&format=webp&quality=medium)
Stock Markets में आज फिर लौटी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला. ग्लोबल बाजारों में थोड़ी स्थिरता आने के चलते बाजार आज एक महीने के हाई पर बंद होने में कामयाब रहे. सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद हुआ. निफ्टी 275 अंक चढ़कर 24,051 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1091 अंक चढ़कर 55,913 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 92.73/$ पर बंद हुआ.
इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी मजबूती दिखी, जहां Nifty Midcap Select 1.51% और Nifty Smallcap 1.65% चढ़ा. अगर वीकली गेन देखें तो हफ्ते के दौरान Nifty 50 करीब 5.9% चढ़ा, जबकि Nifty Bank में 8.47% की जोरदार तेजी रही.
सेक्टोरल मूवमेंट की बात करें तो निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में Asian Paints, Eicher Motors, Shriram Finance और Bajaj Auto शामिल रहे. वहीं गिरने वाले शेयरों में Coal India करीब 4.7% टूटा, जहां कच्चे माल की कीमत बढ़ने के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ाने का असर दिखा. Sun Pharmaceutical Industries करीब 3.6% गिरा, जिस पर अधिग्रहण की खबरों का दबाव रहा. इसके अलावा ONGC और Max Healthcare भी कमजोरी में रहे.
IT सेक्टर में भी दबाव देखने को मिला, जहां Tata Consultancy Services, Infosys, Tech Mahindra और Mphasis जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट आई.
खबरों वाले शेयरों में अच्छी हलचल रही. Saatvik Green Energy करीब 8.2% चढ़ा, जिसे ₹108 करोड़ के ऑर्डर का फायदा मिला. Power Mech Projects में 6.5% की तेजी आई, जबकि IRB Infrastructure Developers करीब 3.5% चढ़ा, जहां मार्च के रेवेन्यू अपडेट ने सपोर्ट दिया.
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली, जहां Orient Electric, Eureka Forbes, Amber Enterprises और LG Electronics जैसे शेयरों में मजबूती रही.
टॉप गेनर्स की बात करें तो New India Assurance, Cohance Lifesciences, Unimech Aerospace और Ola Electric में अच्छी तेजी देखने को मिली.
वहीं टॉप लूजर्स में Data Patterns, Newgen Software, ACME Solar Holdings और Wockhardt शामिल रहे, जहां मुनाफावसूली का दबाव दिखा.
ग्लोबल स्तर पर भी बाजार की नजर एक अहम घटनाक्रम पर है. JD Vance और ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi के साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सीजफायर को लेकर बातचीत होने वाली है. इस मीटिंग में Mohammad Bagher Ghalibaf भी शामिल होंगे. इस बातचीत के नतीजों का असर अगले हफ्ते बाजार में साफ देखने को मिल सकता है.
सेंसेक्स इंट्राडे में 900 अंक ऊपर चढ़ा था. निफ्टी भी डबल सेंचुरी मारकर 24,000 के पार निकल गया था. बैंक निफ्टी 950 अंक उछलकर 55,800 के पास था. SBI, ICICI, HDFC Bank जैसे शेयर 3 फीसदी तक चढ़े थे. आईटी इंडेक्स दोपहर 12:30 बजे तक 2.7 फीसदी तक गिर गया था. बैंकिंग और NBFC शेयरों में तेजी थी.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंक तो निफ्टी में करीब 150 अंकों की तेजी थी और ये 23940 के आसपास चल रहा था. इस दौरान बैंक निफ्टी 700 अंक उछल गया था और 55,500 के आसपास था. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी, जिससे कि बैंक निफ्टी को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा था. इसके अलावा, रियल्टी, ऑटो और NBFC इंडेक्स भी 1-1 फीसदी से ज्यादा चढ़े थे.
आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट थी. विप्रो को छोड़कर बाकी सभी बड़े शेयर लाल निशान में थे. मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी गिरावट थी. इंडिया VIX 3.5% नीचे था.
मार्च म्युचुअल फंड आंकड़ों से बढ़ेगा जोश?
- मार्च में रिटेल निवेशकों ने म्युचुअल फंड में जमकर लगाया पैसा
- इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो `25977 Cr से बढ़कर `40450 Cr
- इक्विटी AUM 35.4 Lk Cr से घटकर 31.98 Lk Cr
- बाजार में तेज गिरावट की वजह से घटा AUM
- मार्च में 32087 Cr का रिकॉर्ड SIP इनफ्लो
- खराब बाजार और मार्च के महीने में इतना बड़ा पैसा आना सरप्राइजिंग
- मैच्योर्ड निवेशकों ने गिरावट का फायदा उठाकर बाजार में बढ़ाया निवेश
बाजार में क्यों है शानदार तेजी?
- FIIs की बिकवाली घटने का असर
- ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती
- अमेरिका-ईरान में बातचीत का दौर
- कच्चे तेल की बढ़त थमी
- शर्तों के साथ लेबनान से बातचीत को तैयार इजरायल
- मिड-स्मॉलकैप की ज्यादा मजबूती से सेंटिमेंट बेहतर
- सही समय पर फिर से आई बैंक निफ्टी की लीडरशिप
क्यों टूटे TCS और IT शेयर?
