Stock Market Highlights: साल के आखिरी दिन बाजार में लौटी चमक, दमदार तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स निफ्टी; इन शेयरों ने कराई जोरदार कमाई

Stock Markets Today: शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ साल 2025 को अलविदा कहा है. साल के आखिरी दिन बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ क्लोजिंग दी है. और इसके साथ ही जनवरी सीरीज की शानदार शुरुआत भी हुई है.
Stock Market Highlights: साल के आखिरी दिन बाजार में लौटी चमक, दमदार तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स निफ्टी; इन शेयरों ने कराई जोरदार कमाई

Stock Markets Today: आज से शेयर बाजार में जनवरी सीरीज की शुरुआत हुई और बाजार की चमक वापस लौटती नजर आई है. इसके साथ ही बाजार ने दमदार तेजी के साथ 2026 को अलविदा कह दिया है. आज के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स 545 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ. निफ्टी 191 अंक चढ़कर 26,130 पर बंद हुआ. और बैंक निफ्टी 411 अंक चढ़कर 59,582 पर बंद हुआ. उधर, करेंसी मार्केट में रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 89.87/$ पर बंद हुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी लौटी, जिससे ब्रॉडर मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत हुआ. Midcap Select इंडेक्स 176 अंकों की तेजी के साथ 13,777 पर बंद हुआ, जबकि Smallcap 100 इंडेक्स 192 अंक चढ़कर 17,713 के स्तर पर पहुंच गया. दोनों इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त यह दिखाती है कि निवेशकों का रुझान एक बार फिर रिस्क-ऑन मोड में लौट रहा है.

आज के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टॉक्स

Add Zee Business as a Preferred Source

आज के सत्र में कुछ स्टॉक्स ने तेज हलचल दिखाई. Vodafone Idea में भारी बिकवाली देखने को मिली और यह करीब 8.5 प्रतिशत टूट गया. वहीं दूसरी ओर Deepak Fertilizer में 7 प्रतिशत की मजबूती रही, JSW Steel करीब 5 प्रतिशत उछला और Graphite India ने 10 प्रतिशत की शानदार छलांग लगाई. ये मूव्स सेक्टर-स्पेसिफिक ट्रिगर्स और स्टॉक-स्पेसिफिक खबरों की वजह से देखने को मिले.

2025 में अब तक बाजार का हाल, ब्रॉडर इंडेक्स की चाल

अगर साल 2025 की अब तक की चाल देखें तो तस्वीर थोड़ी मिली-जुली है. Nifty 50 ने करीब 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि Nifty Bank ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. Midcap Select इंडेक्स 6 प्रतिशत ऊपर है, लेकिन Smallcap 100 इंडेक्स अब भी दबाव में है और साल 2025 में करीब 6 प्रतिशत नीचे बना हुआ है. इससे साफ है कि लार्ज और बैंकिंग शेयरों ने छोटे शेयरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस में PSU बैंक और मेटल चमके

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो PSU बैंक और मेटल सेक्टर इस साल के सबसे बड़े स्टार रहे हैं. Nifty PSU Bank इंडेक्स करीब 30 प्रतिशत और Nifty Metal इंडेक्स 29 प्रतिशत ऊपर है. Auto सेक्टर ने भी 22 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दिखाई है. इसके मुकाबले IT, Realty, FMCG और Pharma जैसे डिफेंसिव और ग्लोबल-लिंक्ड सेक्टर दबाव में रहे हैं. Nifty IT करीब 12 प्रतिशत और Nifty Realty 17 प्रतिशत तक टूट चुका है.

Nifty 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Nifty 50 में इस साल सबसे ज्यादा फायदा Shriram Finance ने दिया है, जो करीब 72 प्रतिशत चढ़ चुका है. इसके बाद Maruti Suzuki, Eicher Motors और Hindalco जैसे स्टॉक्स ने 47 से 53 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया है. दूसरी तरफ Trent इस साल 40 प्रतिशत टूट चुका है. TCS, Tata Motors PV और HCL Tech जैसे बड़े नाम भी 15 से 22 प्रतिशत की गिरावट में रहे हैं, जो IT और कंज्यूमर ट्रेंड की कमजोरी को दिखाता है.

Nifty 500 में मल्टीबैगर स्टॉक्स की धूम

ब्रॉडर मार्केट में कुछ स्टॉक्स ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं. Force Motors ने 216 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई है. Ather Energy 149 प्रतिशत, L&T Finance 133 प्रतिशत और Hindustan Copper करीब 110 प्रतिशत ऊपर है. यह दिखाता है कि सही सेक्टर और सही स्टॉक चयन से अब भी बाजार में बड़े मौके मौजूद हैं.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बड़ी तेजी की क्या है वजह?

- साल के आखिरी दिन NAV बढ़ाने के लिहाज से खरीदारी

- कल एक्सपायरी पर कमजोर ट्रेडर्स की पोजीशन कटी

- जनवरी सीरीज के लिहाज से पोजीशन हल्की

- FIIs की फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन सिर्फ 8.8% पर

रिकवरी में क्या हैं ऊपर के टार्गेट?

