&format=webp&quality=medium)
Stock Markets में आज तेज गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: आज शुक्रवार (27 मार्च) को शेयर बाजार में छुट्टी के बाद भारी गिरावट लौट आई. मिडिल ईस्ट में तनाव का कोई हल न निकलता देख ग्लोबल बाजारों में प्रेशर बना हुआ है, उसका असर यहां भी नजर आया. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही 2-2% का नुकसान लेकर बंद हुए. पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 4 पर्सेंट नीचे बंद हुआ. ऑटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स भी लगभग 3-3% नीचे पहुंच गए थे.
सेंसेक्स 1,690 अंकों यानी 2.25% की बड़ी गिरावट के साथ 73,583 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 भी 487 अंक टूटकर 22,819.6 पर आ गया, जो 2.09% की गिरावट है. बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखा, जिसके चलते निफ्टी बैंक 1,433.5 अंक यानी 2.67% गिरकर 52,274.6 के स्तर पर बंद हुआ.
ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी साफ नजर आई. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट 271 अंक यानी 2.12% गिरकर 12,517 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 276.5 अंक टूटकर 15,620 के स्तर पर आ गया, जो 1.74% की गिरावट को दिखाता है.
Nifty 50 Losers
Nifty 50 Gainers
Nifty PSU Bank में दिखी तेज गिरावट
Real Estate Losers
खबरों वाले शेयर
Total Market Losers
Total Market Gainers
इतना जोर से क्यों गिरे बाजार?
- लगता है FIIs ने आज फिर से जमकर बेचा
- $103 पर कच्चा तेल डरा रहा है
- रुपया ऐसे गिर रहा है जैसे कोई सपोर्ट लेवल ही नहीं
- Friday Fear Factor बाजार पर हावी
- बुधवार के निचले स्तर टूटने से ट्रिगर हुए तेजी के Stoploss
- बैंक और रेट सेंसिटिव शेयरों में तेज बिकवाली
- मिड-स्मॉलकैप शेयरों की तेज गिरावट से सेंटिमेंट कमजोर
अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- निफ्टी के लिए 22750-22850 इंट्राडे सपोर्ट
- निफ्टी के लिए 23000-23150 ऊपरी रेंज
- बैंक निफ्टी के लिए 51825-52050 इंट्राडे सपोर्ट
- बैंक निफ्टी के लिए 53050-53300 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 23050, बैंक निफ्टी 53000 के नीचे बंद होने पर खतरा बढ़ेगा
- वीकेंड सेशन की वजह से पोजीशन हल्की रखें
- नई पोजीशन ना बनाएं
STOCK IN ACTION
Bajaj Fin
- NBFC शेयरों में तेज गिरावट
- सुबह ‘आज का जीरो’ में 858 पर बताया था शेयर
Godrej Properties:
- रेट सेंसिटिव शेयरों में तेज बिकवाली
- सुबह ‘आज का जीरो’ में 1532 पर बताया था शेयर
Sammaan Capital:
- मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले शेयर सुधरा
- आज ही F&O बैन से आया बाहर
दोपहर में सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा गिर चुका था. निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा गिरकर 22,900 के नीचे ट्रेड कर रहा था. निफ्टी के सारे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे, जिनमें सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू बैंक इंडेक्स में थी, जो 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरा हुआ था. रियल्टी और ऑटो भी 2.4 से 2.9 फीसदी की गिरावट देख रहे थे. सबसे कम गिरावट आईटी इंडेक्स में थी, जोकि 0.2 फीसदी नीचे था.
09:28 पर सेंसेक्स 825 अंक गिरकर 74,447 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 243 अंक गिरकर 23,064 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 871 अंक नीचे 52,840 पर था. ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 900 अंकों तक टूट गया था. निफ्टी 260 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,000 के लेवल के पास आ गया था. बैंक निफ्टी में करीब 750 अंकों की कमजोरी थी और ये 52,945 के आसपास चल रहा था. बाजार दिन के निचले स्तर पर थे.
वॉलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 3.7% उछला हुआ था. आईटी इंडेक्स में 0.81% की तेजी थी, लेकिन बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. खासतौर पर पीएसयू बैंक, ऑटो, मीडिया, प्राइवेट बैंक, एनबीएफसी जैसे सेक्टर ज्यादा दबाव में थे.
निफ्टी 50 पर TCS, HCL Tech, ONGC, Wipro, Infosys, Coal India, Tech Mahindra, Sun Pharma में तेजी थी. वहीं, TMPV, Eternal, Shriram Finance, Bajaj Finance, Indigo, HDFC Bank, Bajaj Finserv, LT में सबसे ज्यादा गिरावट थी.
ग्लोबल संकेत मिले-जुले लेकिन दबाव वाले नजर आ रहे हैं. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है. कच्चे तेल में तेजी, गोल्ड-सिल्वर में गिरावट और FIIs की लगातार बिकवाली जैसे फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर संभावित हमले की डेडलाइन 10 दिन के लिए बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि ईरान के आग्रह पर 6 अप्रैल तक का समय दिया गया है. हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को “गिफ्ट” दिया है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल के 10 जहाजों को गुजरने दिया. वहीं दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि वह अमेरिका के साथ कोई डायरेक्ट बातचीत नहीं करेगा. इससे तनाव अभी भी बना हुआ है.
हमले की डेडलाइन बढ़ने के बावजूद बाजार में राहत नहीं दिख रही. GIFT निफ्टी करीब 250 अंक गिरकर 23,050 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत है. डाओ फ्यूचर्स में हल्की 150 अंकों की बढ़त जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर सेंटीमेंट सतर्क बना हुआ है. अमेरिकी बाजार भी दबाव में रहे. पिछले दो दिनों में डाओ करीब 160 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक में 350 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. ब्रेंट क्रूड बुधवार को $97 पर बंद हुआ था, लेकिन अब फिर से $100 के ऊपर पहुंच गया है. यह भारत जैसे आयातक देश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे महंगाई और करंट अकाउंट पर दबाव बढ़ सकता है.
तनाव के बीच एक राहत की खबर भी आई है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत जैसे “दोस्त देशों” के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुला रहेगा. यह भारत की ऊर्जा सप्लाई के लिहाज से अहम है, क्योंकि इस रास्ते से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आता है.
LIVE TV:
विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है. उन्होंने लगातार 19वें दिन कैश मार्केट में बिकवाली की, हालांकि इस बार नेट-नेट आंकड़ा सिर्फ ₹227 करोड़ रहा. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 21वें दिन खरीदारी करते नजर आए और ₹5,429 करोड़ का निवेश किया. यह घरेलू बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट दे रहा है.
महंगे कच्चे तेल और FIIs की बिकवाली को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाजार को डाउनग्रेड किया है. निफ्टी का 12 महीने का टारगेट 29,300 से घटाकर 25,900 कर दिया गया है.
Infosys ने दो अमेरिकी कंपनियों- Optimum Healthcare और Stratus- के अधिग्रहण का ऐलान किया है. यह डील करीब ₹5,267 करोड़ की होगी, जिससे कंपनी की हेल्थकेयर और डिजिटल क्षमताएं मजबूत होंगी. वहीं, Sai Parenteral’s IPO आज बंद हो रहा है और अब तक करीब 41% सब्सक्राइब हुआ है. इसका प्राइस बैंड ₹372–₹392 है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)