Stock Markets Highlights: बाजार ने यू-टर्न लेकर दिखाई दमदार रैली, सेंसेक्स 900 अंक ऊपर बंद- निफ्टी 23,400 के पार; जानें गेनर्स-लूजर्स

Stock Markets Today: तेज उतार-चढ़ाव के बाद बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 939 अंक चढ़कर 75,503 पर बंद हुआ. निफ्टी 258 अंक चढ़कर 23,409 पर बंद हुआ.
Stock Markets Highlights: बाजार ने यू-टर्न लेकर दिखाई दमदार रैली, सेंसेक्स 900 अंक ऊपर बंद- निफ्टी 23,400 के पार; जानें गेनर्स-लूजर्स

Stock Markets Today: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार (16 मार्च) को जबरदस्त ट्रे़डिंग वाला दिन रहा. तेज उतार-चढ़ाव के बाद बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 939 अंक चढ़कर 75,503 पर बंद हुआ. निफ्टी 258 अंक चढ़कर 23,409 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 656 अंक चढ़कर 54,413 पर बंद हुआ. दिन के निचले स्तर से निफ्टी 450 अंक और बैंक निफ्टी 1150 अंक सुधरा था. FMCG और ऑटो स्टॉक्स से बाजार को सपोर्ट मिला. उधर, करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 92.42/$ पर बंद हुआ.

Nifty Mid Select लगभग सपाट रहते हुए 12615 पर बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap Index में हल्की कमजोरी रही और यह करीब 0.53% गिरकर 15810 पर बंद हुआ. हालांकि कारोबार के दौरान बाजार ने दिन के निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी भी दिखाई.

कौन चढ़ा, कौन गिरा?

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टॉक्स की बात करें तो निचले स्तरों से उछाल दिखाने वाले शेयरों में Chennai Petroleum Corporation, Can Fin Homes, Sapphire Foods India और Himadri Speciality Chemical शामिल रहे.

Nifty 50 में बढ़त वाले शेयरों में UltraTech Cement, Mahindra & Mahindra, Grasim Industries और Eternal Ltd प्रमुख रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Bharat Electronics Limited, Max Healthcare Institute, Coal India और Cipla शामिल रहे.

खबरों के चलते जिन शेयरों में हलचल रही उनमें Bajel Projects, IDBI Bank, Bandhan Bank और Fino Payments Bank प्रमुख रहे. वहीं कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव दिखा और Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Indian Oil Corporation में गिरावट देखने को मिली.

टॉप गेनर्स में Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited, ITI Limited, City Union Bank और CSB Bank शामिल रहे. वहीं टॉप लूजर्स की सूची में Adani Total Gas, The Great Eastern Shipping Company, Fertilisers and Chemicals Travancore और KRBL Limited के शेयर रहे.

बाजार में ओपनिंग में क्या हुआ था?

आज बाजार में GIFT Nifty में मजबूती और घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी के बीच बाजार के कुछ पॉजिटिव ट्रिगर्स मौजूद हैं, लेकिन आज की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही. सेंसेक्स-निफ्टी हल्की तेजी के साथ खुले, फिर हरे से लाल निशान में जूझते नजर आए. हालाकिं, शुरुआती घंटे में बाजार में तेजी लौटती नजर आई. 09:45 बजे सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ अंकों की तेजी के साथ 74,972 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी करीब 130 अंक ऊपर था और 23,250 के आसपास पहुंच रहा था. बैंक निफ्टी 300 अंकों की तेजी के साथ 54,000 के ऊपर था. India VIX 4% ऊपर था.

ऑटो, NBFC, FMCG में तेजी थी. मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी तेजी पर थे. लेकिन रियल्टी इंडेक्स 1.3 फीसदी गिर गया था. आईटी, ऑयल एंड गैस, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर में तेज गिरावट थी. निफ्टी 50 पर गेनर्स में सबसे ऊपर Grasim, Indigo, Ultratech Cement, Hindalco, JSW Steel, Tata Steel, Bajaj Auto, Bajaj Finance शामिल थे. वहीं, BEL, Coal India, Max Healthcare, Power Grid, ONGC, Infosys, Shriram Finance, Trent में सबसे ज्यादा गिरावट थी.

इसके पहले जब ओपनिंग हुई थी तो सेंसेक्स 270 अंकों की तेजी के साथ 74,841 पर था. निफ्टी 80 अंक ऊपर 23,234 के आसपास था. बैंक निफ्टी 147 अंक ऊपर 53,905 के आसपास था. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट में 21 अंकों की तेजी थी. लेकिन फिर बाजार वहां से फिसल गए.

