Stock Market Highlights: लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी, निफ्टी 24,800 के नीचे बंद- Auto Stocks में दमदार खरीदारी

Stock Market Highlights: कुछ घंटों तक बाजार थोड़ा रेंज में ट्रेड करते रहे. इसके बाद आखिरी घंटे में तेज खरीदारी से बढ़िया तेजी देखने को मिली. मेटल और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को सपोर्ट मिला. हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुए.
 Stock Market Highlights: लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी, निफ्टी 24,800 के नीचे बंद- Auto Stocks में दमदार खरीदारी

Stock Market Highlights: सोमवार (8 सितंबर) को शेयर बाजार में बढ़िया ओपनिंग हुई. कुछ घंटों तक बाजार थोड़ा रेंज में ट्रेड करते रहे. इसके बाद आखिरी घंटे में तेज खरीदारी से बढ़िया तेजी देखने को मिली. मेटल और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को सपोर्ट मिला. हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुए. सेंसेक्स 76 अंक चढ़कर 80,787 पर बंद हुआ. निफ्टी 32 अंक चढ़कर 24,773 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 72 अंक चढ़कर 54,186 पर बंद हुआ.

NSE पर निफ्टी ऑटो इंडेक्स में दमदार तेजी रही. इंडेक्स 3.3 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल इंडेक्स में तेजी रही. आईटी इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट आई. FMCG और फार्मा शेयरों में भी आज गिरावट रही.

दोपहर ढाई बजे के आसपास सेंसेक्स 450 अंकों की तेजी के साथ 80,160 के ऊपर दिखा. निफ्टी भी 110 अंकों की तेजी के साथ 24,850 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 380 अंकों की तेजी के साथ 54,502 के आसपास चल रहा था. मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी दिखने लगी थी. ऑटो इंडेक्स 3.4 फीसदी की जबरदस्त उछाल पर था.

अनिल सिंघवी का बाजार की चाल पर नजरिया

रिकवरी में सिर्फ शॉर्ट कवरिंग है या नई खरीदारी भी?
- रिकवरी में ज्यादा सहारा FIIs की शॉर्ट कवरिंग का
- साथ ही घरेलू फंड्स की खरीदारी भी जारी
- 25,000 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी शॉर्ट कवरिंग और आएगी बड़ी खरीदारी

आज की रिकवरी कितनी टिकाऊ?
- लगातार चौथे दिन तेजी का माहौल
- बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव लेकिन बड़ी कमजोरी नहीं
- धीमे-धीमे बढ़ा रहे हैं मजबूती
- आज निफ्टी 24850, बैंक निफ्टी 54450 के ऊपर बंद होने पर मजबूती और बढ़ेगी

क्या हैं रिकवरी के अगले टार्गेट?
- 24850 के ऊपर बंद होने पर 25000-25150 अगला टार्गेट
- अब 24525-24625 मजबूत सपोर्ट जोन

किन सेक्टर्स और शेयरों पर करें फोकस?
- बाजार की रिकवरी के साथ मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी रिकवरी का माहौल
- पिछले हफ्ते की दमदार तेजी के बाद आज भी ऑटो और मेटल शेयरों में है तगड़ी खरीदारी
- टैरिफ से जुड़े ऑटो एंसिलरी शेयरों में भी बड़ी मजबूती का एक्शन

STOCK IN ACTION

Samvardhan Motherson
टैरिफ से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी
कंपनी ने अपना Vision 2030 प्लान पेश किया, उससे भी खरीदारी का माहौल

Eicher Motors
GST कट के बाद शेयर में अच्छी तेजी का माहौल

Amber Ent
सब्सिडियरी कंपनी में कम वैल्युएशन पर हिस्सेदारी बेचने से शेयर पर आया दबाव
आज सुबह Opening का जीरो था ये शेयर

Vedanta
JP Associates के अधिग्रहण से शेयर में आई गिरावट
सुबह Stock of the day में दी थी बेचने की सलाह

India VIX 2.3% ऊपर था. मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी थी. वहीं, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, फार्मा, NBFC, IT और FMCG में गिरावट थी. निफ्टी पर Tata Steel, Tata Motors, JSW Steel, M&M, Adani Enterprises में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, SBI Life, Asian Paints, Nestle India, HDFC Life, Trent, Dr Reddy टॉप लूजर्स थे.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 194 अंक ऊपर 80,904 पर खुला. निफ्टी 61 अंक ऊपर 24,802 पर खुला. बैंक निफ्टी 101 अंक ऊपर 54,215 पर खुला.

आज बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

1. ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘अच्छा दोस्त’, मोदी ने किया स्वागत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहतरीन प्रधानमंत्री और अच्छा दोस्त बताया है. पीएम मोदी ने इस बयान का स्वागत करते हुए भारत-अमेरिका के बीच दूरदर्शी और ग्लोबल पार्टनरशिप को अहम बताया. आज ब्राजील में BRICS देशों की वर्चुअल बैठक हो रही है, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे. इस बैठक में ट्रंप टैरिफ और ट्रेड पॉलिसी पर चर्चा होगी, जो वैश्विक ट्रेड मार्केट पर असर डाल सकती है.

2. अमेरिका में रोजगार आंकड़ों से बढ़ी अनिश्चितता
हालिया अमेरिकी जॉब डाटा कमजोर आने से रेट कट की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड गिरकर पिछले 5 महीनों के निचले स्तर करीब 4 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण ट्रिगर रहेगा, क्योंकि इससे अमेरिका की मौद्रिक नीति पर असर पड़ सकता है. खासकर डाओ और नैस्डैक पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

3. गोल्ड और कच्चे तेल में बड़ा मूवमेंट
गोल्ड ने आज 1,400 रुपए की तेजी के साथ 1,07,807 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया ऑल टाइम हाई बनाया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड ने 3,655 डॉलर प्रति औंस का नया शिखर छुआ. वहीं कच्चा तेल 66 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. ओपेक प्लस ने अक्टूबर में प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान किया है. इन दोनों कमोडिटी में बदलाव से इंडेक्स पर सीधा असर हो सकता है.

4. रूस-यूक्रेन तनाव बना रहेगा फोकस
रूस ने कीव पर 800 से ज्यादा ड्रोन से एयरस्ट्राइक की. अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. यह तनाव निवेशकों के लिए जोखिम कारक बना हुआ है, खासकर ग्लोबल मार्केट में.

5. FII और घरेलू फंड्स का ट्रेडिंग ट्रेंड
शुक्रवार को FII ने कुल 1,900 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी, जबकि घरेलू फंड्स ने 1,800 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. आज भी विदेशी और घरेलू निवेशकों के रुख पर नजर रहेगी. इससे बाजार में दिशा तय होगी.

6. बड़ी कॉर्पोरेट डील्स का असर
Vedanta ने JP Associates के लिए 17,000 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई है. वहीं Adani Power ने भूटान की कंपनी के साथ मिलकर 570 मेगावॉट का हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाने का करार किया है, जिसमें करीब 6,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा. ये दोनों बड़ी डील्स आज स्टॉक्स पर तेजी या कमजोरी दिखाने का कारण बन सकती हैं.

7. GST कटौती के बाद ऑटो सेक्टर में दाम कम
M&M, Tata Motors, Hyundai और Mercedes-Benz ने GST दरों में कटौती के बाद अपने वाहनों के दाम घटा दिए हैं. इससे ऑटो सेक्टर में आज सुबह खरीदारी के संकेत मिल सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6