Stock Market Closing Highlights: 3 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 400 अंक गिरकर बंद; ये रहे बाजार के टॉप लूजर Stocks

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार (17 जनवरी) को थोड़े मिले-जुले संकेत आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट थी. अमेरिकी फ्यूचर्स भी मिला-जुला कारोबार दिख रहा था.
Stock Market Closing Highlights: 3 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 400 अंक गिरकर बंद; ये रहे बाजार के टॉप लूजर Stocks

Stock Market Closing Highlights: दिन भर की उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार (17 जनवरी) को शेयर बाजार में तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लगता दिखा. निफ्टी 100 अंक गिरकर 23200 के पास बंद हुआ. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 76600 के पार बंद हुआ. निफ्टी बैंक करीब 700 अंक गिरकर 48550 के पास बंद हुआ और मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिखी. Nifty Midcap 100 242 अंक चढ़कर 54720 पर बंद हुआ. वहीं, Nifty Smallcap 100 49 अंक चढ़कर 17691 पर बंद हुआ.

FMCG और फार्मा शेयरों में आज तेजी दिखी. ऑयल एंड गैस, रियल्टी, मेटल भी बढ़त पर थे. सबसे ज्यादा गिरावट IT और प्राइवेट बैंक के शेयरों में दिखी. साथ ही NBFC स्टॉक्स भी बड़े नुकसान के साथ बंद हुए.

निफ्टी पर BPCL, Reliance, Coal India, Hindalco, Nestle India टॉप गेनर्स थे. वहीं, Infosys, Axis Bank, Shriram Finance, Kotak Bank, Wipro टॉप लूजर्स थे. रेलवे शेयरों में तेजी थी. RVNL+4%, TITAGARH +3%, IRFC +2% और RITES +1% की तेजी के साथ बंद हुए.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई. सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला और फिर नुकसान 450 अंकों तक बढ़ गया था. निफ्टी भी 100 अंकों तक गिरा हुआ था. बैंक निफ्टी में 400 अंकों तक की गिरावट आई थी. ओपनिंग में पिछले क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 27 अंक ऊपर 77,069 पर खुला था, लेकिन फिर गिरावट आ गई. निफ्टी 34 अंक गिरकर 23,277 पर खुला. बैंक निफ्टी 319 रुपए पर गिरकर 48,959 पर खुला.

बाजार पर अनिल सिंघवी की राय

क्यों है इतना उतार-चढ़ाव?
- बाजार कर रहा है बेस फॉर्मेशन
- एकतरफा गिरावट के बाद बेस बनाने के लिए बड़ा उतार-चढ़ाव जरूरी
- आज बैंक निफ्टी को छोड़ सभी इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव
- कुछ अहम लेवल के ऊपर बंद होने पर आएगा बॉटम बनने का कन्फर्मेशन

EDITOR’s TAKE:
- Axis के नतीजों की वजह से बैंक निफ्टी एकतरफा कमजोर
- निफ्टी 23000, बैंक निफ्टी 48000 के नीचे बंद हो तो ही नई कमजोरी
- निफ्टी 23350 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी मजबूती

STOCK IN ACTION:
Kalyan Jewellers:
- शेयर में लगातार एकतरफा गिरावट

निफ्टी पर Reliance, BPCL, Nestle India, Tata Steel हरे निशान में खुले. बाकी टॉप लूजर्स में Trent, IndusInd Bank, Tech Mahindra, SBI Life, Power Grid में गिरावट रही.

सुबह गिफ्ट निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट थी. अमेरिकी फ्यूचर्स भी मिला-जुला कारोबार दिख रहा था. कल अमेरिकी बाजार मजबूत शुरुआत के बाद टेक शेयरों में बिकवाली से फिसल गए. लगातार 3 दिन चढ़ने के बाद डाओ 70 अंक गिरा तो नैस्डैक पौने दो सौ अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ. निक्केई 400 अंक फिसला हुआ था.

विदेशी फंड्स का बेचना और घरेलू फंड्स का खरीदना जारी है. कल वीकली एक्सपायरी पर FIIs ने कैश में 4300 करोड़ समेत नेट 9850 करोड़ की बिकवाली की तो घरेलू फंड्स ने लगातार 22वें दिन 2900 करोड़ के शेयर खरीदे थे.

Q3 Results

Reliance ने कल दमदार नतीजे पेश किए तो अच्छे नतीजों के बावजूद Infosys का ADR 6 परसेंट लुढ़का था. Axis Bank, LTIMindtree और Havells के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. आज निफ्टी में Tech Mahindra, Wipro और SBI Life के नतीजे आएंगे. F&O में Indian Hotels, ICICI Lombard और Jio Financial के नतीजे जारी होंगे.

सोना 30 डॉलर उछलकर 2745 डॉलर के पास तो चांदी 31 डॉलर के ऊपर सुस्त दिखी. घरेलू बाजार में सोना 400 रुपए चढ़कर 79200 पर बंद तो चांदी 100 रुपए गिरकर 92700 के पास थी. कच्चा तेल 82 डॉलर के नीचे सपाट दिखा. निकेल को छोड़कर बाकी बेस मेटल्स मजबूत थे. कॉपर लगातार सातवें दिन तेजी के साथ 2 महीने की ऊंचाई पर तो एल्युमीनियम और लेड एक से दो परसेंट चढ़े.

बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • डाओ 68 अंक, नैस्डैक 173 अंक टूटा
  • सोना $30 उछला, $2745 के पास
  • कॉपर और एल्युमीनियम 2 महीने की ऊंचाई पर
  • नतीजों के बाद Infosys का ADR गिरा, RIL दमदार
  • Axis, LTIMindtree, Havells के नतीजे कमजोर
  • DIIs की लगातार 22वें दिन खरीदारी, FIIs की बिकवाली
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6