Stock Market Highlights: तेजी का हैट्रिक! जोरदार तेजी के साथ बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,770 के पार; इन वजहों से चढ़े मार्केट

Stock Markets Today: लगातार तीन दिनों से बाजार की मजबूती जारी है. बुधवार को भी बाजार बढ़िया बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी ओवरसोल्ड लेवल से बाहर निकलता दिखा और 23,770 के ऊपर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: तेजी का हैट्रिक! जोरदार तेजी के साथ बंद हुए बाजार, निफ्टी 23,770 के पार; इन वजहों से चढ़े मार्केट

Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार (18 मार्च) को मजबूत तेजी देखने को मिली. फ्रंटलाइन इंडेक्स के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी शानदार खरीदारी नजर आई, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना रहा. BSE Sensex 76704 के स्तर पर 633 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, यानी करीब 0.83% की तेजी रही. वहीं Nifty 50 23778 पर 196.6 अंकों की तेजी के साथ 0.83% ऊपर बंद हुआ. Nifty Bank 55326 के स्तर पर 450 अंकों की बढ़त के साथ 0.82% चढ़ा.

आज की तेजी का सबसे बड़ा आकर्षण ब्रॉडर मार्केट रहा. Nifty Midcap Select 12980 के स्तर पर 244 अंकों यानी 1.92% की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap 16179 के स्तर पर 266 अंकों की तेजी के साथ 1.67% चढ़ा.

आज के गेनर्स और लूजर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

Rally in IT Stocks

Coforge +5.13%
Oracle Fin +4.73%
Persistent Sys +3.52%
Infosys +2.74%

Nifty 50 Gainers

Jio Financial +4.59%
Eternal +3.46%
M&M +2.66%
Adani Ports +2.66%

Nifty 50 Loser

Coal India -1.09%
NTPC - 1.2%
Cipla - 1.03%
HUL -1.04%

Stocks in News

Waaree Energies +10.56%
Mafatlal Industries +6.90%
Swan Defence -5.00%
Urban Company +10.33%

Top Gainers

JBM Auto +18.89%
Olectra Greentech +17.13%
Trident +10.86%
Thirumalai chemicals +10.53%

Top Losers

Chennai Petro -4.75%
Kaveri Seed -4.00%
MRPL (-4.07%
MCX -2.54%

अनिल सिंघवी का Editor's Take

क्यों दौड़े बाजार?

- बाजार में इस वक्त एक ही सबसे बड़ी चीज

- कमजोर Trump, बाजार में Jump

- युद्ध जारी है तब भी बाजार इसीलिए दौड़े

- लोगों को धीमे-धीमे युद्ध की आदत पड़ रही है

- इसीलिए क्रूड ज्यादा गिरा नहीं फिर भी बाजार हैं मजबूत

- FIIs की बिकवाली से ज्यादा खरीद रहे हैं घरेलू फंड्स

- तेज गिरावट के बाद कमजोर ट्रेडर्स की पोजीशन भी कट गई

क्या इस मार्केट में कोई रिस्क है अभी?

1- युद्ध की ओवरनाइट रिस्क अभी खत्म नहीं हुई

2- कच्चा तेल $100 के ऊपर मजबूत

3- FIIs की बिकवाली का भी प्रेशर जारी

4- ऊपरी स्तरों पर फंसी हुई पोजीशन की वजह से बिकवाली की संभावना

कौन से लेवल हैं अहम?

- निफ्टी इंट्राडे सपोर्ट 23575-23650

- मजबूत सपोर्ट 23350-23500 रेंज में

- बैंक निफ्टी इंट्राडे सपोर्ट 54675-54875 रेंज

- मजबूत सपोर्ट 54100-54400 रेंज में

- पूरी संभावना है निफ्टी, बैंक निफ्टी अब सोमवार के Low आसानी से नहीं तोड़ेंगे

- निफ्टी 23865 रुकावट का आखिरी लेवल

- इसके ऊपर सीधा 24000-24075 रेंज में पहुंचेगा निफ्टी

- बैंक निफ्टी 55750 रुकावट का आखिरी लेवल

- इसके ऊपर 56000-56300 रेंज में पहुंचेगा बैंक निफ्टी

- निफ्टी 23865 और बैंक निफ्टी 55750 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी

STOCK IN ACTION

Waaree Energies

- Stock में तगड़ा उछाल

- रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों में बढ़ी तेजी

Paytm

- आज और कल दोनों दिन ओपनिंग के हीरो में बताया शेयर

M&M

- आज और कल दोनों दिन ओपनिंग के हीरो में बताया शेयर

Bharat Forge

- आज सुबह ओपनिंग के हीरो में बताया था शेयर

Eternal

- आज और कल दोनों दिन ओपनिंग के हीरो में बताया शेयर

दिन में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इसके साथ ही लगातार तीन दिनों से बाजार की मजबूती जारी है. सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 675 अंकों की तेजी के साथ 76,747 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 200 अंक ऊपर चढ़कर 23,750 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 145 अंकों की तेजी के साथ 55,000 के ऊपर ट्रेड करता दिखा. वॉलेटिलिटी इंडेक्स India VIX 4.6% नीचे था. आईटी इंडेक्स 4% चढ़ा था, तो निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% की तेजी पर था.

