₹100 से कम के इंफ्रा शेयर में होगी तगड़ी कमाई! बिजनेस ग्रोथ के दम पर 40% उछल सकता है स्‍टॉक

Stocks to buy: ब्रोकरेज फर्म एडलवाइस सिक्‍युरिटीज (Edelweiss Securities) ने टीटागढ़ वैगन्‍स पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय रेलवे के रोलिंग स्‍टॉक खरीद के लिए कैपेक्‍स प्‍लान से कंपनी की ग्रोथ को बूस्‍ट मिलेगा.
₹100 से कम के इंफ्रा शेयर में होगी तगड़ी कमाई! बिजनेस ग्रोथ के दम पर 40% उछल सकता है स्‍टॉक

मार्केट में हाल में हुए करेक्‍शन के बाद यह शेयर आकर्षक वैल्‍युएशन पर आया है. (Representational Image) 

Stocks to buy: घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्‍स में इस साल अब तक 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट है. निचले स्‍तरों से बाजार में हल्‍की रिकवरी देखी जा रही है. इस बीच, कॉरपोरेट डेवपलमेंट के दम पर कई स्‍टॉक निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक स्‍टॉक रेल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर का टीटागढ़ वैगन्‍स (Titagarh Wagons Ltd) है. ब्रोकरेज फर्म एडलवाइस सिक्‍युरिटीज (Edelweiss Securities) ने टीटागढ़ वैगन्‍स पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय रेलवे के रोलिंग स्‍टॉक खरीद के लिए कैपेक्‍स प्‍लान से कंपनी की ग्रोथ को बूस्‍ट मिलेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

एडलवाइस सिक्‍युरिटीज का कहना है कि टीटागढ़ वैगन्‍स को करीब 24,000 वैगन्‍स की सप्‍लाई के लिए करीब 7840 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा कंपनी रेवेन्‍यू बढ़ाने के लिए मेट्रो रेल कोचेज, वंदे भारत ट्रेन, शिपबिल्डिंग को भी टारगेट कर रही है. वंदे भारत ट्रेन से करीब 40-50 हजार करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्‍मीद है. हमारा मानना है कि भारतीय रेलवे में रोलिंग स्‍टॉक अपॉर्च्‍युनिटी के लिए टीटागढ़ काफी उपयुक्‍त है.

Titagarh Wagons: स्‍टॉक में 40% आ सकती है तेजी

ब्रोकरेज हाउस एडलवाइस सिक्‍युरिटीज ने स्‍टॉक पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही 12 महीने के नजरिए से स्‍टॉक पर 134 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है. 24 जून 2022 को शेयर का भाव 96.25 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से निवेशकों को आगे करीब 40 फीसदी की तेजी शेयर में देखने को मिल सकती है. बीते एक साल में यह शेयर करीब 42 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी फ्रेट सेगमेंट में लीडरशिप पोजिशन हासिल करने के बाद पैसेंजर बिजनेस में भी बेंचमार्क बनाने में सक्षम है. देशभर में आए मेट्रो रेल बूम और हाई-स्‍पीड रेल ट्रैवल शुरू होने से टीटागढ़ वैगन्‍स की पैसेंजर बिजनेस सेगमेंट में पोजिशन मजबूत होगी. बाजार में आए हालिया करेक्‍शन के लिए यह शेयर आकर्षक वैल्‍युएशन पर नजर आ रहा है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 5 फीसदी टूट चुका है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6