&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज मंधली एक्सपायरी पर बाजार की कमजोरी जारी रही. क्लोजिंग तक लग रहा था कि बाजार हरे निशान में बंद होंगे, लेकिन लाल निशान में फ्लैट क्लोजिंग हुई. दिन भर सेंसेक्स-निफ्टी सुस्ती के साथ ट्रेड करते रहे. ये लगातार चौथा दिन है, जब बाजार निगेटिव में हैं. मेटल शेयरों में आज भी खरीदारी थी. लेकिन हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी. निफ्टी 3 अंक गिरकर 25,939 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 239 अंक चढ़कर 59,171 पर बंद हुआ और रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 89.79/$ पर बंद हुआ.
आज मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 26 अंकों की गिरावट के साथ 13,625 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 40 अंक फिसलकर 17,527 पर आ गया. दोनों इंडेक्स में करीब 0.2% की गिरावट दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि निवेशक फिलहाल मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में नई पोजिशन लेने में सतर्कता बरत रहे हैं.
निफ्टी 50 में आज चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई. श्रीराम फाइनेंस में करीब 2.8% की तेजी दर्ज की गई, जो इंडेक्स को ऊपर रखने में मददगार रही. मेटल सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी, जहां हिंडाल्को करीब 2.3% और टाटा स्टील करीब 2.2% चढ़कर बंद हुआ. इसके अलावा बजाज ऑटो में भी 2.1% की मजबूती देखने को मिली.
निफ्टी 50 के कुछ बड़े शेयरों में आज दबाव साफ नजर आया. मैक्स हेल्थकेयर में करीब 2.8% की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा ईटरनल में 2.2% और अपोलो हॉस्पिटल्स में करीब 1.8% की कमजोरी रही. एविएशन सेक्टर से इंटरग्लोब एविएशन भी करीब 1.5% फिसल गया, जिससे सेक्टर में दबाव बना रहा.
शेयरों की बात करें तो होनासा में करीब 5.8% की तेज बढ़त देखने को मिली. वहीं CE Info Systems में 2.2% की मजबूती रही. दूसरी ओर गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी में तेज बिकवाली देखने को मिली और शेयर करीब 7% टूट गया.
डेरिवेटिव सेगमेंट से बाहर किए गए शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिली. NCC में करीब 3.3% की गिरावट दर्ज की गई. HFCL में 1.9% और Cyient में करीब 1.5% की कमजोरी रही. इसके अलावा Titagarh Rail Systems में भी करीब 1.9% की गिरावट देखने को मिली.
आज के कारोबार में कुछ शेयरों ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया. KPI ग्रीन एनर्जी में करीब 16% की तेज छलांग देखने को मिली, जो दिन का टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Hindustan Copper में करीब 8.5% और IIFL सिक्योरिटीज में करीब 6.2% की तेजी दर्ज की गई. एंटेरो हेल्थकेयर भी करीब 6.4% की बढ़त के साथ मजबूत बंद हुआ.
वहीं, कुछ शेयरों में आज तेज गिरावट भी देखने को मिली. लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी करीब 5.9% फिसल गया. कैपलिन पॉइंट में 5% और कोरमंडल इंटरनेशनल में करीब 4.7% की गिरावट रही. इसके अलावा इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना भी करीब 4.7% टूटकर बंद हुआ.
बाजार में इतना उतार-चढ़ाव क्यों?
- मंथली एक्सपयारी की वजह से उतार-चढ़ाव
इन वजहों से आई रिकवरी:
- घरेलू फंड्स की खरीदारी से निचले स्तर पर सपोर्ट
- 6 दिनों की लगातार गिरावट के बाद रुपए में आई अच्छी रिकवरी
- PCR था ओवरसोल्ड लेवल के पास, निचले स्तरों से आई शॉर्टकवरिंग
- निफ्टी 25900, बैंक निफ्टी 58800 पर पुट ऑप्शन में Highest ओपन इंटरेस्ट
बाजार ऊपर टिक क्यों नहीं पा रहा?
