Stock Markets Highlights: दो दिनों की रैली ने भरा जोश, निफ्टी 400 अंक चढ़कर 23,300 के ऊपर बंद; इन वजहों से चढ़े बाजार

Stock Markets Today: पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरने से वैल्यू बाइंग दिख रही थी.कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर था. पीएसयू बैंक, ऑटो सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स में खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट किया.
Stock Markets Highlights: दो दिनों की रैली ने भरा जोश, निफ्टी 400 अंक चढ़कर 23,300 के ऊपर बंद; इन वजहों से चढ़े बाजार

Stock Markets में आज जोरदार तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: आज बुधवार (25 मार्च) को लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी दिखी. वैल्यू बाइंग और ग्लोबल बाजारों में सेंटीमेंट सुधरने से बाजार की दो दिनों की रैली जारी रही. सेंसेक्स-निफ्टी 1.7% तक की तेजी लेकर बंद हुए. सेंसेक्स 1205 अंक चढ़कर 75,273 पर बंद हुआ. निफ्टी 394 अंक चढ़कर 23,306 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1102 अंक चढ़कर 53,708 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 93.98/$ पर बंद हुआ, ये इसकी रिकॉर्ड लो पर क्लोजिंग रही.

Nifty Mid Select 12788 के स्तर पर 255.9 अंक यानी 2.04% की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap इंडेक्स 401 अंक चढ़कर 15895 पर पहुंच गया, जो 2.59% की बढ़त दिखाता है.

Nifty 50 के गेनर्स-लूजर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

Nifty 50 में सबसे ज्यादा तेजी Shriram Finance में करीब 6% की रही, जबकि Bajaj Finance, UltraTech Cement और Grasim में भी करीब 4-4% की मजबूत बढ़त दर्ज हुई. दूसरी तरफ, IT सेक्टर में दबाव देखने को मिला, जहां Tech Mahindra करीब 1.35% टूटा. इसके अलावा Power Grid, TCS और BEL जैसे शेयर भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए.

बाजार में कहां रही तेजी और गिरावट?

खबरों के दम पर कुछ खास शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिला. Avantel Ltd में 7.16% की तेजी रही, वहीं Sammaan Capital 5.91% और Ramkrishna Forgings 5.13% चढ़े. Waaree Energy में भी करीब 3% की मजबूती दर्ज हुई.

बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. City Union Bank में 7.32% की तेजी रही, जबकि South Indian Bank 6.62% और Karur Vysya Bank करीब 5% उछला. J&K Bank में भी 4.42% की बढ़त देखने को मिली, जिससे यह साफ है कि निवेशकों का रुझान PSU और मिड-साइज बैंकों की ओर बढ़ रहा है.

कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर भी आज फोकस में रहा. Kaynes Technology में 6% की तेजी दर्ज हुई, जबकि Voltas और Blue Star करीब 5% चढ़े. Amber Enterprises में भी 4.5% की मजबूती देखने को मिली, जो इस सेक्टर में डिमांड आउटलुक को मजबूत दर्शाता है.

ओवरऑल मार्केट में भी कुछ शेयरों ने शानदार रैली दिखाई. PCBL Chemical और SPARC दोनों में 17% की तेज बढ़त रही, जबकि Triveni Engineering 11% और Godfrey Phillips 9.2% चढ़े. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Neogen Chemical 2.71% टूटा, Trident 2.83% गिरा, Inventurus Knowledge में 2% की कमजोरी रही और JSW Holdings करीब 2.5% फिसला.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में बेतहाशा तेजी क्यों?
- युद्ध का डर कम होने से बढ़ी तेजी
- सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर शॉर्ट कवरिंग भी
- घरेलू फंड्स ने बढ़ाई खरीदारी की स्पीड
- शांत बैठे ट्रेडर्स भी एक्शन में लौटे
- तेज गिरावट के बाद शेयरों के दाम हुए आकर्षक

अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी 23000-23150, बैंक निफ्टी 53100-53450 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 23500-23650, बैंक निफ्टी 54400-54675 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23065, बैंक निफ्टी 53000 के ऊपर बंद होना पॉजिटिव
- निफ्टी 23400, बैंक निफ्टी 53750 के ऊपर बंद हो तो बेहद मजबूत क्लोजिंग

