉस को ध्यान में रखते हुए ट्रेडर्स के लिए 1660 रुपए का पहला, 1670 रुपए का दूसरा और 1685 रुपए का तीसरा टारगेट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3.6% और दो हफ्ते में 10.5% की तेजी आई है. स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1675 रुपए और लो 972 रुपए है.
अगर टर्म लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST हटाने का प्रस्ताव लागू होता है, तो इन प्रोडक्ट्स की कीमत ग्राहकों के लिए कम हो जाएंगी. इससे प्रीमियम सस्ता होगा जिससे डिमांड और मार्केट पेनेट्रेशन बढ़ेगा. नए GST फ्रेमवर्क के आने से पूरे इंश्योरेंस सेक्टर में प्राइसिंग स्ट्रैटजी बदल सकती है. कंपनियों को अपनी प्रीमियम स्ट्रक्चर और कस्टमर टारगेटिंग में बदलाव करना पड़ेगा.
मार्केट गुरु ने स्टॉक ऑफ द डे के तहत दूसरा स्टॉक भी इंश्योरेंस स्पेस से पिक किया है और इसका नाम LIC है. लास्ट सेशन में यह शेयर 899 रुपए पर बंद हुआ था. इसके लिए 887 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 912 रुपए, दूसरा टारगेट 920 रुपए और तीसरा 927 रुपए का दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 1.7% की तेजी आई है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1095 रुपए और लो 715 रुपए है.
अगर सरकार इंश्योरेंस पॉलिसी पर GST में कटौती या छूट देती है तो LIC जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट आम लोगों के लिए सस्ते हो जाएंगे. मौजूदा समय में टर्म लाइफ पॉलिसी पर 18% GST लगता है और पारंपरिक/एंडोमेंट पॉलिसी पर पहले साल में 4.5% और रिन्युअल प्रीमियम पर 2.25% GST लगता है. अगर यह टैक्स घटता या पूरी तरह खत्म होता है तो ग्राहकों के लिए प्रीमियम का बोझ कम होगा और LIC को बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं, अगर GST पूरी तरह खत्म कर दिया गया तो LIC जैसी कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा नहीं मिलेगा, जिससे ऑपरेटिंग कॉस्ट पर कुछ असर आ सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)