&format=webp&quality=medium)
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में उतार-चढ़ाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर: ANI)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में बाजार ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन क्लोजिंग तक सारी बढ़त गंवा बैठे. सेंसेक्स जहां 114 अंक गिरकर 75,200 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 32 अंक नीचे 23,618 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 127 अंक नीचे 53,409 पर बंद हुआ. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% तक चढ़े.
Nifty IT (+4.5-5.5%)
Coforge
Infosys
HCL tech
Tech Mahindra
Nifty 50 Gainers (3.25% to 2.79%)
Eternal
Tata Motors PV
Adani ent
HDFC Life
Nifty 50 Losers (-2.44% to -1.17%)
Kotak bank
Ultratech
Tata consumer Products
Bharti Airtel
Results Reaction
Dhanuka Agritech +12%
Astral Ltd
Purvankara +9.35%
Zydus Lifesciences +5.4%
Market Infra (+7% to +2.5%)
Angel One
ABSL AMC
Nuvama Wealth
CSDL
Top Gainer (+7.5% to 6.5%)
Triveni Turbine
Mastek
JK Paper
Latent View Analytics
Top Losers (-5.9% to -3.82%)
Neogen Chemical
Sterlite tech
KEC International
Mtar Tech
सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 350 अंक चढ़ा हुआ था और 75,600 के ऊपर था. निफ्टी भी 70 अंकों की तेजी के साथ 23,700 के ऊपर था. बैंक निफ्टी में हल्की तेजी पर था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी चढ़े हुए थे.
- वैसे तो आज भी निगेटिव फैक्टर्स कई सारे हैं
- रुपया नए Life Low पर
- कच्चा तेल भी $110 के पास टिका हुआ
- ग्लोबल मार्केट का हाल भी मिला-जुला
- लेकिन इसके बावजूद मजबूती की सबसे बड़ी वजह FIIs की 3 दिनों से खरीदारी
- साथ ही घरेलू फंड्स ने भी कल की खरीदारी
- ईरान पर अमेरिका का हमला टालना भी थोड़ा पॉजिटिव
- मिड-स्मॉलकैप में तगड़े उछाल से भी सेंटिमेंट मजबूत
- हल्की मजबूती तो है लेकिन नई और बड़ी तेजी क्रूड के गिरने पर ही बनेगी
- IT शेयरों की तेजी ने बाजार को दिया सपोर्ट
- निफ्टी 23425-23575, बैंक निफ्टी 52800-53200 मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी 53700 के ऊपर टिका तो बढ़ेगी तेजी
- निफ्टी 23765-23850, बैंक निफ्टी 54100-54400 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23600, बैंक निफ्टी 53200 के नीचे बंद होने पर करें पोजीशन हल्की
- निफ्टी 23850, बैंक निफ्टी 54500 के ऊपर बंद होने पर तेजी बढ़ेगी
India VIX 4% गिरा हुआ था. आईटी इंडेक्स 2% की तेजी पर था. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की गिरावट को छोड़कर बाकी सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे. Infosys आज 4% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. HCL Tech, Tech Mahindra, TCS, Wipro, Adani Enterprise, Trent, Asian Paint में भी अच्छी तेजी थी. Hindalco, Coal India, ONGC, Titan, Kotak Bank, JSW Steel, Eternal, Ultratech Cement आज के टॉप लूजर्स थे.
एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम करीब 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतें महंगाई के मोर्चे पर चिंता बढ़ा सकती हैं. इसका असर ऑटो, लॉजिस्टिक्स और कंज्यूमर सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को टाल दिया है. ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE के आग्रह पर यह फैसला लिया गया. अब अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के नतीजों का इंतजार करेगा. इस खबर से ग्लोबल बाजारों में थोड़ी राहत देखने को मिली.
भारत ने साफ कर दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से फैसले लेता रहेगा. भारत के इस रुख के बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर कुछ छूट को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. यह खबर तेल मार्केट और ऊर्जा कंपनियों के लिए अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: बाजार खुलने से पहले नोट करें डीटेल लिस्ट, ऐनालिस्ट्स ने आपके लिए हैंडपिक किए ये 20 ट्रेडिंग स्टॉक्स
ईरान पर अमेरिकी हमला टलने की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में ऊपरी स्तर से दबाव देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड करीब ढाई प्रतिशत गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया. हालांकि तेल अभी भी ऊंचे स्तरों पर बना हुआ है, इसलिए बाजार की नजर आगे के भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी.
LIVE TV:
अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. नैस्डैक करीब 150 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि डाओ जोन्स 160 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल टेक शेयरों में सतर्क रुख अपना रहे हैं.
घरेलू बाजार के लिए शुरुआती संकेत थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं. GIFT निफ्टी करीब 20 अंक गिरकर 23650 के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं डाओ फ्यूचर्स में भी करीब 50 अंकों की कमजोरी रही.
ये भी पढ़ें: Anil Singhvi Market Strategy: निफ्टी में लगातार रेंजबाउंड ट्रेडिंग, बैंक निफ्टी में कमजोरी के संकेत; अब आगे क्या?
डॉलर इंडेक्स में लगातार पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा और यह 99 के नीचे फिसल गया. वहीं 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 4.6% के नीचे आई. यह उभरते बाजारों के लिए थोड़ी राहत की खबर मानी जा सकती है.
घरेलू बाजार में चांदी करीब 4750 रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 76 हजार 650 रुपये के पास बंद हुई. वहीं सोना 850 रुपये चढ़कर 1 लाख 59 हजार 400 रुपये के करीब पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4578 डॉलर और चांदी 78 डॉलर के आसपास मजबूत बनी रही.
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में लगातार तीसरे दिन खरीदारी की. FIIs ने करीब 2813 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि कुल मिलाकर नेट-नेट खरीदारी 4394 करोड़ रुपये रही. घरेलू फंड्स ने भी एक दिन की बिकवाली के बाद 2682 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
मार्च तिमाही के नतीजों में Indian Oil Corporation के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे, जबकि Astral Limited के नतीजे कमजोर माने गए. आज Bharat Electronics Limited अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी. इसके अलावा F&O में BPCL, Mankind Pharma, Zydus Lifesciences और PI Industries के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.
Adani Enterprises ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के साथ 27.5 करोड़ डॉलर में समझौता किया है. यह मामला ईरान प्रतिबंध उल्लंघन से जुड़ा था. कंपनी ने बिना आरोप स्वीकार किए इस मामले को खत्म किया.
Reserve Bank of India के गवर्नर Sanjay Malhotra ने कहा कि RBI फिलहाल ‘Wait & Watch’ की रणनीति पर कायम है. उन्होंने संकेत दिया कि अगर महंगाई बढ़ती है तो ब्याज दरों पर सख्ती की जा सकती है. RBI के इस बयान पर बैंकिंग और ब्याज संवेदनशील सेक्टर्स की नजर रहेगी.