&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजारों में आज तेज गिरावट के बाद रिकवरी लौटी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: लंबे वीकेंड के पहले गुरुवार (2 अप्रैल) को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत हुई. लेकिन तेज गिरावट के बाद आखिरी घंटे में इंट्राडे लो से तेज रिकवरी आई. सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. आईटी इंडेक्स में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया.
सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ. निफ्टी 34 अंक चढ़कर 22,713 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 100 अंक चढ़कर 51,549 पर बंद हुआ. Nifty Midcap Select 12394 पर, करीब 0.53% गिरावट और Nifty Smallcap 15650 पर, 0.38% कमजोरी के साथ बंद हुआ. करेंसी मार्केट में आज रुपये ने ऐतिहासिक तेजी दिखाई और आखिर में 173 पैसे मजबूत होकर 93.10/$ पर बंद हुआ.
तेजी वाले शेयर (IT का दम)
खबरों के दम पर एक्शन
आज के लिस्टेड IPO
बड़ी गिरावट वाले शेयर (6–8%)
Top Losers
Top Gainers
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने, ट्रंप के कड़े बयान और कच्चे तेल में उछाल ने सेंटीमेंट कमजोर किया है. Nifty 11 महीने के निचले स्तर है. बाजार पिछले सेशन के लो के नीचे आ गया है और 22,200 के पास कारोबार कर रहा है. Option Chain में सबसे ज़्यादा active Call Writing और Put Buying 22,200 पर आ गई है. वहीं, Nifty Bank आज पहली बार इंट्राडे में 50,000 के साइकोलॉजिकल लेवल के नीचे फिसला था.
दोपहर में 12:30 के आसपास सेंसेक्स 1,077 अंक नीचे 72,050 के आसपास चल रहा था. निफ्टी 326 अंक नीचे 22,353 के लेवल पर था. बैंक निफ्टी 1,096 अंक गिरकर 50,350 के आसपास चल रहा था. आईटी इंडेक्स में 0.4% की तेजी थी, लेकिन बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
सुबह सेंसेक्स-निफ्टी 2-2% की गिरावट लेकर खुले. सेंसेक्स 1500 अंक तो निफ्टी 450 अंक फिसल गया था. बैंक निफ्टी भी 1300 अंकों से ज्यादा गिर गया था. इसके पहले GIFT निफ्टी और एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है, जबकि FIIs की लगातार बिकवाली भी चिंता बढ़ा रही है.
सुबह 09:30 बजे सेंसेक्स 1400 अंक गिरकर 71,730 पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान बाजार 435 अंक गिरकर 22,245 पर था. बैंक निफ्टी 1338 अंक के नुकसान के साथ 50,114 के लेवल पर था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.8% तक गिरे हुए थे. India VIX 4% के उछाल पर था. रियल्टी, फार्मा, पीएसयू बैंक जैसे इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए थे. आईटी इंडेक्स ही ऐसा था जिसमें आधे पर्सेंट से कम की गिरावट थी. बाकी सभी इंडेक्स 1 से 3 फीसदी तक गिरे हुए थे.
निफ्टी 50 पर HCL Tech, TCS हल्की तेजी के साथ गेनर्स थे. बाकी सभी शेयर लाल निशान में थे. Sun Pharma, Indigo, Adani Enterprise, Adani Ports, Shriram Finance, NTPC, Asian Paints, Eternal में सबसे ज्यादा गिरावट थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी और हमले तेज किए जाएंगे. इस बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है.
ट्रंप के बयान के तुरंत बाद अमेरिकी फ्यूचर्स दबाव में आ गए. डाओ फ्यूचर्स 400 अंक गिर गया था. इससे संकेत मिलते हैं कि वॉल स्ट्रीट में भी आज कमजोरी देखने को मिल सकती है.
GIFT निफ्टी में कमजोरी के संकेत हैं, इंडेक्स 340 अंक गिरा हुआ था. वहीं एशियाई बाजारों में भी चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है. निक्केई 1,000 अंक गिरा हुआ था. इससे भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
क्रूड ऑयल में तेज उछाल देखने को मिला है और कीमतें $105 के ऊपर निकल गई हैं. इससे महंगाई और करंट अकाउंट डेफिसिट को लेकर चिंता बढ़ सकती है.
हालांकि पिछले कुछ दिनों से तेजी में रहे गोल्ड, सिल्वर और बेस मेटल्स में अब ठहराव दिख रहा है. निवेशक फिलहाल जोखिम से बचते नजर आ रहे हैं.
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार 22वें दिन बिकवाली जारी रखी है. वहीं पिछले 24 दिनों में केवल 2 दिन ही खरीदारी देखने को मिली है. यह बाजार के लिए बड़ा नेगेटिव संकेत है.
अमेरिका के बाजार
करेंसी मार्केट
बॉन्ड मार्केट
अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.32% पर स्थिर रही, जो संकेत देती है कि निवेशक सतर्क हैं.
LIVE TV:
कमोडिटी बाजार में हलचल
MCX पर सोना ₹1.53 लाख के ऊपर और चांदी ₹2.43 लाख के पास बंद हुई, इसमें 4 दिनों में बड़ी तेजी दर्ज की गई.
आज बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर जियोपॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतें रहेंगी. FIIs की लगातार बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर दबाव बना सकते हैं. ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग करनी चाहिए, खासकर ओपनिंग में वोलैटिलिटी ज्यादा रह सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)