ग्लोबल बाजारों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर साफ दिख रहा है. तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से सेंटीमेंट दबाव में है. हालांकि कुछ पॉजिटिव संकेत भी दिख रहे हैं, जैसे GIFT Nifty में मजबूती और घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी. ऐसे में आज के कारोबार में बाजार की दिशा तय करने वाले बड़े ट्रिगर्स पर नजर रखना जरूरी है.

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा, ट्रंप की नई धमकी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के खर्ग आइलैंड स्थित तेल एक्सपोर्ट सेंटर पर हमले तेज करने की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि वह “सिर्फ मजे के लिए भी हमले कर सकते हैं”. दूसरी ओर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और UAE में कई अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल दागे हैं. इससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.

कच्चा तेल तीसरे दिन मजबूत, $103 के ऊपर

करीब 17 दिनों से जारी इस संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही और कीमतें 103 डॉलर के ऊपर बनी हुई हैं. ईरान ने बयान दिया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दोस्तों के लिए खुला रहेगा, जबकि दुश्मन देशों के लिए इसे बंद रखा जाएगा. इस बयान से वैश्विक सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

भारत के LPG जहाज सुरक्षित, लेकिन जोखिम बरकरार

तनाव के बीच राहत की खबर यह है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से LPG से भरे भारत के दो जहाज सुरक्षित निकल गए हैं और वे आज या कल तक गुजरात पहुंच सकते हैं. हालांकि अभी भी भारत के करीब 22 जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज क्षेत्र में मौजूद हैं, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है.

हॉर्मुज खोलने के लिए ट्रंप ने कई देशों से मांगी मदद

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोलने के लिए ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन से मदद की अपील की है. हालांकि अब तक किसी भी देश ने खुलकर मदद का भरोसा नहीं दिया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.

LIVE TV:

GIFT Nifty में तेजी, डाओ फ्यूचर्स भी मजबूत

ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद शुरुआती संकेत कुछ बेहतर हैं. सुबह GIFT Nifty करीब 150 अंक चढ़कर 23,350 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि डाओ फ्यूचर्स करीब 170 अंक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

अमेरिकी बाजारों में चौथे दिन गिरावट

अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई. Dow Jones दिन की ऊंचाई से करीब 550 अंक फिसलकर 120 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि Nasdaq भी ऊपरी स्तरों से करीब 400 अंक गिरकर 200 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ. इससे अमेरिकी बाजार करीब साढ़े तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए.

डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उछाल

डॉलर में मजबूती जारी है. डॉलर इंडेक्स 21 नवंबर के बाद पहली बार 100 के ऊपर बंद हुआ और यह करीब साढ़े तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया. वहीं 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी सवा चार प्रतिशत के ऊपर पहुंचकर करीब सात हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गई.

FIIs की लगातार बिकवाली, घरेलू फंड्स खरीदार

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है. FIIs ने लगातार 11वें दिन बिकवाली की और शुक्रवार को कैश मार्केट में 10,716 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. कुल मिलाकर नेट-नेट करीब 16,875 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली दर्ज की गई.

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 13वें दिन खरीदार रहे और उन्होंने करीब 9,977 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की.

सोना-चांदी में तेज गिरावट

डॉलर में मजबूती का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है. चांदी में करीब 8,500 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 2.60 लाख रुपये के नीचे बंद हुई. वहीं सोना भी करीब 1,800 रुपये गिरकर 1.58 लाख 500 रुपये के नीचे बंद हुआ.

कच्चे तेल से एयरलाइंस का खर्च बढ़ा

कच्चे तेल में तेजी का असर एयरलाइन कंपनियों पर भी दिखने लगा है. Air India के बाद अब IndiGo और Akasa Air ने भी टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है.

IndiGo ने घरेलू उड़ानों पर ₹425 तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹2,300 तक सरचार्ज लगाया है. वहीं Akasa Air ने ₹199 से ₹1,300 तक का अतिरिक्त शुल्क लागू किया है.

SEBI ने म्युचुअल फंड्स को दी राहत

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने म्युचुअल फंड्स को लिक्विडिटी से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए शर्तों के साथ इंट्राडे बॉरोइंग की अनुमति दी है. यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा.

अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का बयान

इस बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील रुकने की खबरों का वाणिज्य मंत्रालय ने खंडन किया है. सरकार का कहना है कि अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड एग्रीमेंट मजबूत और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6