- रिकवरी में निफ्टी के लिए 26175-26225 ऊपरी रेंज

- बैंक निफ्टी के लिए 59900-60100 ऊपरी रेंज

- बैंक निफ्टी Life High बनाने के लिए तैयार

- बैंक निफ्टी 59800 के ऊपर बंद होने पर तगड़ी तेजी

- निफ्टी 26235 के ऊपर बंद होने पर होगी अच्छी तेजी

दोपहर में सेंसेक्स 660 अंकों की बढ़त के साथ 85,335 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 230 अंकों करीब तेजी लेकर 26,167 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी भी में भी तेजी थी. इंडेक्स करीब 1% की तेजी के साथ 59,729 के लेवल पर था. India VIX 1.11% डाउन था. आईटी इंडेक्स में हल्की कमजोरी थी. ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक, मिडस्मॉल हेल्थकेयर, मेटल, रियल्टी, मीडिया जैसे इंडेक्स में बढ़िया तेजी थी.

ओपनिंग में बाजार बढ़त के साथ खुले थे. सेंसेक्स ओपनिंग के साथ 200 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 80 अंक ऊपर था. बैंक निफ्टी भी करीब 140 अंक ऊपर था. मेटल शेयरों में आज भी तेजी थी. निफ्टी 50 पर JSW Steel, Tata Steel, BEL, Titan, Axis Bank, Trent, NTPC टॉप गेनर्स थे. वहीं, Bajaj Finserv, TCS, Hindalco, M&M, Eternal, Wipro, Bajaj Finance, Tata Consumer टॉप गेनर्स थे.

ओपनिंग के नंबर्स देखें तो सेंसेक्स 118 अंक ऊपर 84,793 पर खुला. निफ्टी 33 अंक ऊपर 25,971 पर खुला. बैंक निफ्टी 23 अंक ऊपर 59,194 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया 5 पैसे कमजोर 89.84/$ पर खुला.

इसके पहले भारतीय बाजारों के लिए शुरुआती संकेत फिलहाल सपाट नजर आ रहे थे. GIFT निफ्टी 26,125 के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं डाओ फ्यूचर्स करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी का सिलसिला जारी

वॉल स्ट्रीट पर दबाव बना हुआ है. अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. डाओ जोंस करीब 100 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में भी करीब 55 अंकों की गिरावट देखने को मिली. बढ़ते यील्ड्स और ग्लोबल ग्रोथ को लेकर चिंता ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला.

कमोडिटी बाजार में जबरदस्त हलचल, चांदी की ऐतिहासिक छलांग

कमोडिटी बाजार में आज सबसे ज्यादा चर्चा चांदी की रही. घरेलू बाजार में चांदी 26,600 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 2 लाख 51 हजार रुपये के ऊपर बंद हुई. ग्लोबल मार्केट में भी चांदी में तेज खरीदारी देखने को मिली, जहां कीमत करीब 8% उछलकर 76 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई. वहीं सोने में भी मजबूती रही और घरेलू बाजार में भाव करीब 1,700 रुपये चढ़े. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,350 डॉलर के आसपास लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया. दूसरी ओर कच्चा तेल सुस्त बना रहा और ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के पास टिका रहा.

मेटल्स में चौतरफा तेजी, कॉपर ने बनाया नया रिकॉर्ड

मेटल्स सेगमेंट में तेजी का रुख और मजबूत होता दिखा. LME कॉपर लगातार छठे कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. एल्युमीनियम की कीमतें साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गईं, जबकि निकेल में करीब 7% की तेज उछाल देखने को मिली, जिससे यह 14 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया. मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई साइड की चिंताओं ने मेटल्स की कीमतों को सपोर्ट दिया है.

FII बिकवाली जारी, घरेलू फंड्स का रिकॉर्ड सपोर्ट

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार छठे दिन बिकवाली की और करीब 3,844 करोड़ रुपये बाजार से निकाले. इसके अलावा डेरिवेटिव सेगमेंट में FIIs ने नेट-नेट करीब 13 करोड़ रुपये की छोटी बिकवाली की. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा बाजार पर बना हुआ है. घरेलू फंड्स ने रिकॉर्ड 86 दिनों से जारी खरीदारी के सिलसिले को बरकरार रखते हुए एक ही दिन में करीब 6,160 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला.

F&O और बैंक निफ्टी इंडेक्स में बड़े बदलाव

आज से F&O सेगमेंट में Bajaj Holdings, Premier Energy, Swiggy और Waaree Energies की एंट्री हो रही है. इसके साथ ही बैंक निफ्टी इंडेक्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जहां Yes Bank और Union Bank को इंडेक्स में शामिल किया गया है. इन बदलावों के चलते संबंधित शेयरों में वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.

LIVE TV यहां देखें:

डिफेंस शेयरों पर रहेगा खास फोकस

डिफेंस सेक्टर के शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं. रक्षा मंत्रालय ने कुल 4,666 करोड़ रुपये के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा की है. इनमें Bharat Forge को 1,661 करोड़ रुपये का बैटल कार्बाइन कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह खबर पहले ज़ी बिज़नेस ने प्रमुखता से दिखाई थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है. इस डील से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के आउटलुक को मजबूती मिलती दिख रही है.

बजट से पहले पीएम का लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर जोर

बजट से पहले प्रधानमंत्री ने अर्थशास्त्रियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें 2047 विजन के तहत लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने मिशन मोड रिफॉर्म्स पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल वर्कफोर्स और इंटरनेशनल मार्केट का हब बनाने का लक्ष्य दोहराया. इस बयान से मीडियम और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए पॉलिसी सपोर्ट का संकेत मिलता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6