Stock Market Highlights: भारी-भरकम बिकवाली से ₹4.4 Lk Cr का मार्केट कैप साफ, सेंसेक्स-निफ्टी 1-1% गिरे; ये रहे आज के टॉप लूजर्स

Stock Markets Closing Highlights: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 983 अंक गिरकर 76,681 पर बंद हुआ. निफ्टी 275 अंक गिरकर 23,898 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 215 अंक गिरकर 56,090 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 94.25/$ पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: भारी-भरकम बिकवाली से ₹4.4 Lk Cr का मार्केट कैप साफ, सेंसेक्स-निफ्टी 1-1% गिरे; ये रहे आज के टॉप लूजर्स

शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: शु्क्रवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट वाला ट्रेड सेशन देखने को मिला. आईटी इंडेक्स 5% से ज्यादा गिर गया था. फार्मा शेयरों में भी तेज बिकवाली थी. सारे ही सेक्टर लाल निशान में थे, जिसके चलते सेंसेक्स इंट्राडे में 1,000 पॉइंट तक फिसल गया था. निफ्टी भी 260 पॉइंट्स से ज्यादा गिरकर 23,900 के आसपास आ गया था.

इसके साथ ही कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 983 अंक गिरकर 76,681 पर बंद हुआ. निफ्टी 275 अंक गिरकर 23,898 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 215 अंक गिरकर 56,090 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 94.25/$ पर बंद हुआ.

निफ्टी 50 पर Coal India, Trent, Hindalco, Nestle, Shriram Finance, SBI, Eicher Motors, Bajaj Finance, Grasim, Bajaj Auto, Kotak Bank, HDFC Bank हरे निशान में बंद हुए. Infosys 7% नीचे बंद हुआ. TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Sun Pharma, SBI Life, HDFC Life, HUL, ICICI Bank, Wipro, BEL आज के टॉप लूजर्स थे.

पूरे हफ्ते भर में बाजार ने कैसा किया प्रदर्शन?

इस हफ्ते बाजार में दबाव साफ देखने को मिला, जहां Sensex करीब 2.2% और Nifty 50 1.8% टूटकर बंद हुए. बैंकिंग इंडेक्स Nifty Bank में भी 0.9% की गिरावट रही. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में अपेक्षाकृत कम कमजोरी दिखी, जहां Nifty Midcap Select 0.7% गिरा, जबकि Nifty Smallcap 0.2% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो IT सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव रहा और Nifty IT 10.3% टूट गया. इसके अलावा ऑटो सेक्टर भी कमजोर रहा और Nifty Auto 2.9% गिरा. दूसरी तरफ, एनर्जी और FMCG सेक्टर ने मजबूती दिखाई, जहां Nifty Energy 2.7% और Nifty FMCG 2.2% चढ़े.

निफ्टी 50 के वीकली लूजर्स में IT और फाइनेंशियल शेयरों का दबदबा रहा. SBI Life Insurance 9.8% गिरा, Tech Mahindra 10.2% टूटा, Infosys में 12.4% और HCL Technologies में सबसे ज्यादा 16.5% की गिरावट दर्ज हुई. वहीं गेनर्स में Nestle India 10.9% चढ़ा, Dr. Reddy's Laboratories 6.7% ऊपर रहा, Trent 5.4% और Tata Consumer Products 5% की बढ़त के साथ बंद हुए..

आज किन शेयरों में रही हलचल?

खबरों के चलते जहां Gujarat Themis Biosyn 12.3% चढ़ा, जबकि Lux Industries 5.9% टूटा. Mahindra Logistics में 7.5% की गिरावट आई और Indian Energy Exchange करीब 2.9% नीचे रहा.

वीकली टॉप लूजर्स में Zensar Technologies 10% टूटा, UTI Asset Management Company 11% गिरा, IIFL Finance 11.5% नीचे रहा और Ola Electric में 12.44% की गिरावट आई. वहीं टॉप गेनर्स में Elecon Engineering 24% उछला, Data Patterns 16% चढ़ा, Himadri Speciality Chemical 15% ऊपर रहा और Adani Energy Solutions 12% की बढ़त के साथ बंद हुआ.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में भारी गिरावट क्यों?

1. कच्चा तेल $106 के ऊपर
2. हॉर्मुज कब खुलेगा ये पता नहीं
3. स्क्रीन देखकर लग रहा है आज भी FIIs की बड़ी बिकवाली
4. वीकेंड सेशन पर रहता है Extra डर
5. रुपया फिर धीरे-धीरे Life Low की तरफ गिरता हुआ
6. अमेरिकी बाजार और डाओ फ्यूचर्स में कमजोरी का माहौल
7. Infosys के नतीजों के बाद IT की कमजोरी बाजार पर भारी
8. मिड-स्मॉलकैप में गिरावट बढ़ने से सेंटिमेंट कमजोर

अब किन लेवल्स पर रखें नजर?

- निफ्टी पर 23850 आखिरी सपोर्ट
- 23850 के नीचे बंद होने पर ट्रेंड में होगा बदलाव
- तब अगला टार्गेट 23450-23550 रेंज में
- बैंक निफ्टी के लिए 55600 आखिरी सपोर्ट
- 55600 के नीचे बंद होने पर ट्रेंड में होगा बदलाव
- तब अगला टार्गेट 53700-54150 रेंज में
- रिकवरी में निफ्टी 24000-24150, बैंक निफ्टी 56450-56850 रेंज में करें पोजीशन हल्की

सोमवार के लिए कहां बनाएं पोजीशन?