आखिरी डेढ़ घंटे और परसों की स्ट्रैटेजी
- वैसे तो आखिरी डेढ़ घंटे में कमजोरी की संभावना है कम
- दिक्कत एक ही कि कल छुट्टी है
- और आज है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी
- ऐसे में 23400-23500 रेंज में थोड़े रुक सकते हैं बाजार
- लेकिन बड़ी गिरावट का खतरा कम
- ग्लोबल माहौल को देखते हुए ओवरनाइट पोजीशन कम ही रखें
- शुक्रवार को बड़े गैप से ऊपर-नीचे खुलने का है डर
- Stoploss और प्रॉफिट बुकिंग के लेवल में Discipline रखें
- हल्के रहें, फंसी हुई पोजीशन से निकलने की कोशिश करें

दोपहर में सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 75,600 के पार ट्रेड कर रहा था. निफ्टी करीब 500 अंकों की तेजी के साथ 23,400 के पार था. बैंक निफ्टी 1375 अंक उछल गया था और 54,000 के करीब था. यहां तक कि मिडकैप इंडेक्स 1100 अंक तो स्मॉलकैप इंडेक्स 375 पॉइंट तक उछला हुआ था. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरने से वैल्यू बाइंग दिख रही थी.कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर था. पीएसयू बैंक, ऑटो सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

ओपनिंग में सेंसेक्स 800 अंक उछला था. निफ्टी 200 अंक ऊपर था. बैंक निफ्टी भी 700 अंकों से ऊपर चढ़ गया था. आईटी इंडेक्स हल्की गिरावट पर था. बाकी सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे. मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, ऑटो जैसे इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत की तेजी पर थे.

निफ्टी 50 पर आज भी Shriram Finance जबरदस्त तेजी दिखा रहा था और 4% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा, Bajaj Finance, Ultratech Cement, M&M, Eternal, Grasim, TMPV में भी तेजी थी. वहीं, Tech Mahindra, HCL Tech, Infosys, Coal India, ONGC आज के टॉप लूजर थे.

बाजार खुलने से पहले ग्लोबल संकेत राहत भरे नजर आ रहे हैं. अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने की खबरों से निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है, जिसका असर एशियाई और ग्लोबल मार्केट्स पर साफ दिख रहा है. कल निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर भी बाजार उछले थे. आज गिफ्ट निफ्टी 120 अंक उछलकर 23,048 पर ट्रेड कर रहा था. डाओ फ्यूचर्स 285 अंक ऊपर था.

जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर हलचल

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खुला रखने पर चर्चा हुई. यह घटनाक्रम बाजार के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे एनर्जी सप्लाई से जुड़े जोखिम कम हो सकते हैं.

अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव

हालांकि राहत के संकेतों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में कल उतार-चढ़ाव बना रहा. डाओ 630 अंकों की वोलैटिलिटी के बीच 80 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 185 अंक फिसला. इससे साफ है कि ग्लोबल अनिश्चितता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

कमोडिटी बाजार में तेज हलचल

ग्लोबल मार्केट्स में कीमती धातुओं में तेज मूव देखने को मिला. देर रात चांदी करीब 5% उछली, जबकि सोने में 3% की तेजी आई. हालांकि घरेलू बाजार में दिनभर की उठापटक के बाद सोना-चांदी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए.

LIVE TV:

FIIs vs DIIs: पैसा किस ओर?

बाजार की मजबूती के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. FIIs ने लगातार 18वें दिन कैश मार्केट में करीब 8000 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जिससे कुल नेट-नेट बिकवाली 9040 करोड़ रुपए रही. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 20वें दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए 5867 करोड़ रुपए निवेश किए.

कॉर्पोरेट और IPO ट्रिगर्स

कॉर्पोरेट मोर्चे पर बड़ी डील सामने आई है. Aditya Birla Group ने IPL टीम Royal Challengers Bengaluru को करीब 16,600 करोड़ रुपए में खरीद लिया है. यह डील United Spirits से 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के जरिए हुई है. वहीं Sammaan Capital में Anevir Investment करीब 67% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसे RBI से मंजूरी मिल चुकी है.

IPO बाजार में Amir Chand Jagdish Kumar का इश्यू पहले ही दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया, जो मजबूत निवेशक दिलचस्पी दिखाता है. हालांकि Powerica और Sai Parenteral’s के IPOs को पहले दिन बेहद कमजोर रिस्पॉन्स मिला.

क्या संकेत मिल रहे हैं?

आज के संकेत बताते हैं कि बाजार को ग्लोबल राहत से सपोर्ट मिल सकता है और ओपनिंग मजबूत रहने की उम्मीद है. हालांकि FIIs की लगातार बिकवाली और ग्लोबल अनिश्चितता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में बाजार में इंट्राडे वोलैटिलिटी बनी रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6