Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर सुस्त रहे बाजार, लाल निशान में हुई क्लोजिंग; स्मॉलकैप शेयरों में रही तेजी

Stock Markets Today: शेयर बाजार में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर सुस्ती बनी रही. दिन भर की उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान में बंद हुए.
Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर सुस्त रहे बाजार, लाल निशान में हुई क्लोजिंग; स्मॉलकैप शेयरों में रही तेजी

Stock Markets Today: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर आज मंगलवार को दिनभर बाजार दायरे में कारोबार करते रहे. और फिर सपाट क्लोजिंग देखने को मिली. कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड बना रहा. सेक्टोरल स्तर पर रेलवे और चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत तेजी दिखी, जबकि आईटी और टेलीकॉम शेयरों पर दबाव नजर आया.

मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल

मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 13 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 13,958 पर बंद हुआ, यानी इसमें 0.09% की कमजोरी रही. दूसरी ओर, स्मॉलकैप100 इंडेक्स 79 अंकों की तेजी के साथ 17,672 पर बंद हुआ और इसमें 0.45% की बढ़त दर्ज की गई. यह संकेत देता है कि निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी स्मॉलकैप शेयरों में बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

निफ्टी 50 में गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी 50 के गेनर्स में सबसे आगे Coal India रहा, जिसके शेयर में 3.4% की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा Shriram Finance में 2.1% और UltraTech Cement तथा ITC में करीब 1.2% की बढ़त दर्ज की गई.

वहीं दूसरी ओर, Infosys आज सबसे बड़ा लूजर रहा और इसमें 1.3% की गिरावट आई. Bharti Airtel में 1%, Adani Ports में 0.9% और Sun Pharma में करीब 0.8% की कमजोरी देखने को मिली.

SINS शेयरों में तेज हलचल

SINS कैटेगरी में Orient Cement के शेयर 5% चढ़े, जबकि Belrise में 5.7% और Cholamandalam Investment में 5.8% की मजबूत तेजी रही. इसके उलट Coforge में 4.5% की तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे यह इस सेगमेंट का कमजोर शेयर रहा.

रेलवे शेयरों में जोरदार खरीदारी

रेलवे सेक्टर आज बाजार का स्टार रहा. Jupiter Wagons में 7.7% और IRCON International में 7.6% की तेज उछाल देखने को मिली. Kernex Microtech में 6.6% और RailTel India में 5.2% की मजबूती दर्ज की गई. रेलवे से जुड़े शेयरों में यह तेजी निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दिखाती है.

टॉप गेनर्स में टेक और मेटल शेयर चमके

पूरे बाजार में टॉप गेनर्स की बात करें तो Nazara Technologies ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसके शेयर 9% चढ़े. Godawari Power में 6.8%, Aarti Drugs में 6% और JK Tyre में 4.2% की तेजी दर्ज की गई.

टॉप लूजर्स में कंज्यूमर और टेक शेयर दबाव में

आज के टॉप लूजर्स में Mrs Bector Food शामिल रहा, जिसमें 4.4% की गिरावट आई. CarTrade में 3.7%, Lloyds Enterprises में 3.6% और Cigniti Technologies में करीब 3.7% की कमजोरी देखने को मिली.

सुबह बाजार की शुरुआत सपाट हुई. सेंसेक्स-निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते नजर आए, फिर कुछ मिनटों बाद लाल निशान में फिसल गए. सेंसेक्स 55 अंकों के नुकसान के साथ 85,512 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 14 अंकों की कमजोरी के साथ 26,158 के आसपास दिखा. बैंक निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 59,339 पर दिखा. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिला-जुला कारोबार दिखा. इसके बावजूद बाजार 60% बुलिश ट्रेंड के साथ चल रहा था.

सेक्टोरल इंडेक्सेस की बात करें तो आज आईटी शेयरों में ज्यादा बिकवाली थी. इंडेक्स 1.2% तक गिरा हुआ था. FMCG, रियल्टी, हेल्थकेयर इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज हो रही थी. पीएसयू बैंक, NBFC, मेटल, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

निफ्टी 50 पर Coal India, ONGC, Shriram Finance, Bajaj Finance, GRASIM, Power Grid जैसे शेयरों में बढ़िया तेजी थी. कोल इंडिया 2.3% की तेजी देख रहा था. वहीं, लूजर्स में Infosys, Asian Paint, TCS, Max Healthcare, HCL Tech, Bharti Airtel, Eternal का नाम सबसे ऊपर था.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले देखें तो सेंसेक्स 123 अंक ऊपर 85,690 पर खुला. निफ्टी 33 अंक ऊपर 26,205 पर खुला. बैंक निफ्टी 30 अंक ऊपर 59,334 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 1 पैसे मजबूत 89.64/$ पर खुला.

घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बाजार का सेंटिमेंट फिलहाल संतुलित लेकिन पॉजिटिव बना हुआ है. FIIs की कैश एक्टिविटी में हल्की बिकवाली जरूर दिखी, लेकिन डेरिवेटिव्स के जरिए उनकी नेट खरीद बाजार को सपोर्ट दे रही है. वहीं घरेलू फंड्स का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है.

FIIs-DIIs की चाल क्या कहती है

लगातार तीन दिन की खरीद के बाद FIIs ने कैश सेगमेंट में 457 करोड़ रुपये की हल्की बिकवाली की, लेकिन इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर उनकी नेट-नेट खरीद 3361 करोड़ रुपये रही. यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक फिलहाल बाजार में बने रहना चाहते हैं. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 81वें दिन बाजार में पैसा डाला और करीब 4058 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी की. घरेलू फ्लो अब बाजार का सबसे बड़ा सहारा बन चुका है.

अमेरिका से टेक शेयरों का मजबूत संकेत

अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की तेजी लगातार तीसरे दिन जारी रही. डाओ जोंस 225 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में करीब सवा सौ अंकों की तेजी देखने को मिली. हालांकि आज अमेरिका में GDP और IIP डेटा आने से पहले डाओ फ्यूचर्स थोड़े सुस्त नजर आ रहे हैं. GIFT निफ्टी भी करीब 30 अंकों की बढ़त के साथ 26230 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो हल्की पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत देता है.

कमोडिटी में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी है. घरेलू बाजार में सोना 1 लाख 36 हजार 820 रुपये पर लाइफ हाई तक पहुंच गया, जबकि चांदी ने 2 लाख 14 हजार 583 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया. इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड पहली बार 4500 डॉलर के ऊपर गया और चांदी साढ़े उनहत्तर डॉलर के पार निकल गई. बेस मेटल्स में भी मजबूती बनी हुई है, जहां कॉपर ने नया लाइफ हाई छुआ, एल्युमीनियम 44 महीने की ऊंचाई पर और निकेल 2 महीने के हाई पर पहुंच गया. कच्चा तेल भी लगातार चौथे दिन तेजी के साथ 2% उछलकर 62 डॉलर के ऊपर निकल गया.

कॉरपोरेट और सेक्टर अपडेट्स

सीमेंट सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिली है. Ambuja Cement में ACC और Orient Cement के मर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. इस डील के तहत ACC के 100 शेयरों पर Ambuja के 328 शेयर और Orient Cement के 100 शेयरों पर Ambuja के 33 शेयर मिलेंगे. वहीं नवंबर में कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ पॉजिटिव हो गई है. सीमेंट, स्टील, कोल और फर्टिलाइजर प्रोडक्शन बढ़ने से कोर सेक्टर ग्रोथ माइनस 0.1% से बढ़कर 1.8% पर पहुंच गई.

Zee Business LIVE TV:

F&O, IPO और पॉलिसी से जुड़ी अहम खबरें

IRCTC मार्च सीरीज से F&O से बाहर हो जाएगा और 25 फरवरी के बाद यह डेरिवेटिव्स सेगमेंट का हिस्सा नहीं रहेगा. प्राइमरी मार्केट में Gujarat Kidney & Super Speciality का IPO पहले दिन करीब डेढ़ गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं KSH International, जो सिर्फ 86% सब्सक्राइब हुआ था, आज लिस्ट होगा. इसके अलावा ज़ी बिज़नेस की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट आ सकता है, जिसमें पेट्रोल से EV में शिफ्ट होने पर भारी सब्सिडी का प्रावधान हो सकता है.

कुल मिलाकर, मजबूत घरेलू फ्लो, ग्लोबल सपोर्ट और कमोडिटी में तेजी बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं, जबकि डेटा और नीतिगत अपडेट्स पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6