Stock to buy: 200 रुपए से सस्ता Coal सेक्टर का शेयर, ब्रोकरेज हाउस ने दी खरीदारी की सलाह

Stock to buy: रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में इंपोर्ट लाइसेंस मिलने के बाद, कंपनी अब भारत में USA कोयले में 16 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखती है.
Stock to buy: 200 रुपए से सस्ता Coal सेक्टर का शेयर, ब्रोकरेज हाउस ने दी खरीदारी की सलाह

Stock to buy: शेयर बाजार (Stock Market) की रिकॉर्ड ऊंचाई में आप भी पैसा बनाने की सोच रहे हैं तो कुछ चुनिंदा शेयरों में अच्छी कमाई का मौका है. फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने भी ऐसे ही एक स्टॉक पर दांव लगाया है. खंबाटा सिक्योरिटीज (Khambhatta Securitues) ने अपनी नई रिपोर्ट में अनमोल इंडिया लिमिटेड (Anmol India Limited) का शेयर खरीदने की सलाह दी है. शेयर का टारगेट भी रिवाइज करके 255 रुपए रखा गया है. अभी अनमोल इंडिया का बाजार भाव 200 रुपए से भी कम है. कंपनी का मार्केट शेयर 196 करोड़ रुपए का है.

कंपनी NSE और BSE दोनों में लिस्टेड है. कंपनी का कारोबार इंपोर्टेड कोयले की थोक आपूर्ति करना है. इसके अलावा एंड-टू-एंड कोल सप्लाई चेन मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स की सुविधा देती है. ये कंपनी हाई GCV कोल, USA कोल, इंडोनेशियाई कोल, सऊदी पेट कोक और USA पेट कोक को सप्लाई करने में आगे है, जो भारत में USA कोयला बाजार का एक बड़ा हिस्सा है. Anmol India के पास 1000 कस्टमर का क्लाइंट बेस है और लगभग हर साल कंपनी से 120 नए क्लाइंट्स जुड़ रहे हैं. कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार से 1 लाख टन प्रति शिपमेंट की मात्रा में कोयले का इंपोर्ट करती है, यह आउटबाउंड शिपमेंट में 35 टन की मात्रा में ग्राहक साइटों को कोयले की डिलीवरी करती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत में 16 फीसदी है USA कोल में हिस्सेदारी

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में इंपोर्ट लाइसेंस मिलने के बाद, कंपनी अब भारत में USA कोयले में 16 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखती है. वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी ने इंडोनेशिया कोल को इंपोर्ट करना शुरू किया था. कंपनी का टेक प्लेटफॉर्म भी है, जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था. इसे व्यक्तिगत ग्राहक स्तर पर मांग का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम बनाता है.

कंपनी मैनेजमेंट का आउटलुक

Anmol India के मैनेजिंग डायरेक्ट और CFO विजय कुमार का कहना है कि ऑपरेशनल रिस्क को कम करने पर हमारा जोर है. इसके अलावा हम हमारा बारगेनिंग पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि ट्रेडर्स के साथ तालमेल बिठा सकें. कंपनी देश में भौगोलिक तौर पर अपना विस्तार करने की योजना बना रही है. कंपनी अपने प्रोडक्टस में नए कमोडिटीज को भी शामिल कर सकती है. Anmol India ने हाल ही में इंडोनेशियाई कोयले का डायरेक्ट इंपोर्ट शुरू किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी कोकिंग कोल में एंट्री की योजना बना रही है.

क्या है कंपनी का प्लान?

आने वाले सालों में ये कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स से 20-30 फीसीद रेवेन्यू जनरेट करने की योजना बना रही है. ब्रोकरेज रिपोर्ट में बताया गया कि आगे आने वाले समय में Anmol India सेल्स और प्रॉफिट में अच्छी और बेहतरीन ग्रोथ देख सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ये स्टॉक FY24E EPS 8.8x पर ट्रेड कर रहा है. रिसर्च फर्म ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है और 255 रुपए का टारगेट 48 फीसदी के Upside के साथ दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6