- FIIs की लगातार बिकवाली
- निफ्टी 26000, बैंक निफ्टी 59000 पर कॉल ऑप्शन में Highest ओपन इंटरेस्ट
- छुट्टियों के माहौल में वॉल्यूम कम
- रिकवरी शुरू होते ही आती है बिकवाली
अब कौनसे लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 25775-25875, बैंक निफ्टी 58600-58800 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 26000-26100, बैंक निफ्टी 59200-59400 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 25900, बैंक निफ्टी 58800 के नीचे बंद हो तो कमजोरी बढ़ने के संकेत
STOCK IN ACTION
Hind Copper:
- कॉपर की दमदार कीमतों का फायदा
- लगातार हमारी recommendation list में
- आज सुबह ‘आज का हीरो’ में बताया था शेयर
Hero Moto:
- कल ही ‘Stock Insights’ में जताई थी अच्छे मंथली अपडेट की उम्मीद
- आज सुबह फिर ‘आज का हीरो’ में बताया था शेयर
Coforge:
- Encoro की बड़ी डील के बाद शेयर पर दबाव
- कल ही बताया था कि डील के बाद शेयर का चलना मुश्किल
- आज सुबह ‘आज का जीरो’ में भी बताया था शेयर
Mazagon Dock:
- DAC मीटिंग के बाद डिफेंस शेयरों में आई प्रॉफिटबुकिंग
- आज सुबह ‘आज का जीरो’ में बताया था शेयर
Nykaa (Fsn E-Commerce Ventures):
- अच्छे मंथली अपडेट की उम्मीद में शेयर में तगड़ी तेजी
ओपनिंग में सेंसेक्स 150 अंक नीचे 84,544 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 40 अंक नीचे 25,900 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 70 अंक नीचे 58,862 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स ने अगले घंटे में हल्की बढ़त दिखाने की कोशिश की, लेकिन पीएसयू बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट थी. निफ्टी 50 पर Shriram Finance, TMPV, Tata Consumer, BEL जैसे शेयर बढ़त पर थे. वहीं, Apollo Hospital, Eicher Motors, Tata Steel, Coal India, SBI Life जैसे शेयर सबसे ज्यादा गिरावट देख रहे थे.
पिछली क्लोजिंग के मुकाबले देखें तो सेंसेक्स 95 अंक नीचे 84,600 पर खुला. निफ्टी 2 अंक नीचे 25,940 पर खुला, बैंक निफ्टी 47 अंक नीचे 58,885 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया 5 पैसे मजबूत 89.93/$ पर खुला.
आज घरेलू शेयर बाजारों में मंथली एक्सपायरी वाली हलचल रहेगी. इसके साथ ही दिसंबर सीरीज का अंत होगा और नये साल की नई सीरीज शुरू होगी. इसके पहले ग्लोबल बाजारों से भी सुस्त संकेत देखने को ही मिल रहे हैं. ग्लोबल संकेत भी आज कमजोर नजर आ रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. डाओ जोंस करीब 250 अंक फिसलकर बंद हुआ, जबकि AI शेयरों में बिकवाली के चलते नैस्डैक 120 अंक टूट गया. आज आने वाले फेडरल रिजर्व के मिनट्स से पहले निवेशक सतर्क हैं. इसी वजह से डाओ फ्यूचर्स सपाट और एशियाई संकेत भी सुस्त दिखाई दे रहे हैं.
ग्लोबल कमजोरी के बीच GIFT निफ्टी 25,950 के आसपास सुस्त कारोबार करता दिख रहा है, जो भारतीय बाजार में सीमित दायरे की शुरुआत का संकेत देता है. फेड मिनट्स से पहले निवेशक बड़े दांव लगाने से बच सकते हैं, जिससे बाजार में वॉल्यूम कम रह सकता है.
रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचने के बाद सोना और चांदी में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली है. घरेलू बाजार में चांदी अपने लाइफ हाई से करीब 30 हजार रुपए टूटकर 2 लाख 24 हजार रुपए के नीचे बंद हुई, जबकि सोना भी ऑल टाइम हाई से 5,600 रुपए फिसलकर 1 लाख 35 हजार रुपए के नीचे आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव साफ दिखा, जहां चांदी करीब 12 प्रतिशत टूट गई और सोने में 225 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों के मुताबिक रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद प्रॉफिट बुकिंग और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया.
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला तेज हो गया है. FIIs ने कैश मार्केट में लगातार पांचवें दिन करीब 2,760 करोड़ रुपए की बिकवाली की. कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर देखा जाए तो नेट-नेट करीब 5,000 करोड़ रुपए की बिकवाली दर्ज की गई. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा बरकरार है. DIIs ने लगातार 85वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब 2,644 करोड़ रुपए बाजार में लगाए, जो बाजार के लिए एक अहम सपोर्ट फैक्टर बना हुआ है.
घरेलू मोर्चे पर एक पॉजिटिव खबर सामने आई है. मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग आउटपुट में जोरदार उछाल के चलते देश की IIP ग्रोथ 25 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. नवंबर में IIP ग्रोथ 0.4 प्रतिशत से बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई, जो इंडस्ट्रियल एक्टिविटी में तेज सुधार का संकेत देती है और मध्यम अवधि में बाजार के लिए सकारात्मक मानी जा रही है.
LIVE TV यहां देखें:
आज की क्लोजिंग के बाद बैंक निफ्टी इंडेक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. Yes Bank और Union Bank आज से बैंक निफ्टी में शामिल हो जाएंगे. इसके साथ ही इंडेक्स में शेयरों की संख्या 12 से बढ़कर 14 हो जाएगी. इस बदलाव के चलते इन शेयरों में क्लोजिंग के आसपास वॉल्यूम और हलचल बढ़ सकती है.
IPO सेगमेंट में आज Gujarat Kidney & Super Speciality की लिस्टिंग होगी. यह इश्यू करीब 5 गुना सब्सक्राइब हुआ था और इसका इश्यू प्राइस 114 रुपए रखा गया था. लिस्टिंग के दौरान निवेशकों की नजर ग्रे मार्केट ट्रेंड और ओवरऑल मार्केट सेंटिमेंट पर रहेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)