- 2004 के बाद पहली बार CC रेवेन्यू ग्रोथ रही निगेटिव
- साल दर साल FY26 में 0.5% घटा रेवेन्यू
- नतीजों से पहले ही दौड़े चुके थे IT शेयर
- निचले स्तरों से TCS 10% और IT इंडेक्स 11.5% दौड़ा
- इसलिए आई मुनाफावसूली
- कमजोर बाजार में IT शेयरों ने दिया था सपोर्ट
- अब युद्ध रुकने के बाद सेक्टर रोटेशन में दूसरे सेक्टर्स ज्यादा मजबूत
अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी 23775-23865, बैंक निफ्टी 54825-55150 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 24075, बैंक निफ्टी 56000 पर हल्की रुकावट
- इसके ऊपर निफ्टी 24250-24300, बैंक निफ्टी 56275-56375 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 24025, बैंक निफ्टी 55800 के ऊपर बंद होने पर अगले हफ्ते तेजी बढ़ने के संकेत
STOCK IN ACTION
Sun Pharma:
- उम्मीद के मुताबिक आई 5% तक की गिरावट
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी बिकवाली की राय
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में भी पर बताया था शेयर
Hitachi Energy:
- पावर शेयरों में तगड़ी तेजी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 27800 पर बताया था शेयर
BHEL:
- पावर शेयरों में तगड़ी तेजी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 281 पर बताया था शेयर
सेंसेक्स 09:30 बजे 521 अंक ऊपर 77,153 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 174 अंक ऊपर 23,949 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 880 अंक ऊपर 55,669 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4% तक की तेजी दिखा रहे थे.
निफ्टी 50 पर Shriram Finance, Axis Bank, Asian Paint,Jio Fin, Eicher Motors, ICICI Bank, Bajaj Auto, Bajaj Finserv, Wipro, SBI टॉप गेनर्स थे. Sun Pharma, Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Max Healthcare, Hindalco, Coal India, Titan लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
बाजार खुलने से पहले ग्लोबल और घरेलू संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं. एक तरफ अमेरिका-ईरान बातचीत से उम्मीद जगी है, वहीं कच्चे तेल में फिर तेजी चिंता बढ़ा रही है. GIFT Nifty में हल्की मजबूती दिख रही है, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स आज आने वाले महंगाई (CPI) आंकड़ों के पहले सुस्त नजर आ रहे हैं. इसके अलावा रिजल्ट सीजन और कॉर्पोरेट खबरें भी फोकस में रहेंगी.
आज अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर अहम बातचीत होने वाली है. इसके साथ ही इजरायल भी लेबनान के साथ सीजफायर पर चर्चा के लिए तैयार है. यह घटनाक्रम मिडिल ईस्ट में तनाव कम कर सकता है, जिससे बाजार को राहत मिल सकती है.
Brent Crude करीब 2% चढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. अबु धाबी के मुताबिक, हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए अभी भी ईरान की मंजूरी जरूरी है, जिससे सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
अमेरिकी बाजारों में लगातार तेजी बनी हुई है. डाओ जोंस 275 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक करीब 200 अंक उछलकर लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. यह संकेत ग्लोबल सेंटीमेंट को सपोर्ट दे रहे हैं.
GIFT Nifty करीब 60 अंक चढ़कर 23,940 के आसपास ट्रेड कर रहा है. हालांकि डाओ फ्यूचर्स सुस्त हैं, क्योंकि निवेशक आज आने वाले मार्च CPI डेटा का इंतजार कर रहे हैं.
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अच्छी खबर आई है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, भारतीय ट्रेड डेलीगेशन इसी महीने वॉशिंगटन जाएगा, जिससे बातचीत आगे बढ़ेगी.
विदेशी निवेशकों ने कल कैश, इंडेक्स और स्टॉक्स फ्यूचर्स मिलाकर करीब ₹1920 करोड़ की छोटी नेट बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 29वें दिन ₹956 करोड़ की खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला.
सोना ₹1650 चढ़कर ₹1,53,500 के पास पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3850 उछलकर ₹2,43,750 के ऊपर बंद हुई. हालांकि ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं में सुस्ती देखने को मिली.
Tata Consultancy Services ने चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का FY27 आउटलुक और डील पाइपलाइन भी मजबूत बताई गई है, जिससे IT स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है.
LIVE TV:
Wipro का बोर्ड 16 अप्रैल को शेयर बायबैक पर विचार करेगा. यह पिछले तीन साल में कंपनी का पहला बायबैक हो सकता है.
Poonawalla Fincorp ने ₹390.26 के फ्लोर प्राइस पर QIP लॉन्च किया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹5000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है.
IDFC First Bank से जुड़े ₹550 करोड़ के घोटाले की जांच हरियाणा सरकार ने CBI को सौंप दी है. CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.
Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च की है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)