सुबह 09:30 बजे सेंसेक्स 444 अंक ऊपर 76,514 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 146 अंक ऊपर 23,731 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 166 अंक ऊपर 55,036 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 686 अंक ऊपर 55,862 पर था. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 214 अंक ऊपर 16,128 पर था.

सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 400 अंक उछलकर 76,585 के आसपास था. निफ्टी भी 120 अंकों की तेजी के साथ 23,700 के ऊपर था. बैंक निफ्टी भी 110 अंक ऊपर था. आईटी, ऑटो और NBFC शेयरों में आज अच्छी मजबूती थी. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की दमदार तेजी लौटती नजर आई.

निफ्टी 50 पर TCS, Jio Finance, Wipro, Indigo, Adani Enterprise, Trent, HCL Tech, Shriram Finance, Eicher Motors, Infosys आज के टॉप गेनर्स थे. Coal India, HDFC Bank, Tata Steel, ICICI Bank, Hindalco, JSW Steel, Asian Paint, Cipla, Tata Consumer, Kotak Bank आज के टॉप लूजर्स थे.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच बाजार के लिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. कल बाजार में वीकली एक्सपायरी पर भी बाजार ने अच्छी पारी खेली, आज देखना होगा कि लगातार तीसरे दिन तेजी का हैट्रिक लगता है या नहीं. ग्लोबल संकेत थोड़े पॉजिटिव साइड में हैं. घरेलू स्तर पर भी कई बड़े ट्रिगर्स एक्टिव हैं. ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग और निवेश के फैसले लेने होंगे.

अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव

अमेरिकी बाजारों में शुरुआती मजबूती के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली. डाओ जोंस ऊपरी स्तर से करीब 450 अंक फिसलकर मामूली 46 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं नैस्डैक में 100 अंकों की तेजी दर्ज की गई. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेड की पॉलिसी पर है, जो आज देर रात आएगी.

GIFT Nifty और ग्लोबल संकेत

GIFT Nifty करीब 50 अंक चढ़कर 23,650 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए हल्की सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है. वहीं डाओ फ्यूचर्स भी करीब 130 अंक ऊपर है.

FIIs की बिकवाली, DIIs का सपोर्ट जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार 13वें दिन बिकवाली कर रहे हैं. उन्होंने कैश मार्केट में 4,741 करोड़ रुपये और कुल मिलाकर 4,189 करोड़ रुपये की निकासी की है.

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 15वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए 5,225 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

LIVE TV:

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव

कीमती धातुओं में मिला-जुला रुख देखने को मिला. चांदी में 3,400 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह करीब 2.53 लाख रुपये पर आ गई. वहीं सोना 250 रुपये चढ़कर 1.56 लाख रुपये के आसपास बंद हुआ.

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, जियोपॉलिटिकल रिस्क हाई

इजरायल और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है. इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी के मारे जाने की खबर है. इसके जवाब में ईरान ने UAE के गैस फील्ड और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर ड्रोन हमले किए हैं. इस बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल मार्केट्स पर साफ दिख रहा है, खासकर एनर्जी और शिपिंग सेक्टर में.

ट्रंप के बयान और अमेरिका में सियासी हलचल

अमेरिका में भी इस युद्ध को लेकर सियासी माहौल गर्म है. नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के हेड जोसेफ केंट ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि ईरान से बड़ा खतरा नहीं था और इजरायल के दबाव में जंग शुरू की गई. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका को किसी मदद की जरूरत नहीं है और NATO बड़ी गलती कर रहा है.

PM मोदी ने UAE से की बात

मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की. बातचीत में UAE पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

कच्चा तेल उछला, 100 डॉलर के पार

ग्लोबल तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया. क्रूड करीब 3% चढ़कर 103.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जो अगस्त 2022 के बाद सबसे ऊपरी स्तर है. हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट आई और यह 102 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. तेल की कीमतों में यह तेजी भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता का विषय है.

IPO अपडेट: GSP Crop Science

GSP Crop Science का IPO आज बंद हो रहा है और अब तक यह करीब पूरा सब्सक्राइब हो चुका है. इसका प्राइस बैंड 304 से 320 रुपये के बीच है. हालांकि मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इस IPO को AVOID करने की सलाह दी है.

निवेशकों के लिए संकेत?

ग्लोबल अनिश्चितता, क्रूड की तेजी और FIIs की बिकवाली जैसे फैक्टर्स बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ा सकते हैं. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सतर्क रहने और लॉन्ग टर्म निवेशकों को चरणबद्ध निवेश की रणनीति अपनाने की सलाह दी जाती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6