&format=webp&quality=medium)
मार्केट खुलते ही इन 3 शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
अगर आप कम समय में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं और रिस्क को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो UTI AMC, Raymond और Jyoti CNC Automation जैसे शेयर आपके पोर्टफोलियो के लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने इन तीनों स्टॉक पर भरोसा जताते हुए खरीद की सलाह दी है.
पहला शेयर UTI AMC
UTI AMC यानी यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट कंपनी लंबे समय से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में काम कर रही है. शेयर बाजार में इसके शेयर की मौजूदा कीमत करीब 1,471 रुपए है. ब्रोकरेज फर्म्स ने इसे 1,440 से 1,459 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है.
इसमें 1,591 रुपए का टारगेट तय किया गया है और 1,415 रुपए का स्टॉप लॉस लगाया गया है. यानी इस शेयर में करीब 130 रुपए तक का उछाल संभव है. कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है और हालिया तिमाही नतीजे भी अच्छे रहे हैं.
दूसरा शेयर Raymond
Raymond का नाम फैब्रिक और रेडीमेड कपड़ों की दुनिया में जाना-पहचाना है. फिलहाल इसका शेयर 738 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज की सलाह है कि इसे 731 से 739 रुपए के बीच खरीदा जा सकता है. इसमें 796 रुपए का टारगेट दिया गया है और 720 रुपए का स्टॉप लॉस रखा गया है. Raymond में हाल ही में कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग और कारोबार में विस्तार को लेकर सकारात्मक खबरें आई हैं, जिससे निवेशकों की रुचि बढ़ी है. टेक्निकल चार्ट पर भी इसमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
तीसरा शेयर Jyoti CNC Automation
Jyoti CNC Automation नाम हाल ही में ज्यादा सुनाई दे रहा है और इसकी बाजार में पकड़ मजबूत होती जा रही है. फिलहाल इसका शेयर 1,075 रुपए के आसपास है. ब्रोकरेज ने इसे 1,027 से 1,038 रुपए के बीच खरीदने की सलाह दी है. इसका टारगेट 1,135 रुपए रखा गया है जबकि स्टॉप लॉस 1,011 रुपए है.
Jyoti CNC को मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन के क्षेत्र में अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं और कंपनी का विस्तार हो रहा है. इसके चलते इसमें आने वाले दिनों में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)