Stock Markets Highlights: 2 दिनों की गिरावट के बाद लौटी जोरदार तेजी, डे हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; ऑटो, PSU Bank शेयरों में भरकर खरीदारी

Stock Markets Today: कल की भारी बिकवाली और लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार ने शानदार तेजी दिखाई. चौतरफा सेक्टोरल खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिला. ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
Stock Markets Highlights: 2 दिनों की गिरावट के बाद लौटी जोरदार तेजी, डे हाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी; ऑटो, PSU Bank शेयरों में भरकर खरीदारी

Stock Markets में लौटी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: कल की भारी बिकवाली और लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार ने शानदार तेजी दिखाई. चौतरफा सेक्टोरल खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिला. ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 639 अंक ऊपर 78,205 पर बंद हुआ. निफ्टी 233 अंक ऊपर 24,261 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 931 अंक ऊपर 56,950 पर बंद हुआ. रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 91.81/$ पर बंद हुआ.

आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही. लेकिन ऑटो इंडेक्स 3% ऊपर बंद हुआ. पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.4% ऊपर बंद हुआ. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी 3% ऊपर बंद हुआ. NBFC, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, फार्मा इंडेक्स में भी तेजी रही. निफ्टी 50 पर Shriram Finance, Eicher Motors, TMPV, Indigo, M&M, Asian Paint, Maruti, ICICI Bank टॉप गेनर्स थे. Shriram Finance 8% ऊपर चढ़ा था. वहीं, Infosys, Eternal, Reliance, Bharti Airtel, TCS, Tata Consumer, HUL, ONGC, Max Healthcare आज के टॉप लूजर्स थे.

सेंसेक्स ओपनिंग में 700 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 200 अंकों की तेजी के साथ 24,200 के आसपास था. बैंक निफ्टी में 500 अंकों की तेजी दिखी. पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी. India VIX 7% नीचे था.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह 09:35 पर सेंसेक्स 311 अंक ऊपर 77,878 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 65 अंक ऊपर 24,096 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 475 अंक ऊपर 56,464 पर ट्रेड कर रहा था.

Nifty 50 पर Shriram Finance, Indigo, Ultratech Cement, M&M, Dr Reddy, Asian Paints, Eicher Motors, Adani Ports सबसे ज्यादा तेजी दर्ज कर रहे थे. वहीं, ONGC, Reliance, Infosys, Hindalco, Tech Mahindra, Coal India, HCL Tech आज के टॉप लूजर्स में शामिल थे.

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर ग्लोबल संकेतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. इसके साथ ही दुनिया भर के बाजारों में राहत का माहौल दिख रहा है. कच्चे तेल में गिरावट, युद्ध खत्म होने के संकेत और एशियाई बाजारों की तेजी से आज भारतीय बाजार में भी मजबूत शुरुआत की उम्मीद है.

ट्रंप के बयान से क्रूड में तेज गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि संघर्ष अब खत्म होने की कगार पर है और अमेरिका स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नियंत्रण की तैयारी भी कर रहा है.

ट्रंप के इस बयान का असर तुरंत कमोडिटी बाजार में दिखा. ब्रेंट क्रूड कल इंट्राडे में 119 डॉलर तक पहुंचने के बाद करीब 25% टूटकर 90 डॉलर के नीचे फिसल गया. आज निवेशकों की नजर G7 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक पर भी रहेगी, जहां तेल बाजार को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं.

हालांकि दूसरी तरफ ईरान की ओर से कड़ी चेतावनी भी आई है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाज बेहद सतर्क रहें, जिससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

ग्लोबल बाजारों में रिकवरी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली.

  • डाओ जोंस दिन के निचले स्तर से 1125 अंक उछलकर करीब 250 अंक ऊपर बंद हुआ
  • नैस्डैक भारी उतार-चढ़ाव के बाद करीब 300 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ
  • एशियाई बाजारों में भी तेजी दिख रही है.
  • कोरिया और जापान के बाजार 3% से 6% तक उछले
  • GIFT Nifty करीब 250 अंक चढ़कर 24,400 के आसपास कारोबार कर रहा है
  • वहीं डाओ फ्यूचर्स करीब 100 अंक नीचे दिखाई दे रहा है

डॉलर इंडेक्स और कमोडिटी का हाल

डॉलर इंडेक्स पर भी दबाव देखने को मिला है. तीन महीने की ऊंचाई से फिसलकर यह 99 के नीचे आ गया है. कीमती धातुओं में भी बड़ी हलचल रही. सोना 1300 रुपये गिरकर ₹1,60,300 के आसपास बंद हुआ.चांदी 1100 रुपये गिरकर ₹2,67,100 के करीब बंद हुई. हालांकि डॉलर इंडेक्स में नरमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेज उछाल आया. कॉमेक्स पर चांदी करीब 7% उछली. सोना भी करीब 1% मजबूत हुआ.

LIVE TV:

FIIs की बिकवाली जारी, घरेलू फंड्स बने सहारा

कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. FIIs ने लगातार सातवें दिन ₹7400 करोड़ की बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार नौवें दिन करीब ₹9000 करोड़ की खरीदारी की.

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का रुख

पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अगर कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक भी पहुंचती है, तब भी फिलहाल पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी. सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

कॉरपोरेट और सेक्टर से जुड़ी अहम खबरें

IDFC First Bank में एक बार फिर बड़ा फ्रॉड सामने आया है. बैंक के एक मैनेजर ने ₹117 करोड़ की फर्जी FD रसीदें बना दीं. मामले में FIR दर्ज कर जांच जारी है.

1 अप्रैल से F&O सेगमेंट में 6 नए शेयर शामिल होंगे

  • Adani Power
  • Cochin Shipyard
  • Hyundai
  • Vishal Mega Mart
  • Motilal Oswal
  • NAM India

NSE IPO पर भी आगे बढ़ी प्रक्रिया

NSE के 30 साल पूरे होने के मौके पर MD और CEO आशीष चौहान ने कहा कि NSE IPO के लिए इसी महीने मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति की जाएगी. इससे देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के IPO की प्रक्रिया तेज हो सकती है.

डिफेंस सेक्टर पर नजर

इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का करार किया है. इस खबर के बाद आज L&T, HAL और Data Patterns जैसी डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर बाजार की खास नजर रहेगी.

कुल मिलाकर आज के बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट और युद्ध खत्म होने के संकेत हैं. अगर ग्लोबल माहौल ऐसा ही बना रहता है, तो घरेलू बाजार में भी राहत भरी शुरुआत देखने को मिल सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6