- ट्रेडर्स वीकेंड पर पोजीशन कम से कम रखें
- सोमवार को किसी भी तरफ बड़े गैप से खुल सकता है बाजार
- इन लेवल्स पर खरीदना और बेचना दोनों ही बेहद रिस्की
- सोमवार के लिए नई पोजीशन नहीं बनाने की सलाह

निवेशक क्या करें?

- इन्वेस्टर्स 23000 के नीचे की खरीदारी की है तो मुनाफा ले लें
- मौका मिले तो नीचे फिर से कर लें Entry
- नहीं तो 24600 के ऊपर नई तेजी बनने पर खरीदें
- आया हुआ प्रॉफिट वापस जाता देखकर दुखी हों...
- ... तो कल दोपहर इसी शो में निवेशकों को दी थी प्रॉफिट बुक करने की राय
- अपनी रिस्क कैपेसिटी और Mindset के हिसाब से निर्णय लें

STOCKS IN ACTION
Piramal Pharma:
- फार्मा शेयरों में खरीदारी की राय
- पिछले दो दिनों से हमारी खरीदारी की राय

Infosys:
- नतीजों के बाद शेयर में भारी बिकवाली
- सुबह ‘Result Review’ में दी थी बिकवाली की राय

Sun Phrama:
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी बिकवाली की राय, सभी टार्गेट हासिल

सुबह कारोबार की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हुई, उसके बाद गिरावट थोड़ी बढ़ती नजर आई. सेंसेक्स 09:30 पर 442 अंक गिरकर 77,221 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 130 अंक गिरकर 24,100 के नीचे फिसलकर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 163 अंक गिरकर 56,150 के आसपास था. ब्रॉडर मार्केट में पहले हल्की खरीदारी देखने को मिली, लेकिन फिर यहां भी गिरावट आई. आईटी और फार्मा इंडेक्स में ज्यादा बिकवाली थी. आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरा था. रियल्टी और ऑटो सेक्टर में हल्की खरीदारी थी.

Cipla, Dr Reddy, Infosys TCS, Sun Pharma, ICICI Bank निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स थे. ओपनिंग के तुरंत बाद निफ्टी 50 का कोई भी शेयर हरे निशान में नहीं था.

ग्लोबल संकेत बाजार के लिए मिले-जुले हैं. हॉर्मुज में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है, जबकि FIIs की लगातार बिकवाली दबाव बना रही है. हालांकि GIFT निफ्टी में हल्की मजबूती संकेत दे रही है कि बाजार की शुरुआत स्थिर रह सकती है. आज निवेशकों की नजर बड़े नतीजों और ग्लोबल घटनाक्रम पर रहेगी.

कच्चे तेल में तेज उछाल, हॉर्मुज बना बड़ा ट्रिगर

हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के चलते कच्चा तेल करीब 4% उछलकर $106 के ऊपर पहुंच गया है. लगातार चौथे दिन तेजी के साथ तेल दो हफ्ते की ऊंचाई पर है. सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने से यह तेजी आई है, जो महंगाई और बाजार दोनों के लिए अहम संकेत है.

ट्रंप का सख्त रुख, तनाव और बढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज में माइंस बिछाने वाले जहाजों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उनका कहना है कि जब तक ईरान के साथ डील नहीं होती, तब तक हॉर्मुज बंद रहेगा और अमेरिकी मंजूरी के बिना कोई जहाज नहीं गुजर सकेगा. इससे जियो-पॉलिटिकल तनाव और बढ़ गया है.

सीजफायर बढ़ा, लेकिन अनिश्चितता कायम

इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर को तीन हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. हालांकि, क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.

GIFT निफ्टी में हल्की तेजी, ग्लोबल संकेत कमजोर

GIFT निफ्टी करीब 75 अंक चढ़कर 24,235 के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं डाओ फ्यूचर्स में हल्की गिरावट है. यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत सीमित दायरे में हो सकती है.

LIVE TV:

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड के बाद कमजोरी

अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. नैस्डैक इंट्राडे लाइफ हाई छूने के बाद 220 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि S&P 500 भी दबाव में रहा. डाओ करीब 650 अंकों की रेंज में घूमने के बाद 180 अंक गिरकर बंद हुआ.

FIIs की बड़ी बिकवाली, DIIs का हल्का सपोर्ट

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार चौथे दिन बिकवाली जारी रखी. कैश में ₹3255 करोड़ की बिक्री के साथ कुल मिलाकर ₹8279 करोड़ की बड़ी निकासी हुई. वहीं घरेलू फंड्स (DIIs) ने ₹941 करोड़ की सीमित खरीदारी की, जिससे बाजार को आंशिक सपोर्ट मिला.

सोना-चांदी में गिरावट, ग्लोबल दबाव

कमोडिटी बाजार में कमजोरी देखने को मिली. चांदी ₹6850 टूटकर ₹2.41 लाख के पास आ गई, जबकि सोना ₹900 गिरकर ₹1.51 लाख के नीचे बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी 1-3% तक गिरे हैं.

IT और नतीजों का असर

नतीजों के बाद Infosys का ADR करीब 4% गिरा है, जो IT सेक्टर के लिए दबाव का संकेत है. वहीं LTM का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा, जबकि IEX और Adani Energy के नतीजे मिले-जुले रहे.

आज के नतीजे और फोकस स्टॉक्स

आज बाजार में Reliance Industries और Shriram Finance के नतीजों पर खास नजर रहेगी. इसके अलावा F&O में Adani Green, IndusInd Bank, L&T Finance, Hindustan Zinc और Lodha के नतीजे भी बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.

GMR Airports में बड़ी डील की तैयारी

GMR Airports में फ्रांस की ADP करीब 7.3% हिस्सेदारी बेच सकती है. यह डील करीब ₹9900 करोड़ की हो सकती है, जो स्टॉक को फोकस में रखेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6