&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव रहा. हालांकि, बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 121 अंक गिरकर 25,840 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 436 अंक गिरकर 84,666 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 16 अंक गिरकर 59,222 पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली. MIDCAP100 इंडेक्स 218 अंक ऊपर 59706 पर बंद हुआ. SMALLCAP इंडेक्स 207 अंक ऊपर 17258 पर बंद हुआ.
निफ्टी50 के बड़े नाम दबाव में रहे और इंडेक्स के कई प्रमुख शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. Nifty50 Losers में सबसे ज्यादा गिरावट Asian Paints में देखी गई, जो 4.5% टूटकर बंद हुआ. इसके साथ Tech Mahindra और HCL Tech दोनों 1.8% कमजोर रहे, जबकि Tata Steel में 1.7% की गिरावट दर्ज की गई. IT और मेटल शेयरों में बिकवाली ने इंडेक्स पर दबाव बनाया.
दूसरी तरफ Nifty50 Gainers में सकारात्मक मूव देखने को मिला. Eternal 2.3% चढ़ा और टॉप गेनर बनकर उभरा, जबकि Titan 2.1% ऊपर बंद हुआ. Shriram Finance 1.6% और Adani Ports 1% बढ़त के साथ ग्रीन ज़ोन में टिके रहे, जिससे इंडेक्स को कुछ सपोर्ट मिला.
खबरों वाले शेयरों में आज ज़बरदस्त मूव देखने को मिला जहां Kaynes Tech 12.5% की तेज उछाल के साथ सबसे बड़ा विजेता रहा. Ixigo 10.4% उछला और Piramal Finance 3.2% ऊपर बंद हुआ. वहीं Hero MotoCorp पर दबाव रहा और यह 2.7% गिरा.
Off Day Low से कुछ शेयरों ने रिकवरी दिखाने की कोशिश की. LT Foods दिन के निचले स्तरों से ऊपर उठते हुए अंत में 0.64% नीचे बंद हुआ, जबकि इसमें इंट्राडे वोलैटिलिटी 7.95% तक रही. Netweb Technologies, GE Vernova और Garden Reach में भी लो लेवल से रिकवरी की कोशिश दिखी.
Top Losers में स्मॉलकैप IT स्टॉक्स पर दबाव रहा. eClerx Services 5.6% टूट गया, Coforge में 4% की गिरावट आई और Cigniti Tech 3.6% कमजोर रहा. Sobha भी 3.1% गिरकर बंद हुआ, रियल एस्टेट शेयरों में भी सेलिंग देखी गई.
इसी दौरान Top Gainers में शानदार तेजी देखने को मिली. TTML 18% की तेज बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. Eris Lifesciences 12.3% उछला, Texmaco Rail 9.7% और Triveni Engineering 8% ऊपर बंद हुए, जिससे मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मजबूत शॉर्ट कवरिंग दिखी.
करेंसी मार्केट में रुपये ने मजबूती दिखाई और 19 पैसे मजबूत होकर 89.88/$ पर बंद हुआ.
सेशन के लिए दिन की कमजोर शुरुआत हुई और उसके बाद बाजार में गिरावट गहरा गई. हालांकि, इसके बाद दोपहर के कुछ आखिरी घंटों में बाजार ने निचले स्तरों से रिकवरी दिखाई. दोपहर में 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 200 अंक नीचे था. निफ्टी भी 80 अंक नीचे चल रहा था. बैंकिंग इंडेक्स में बढ़िया रिकवरी दिख रही थी, जिसके बाद बाजार को सपोर्ट मिल रहा था.
ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 670 अंकों की गिरावट के साथ 84,426 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 200 अंक गिरकर 25,750 के आसपास था. बैंक निफ्टी में भी करीब 300 अंकों का नुकसान दिख रहा था. दिग्गज शेयरों में बिकवाली गहरा रही थी. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी नुकसान था. सेंसेक्स 84,742 पर खुलकर 84,597 के इंट्राडे लो पर गया था. निफ्टी 25,867 से खुलकर 25,800 के लो पर गया था.
निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से बस 4 ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. HUL, Indigo, Bharti Airtel, Cipla में तेजी थी. वहीं, Asian Paint, Trent, Jio Fin, Hindalco, Eternal, SBI Life, Tech Mahindra, Max Healthcare, Shriram Finance में सबसे ज्यादा गिरावट थी.
आज शुरू होने वाली US Federal Reserve की बैठक से पहले अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. Dow Jones 200 अंक गिरा, जबकि Nasdaq 30 अंक नीचे बंद हुआ. इस बीच GIFT Nifty करीब 100 अंक फिसलकर 25,950 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि Dow Futures भी सुस्त दिख रहा है.
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में लगातार आठवें दिन 656 करोड़ रुपये की सेलिंग की और कुल मिलाकर 5430 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की है. दूसरी ओर, घरेलू फंड्स (DIIs) ने रिकॉर्ड 71वें दिन लगातार खरीदारी जारी रखते हुए 2542 करोड़ रुपये बाजार में लगाए. घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी बाजार के लिए सपोर्ट का बड़ा फैक्टर है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं. उनका कहना है कि भारत अमेरिका में चावल डंप नहीं कर सकता और उसे टैरिफ देना होगा. यह बयान भारतीय राइस एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है.
कीमती धातुओं में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी 1700 रुपये टूटकर 1,81,800 रुपये के नीचे, जबकि सोना 500 रुपये गिरकर 1,30,000 रुपये के नीचे बंद हुआ. वहीं कच्चा तेल तीन दिन की तेजी के बाद 2% फिसलकर 63 डॉलर के नीचे लुढ़क गया.
हॉलीवुड में बड़ा कॉर्पोरेट ड्रामा, जहां Paramount ने Warner Bros. Discovery को खरीदने के लिए 108 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया है, जो Netflix के ऑफर से भी बड़ा माना जा रहा है. इस खबर के बाद Netflix का शेयर 3% टूट गया.
लगातार 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद इंडिगो पर दबाव बढ़ा है. कंपनी ने DGCA को रिप्लाई सौंप दिया है और हालात सामान्य करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है. आज CEO और मैनेजमेंट से पूछताछ हो सकती है और संसद में विमानन मंत्री बयान देंगे. यह खबर एविएशन स्टॉक्स की दिशा तय कर सकती है.
लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए RBI 16 दिसंबर को 5 बिलियन डॉलर का स्वैप ऑक्शन करेगा, जिससे सिस्टम में 3 साल के लिए नकदी डाली जाएगी. इसका सकारात्मक असर ब्याज दरों और बैंकिंग सेक्टर पर दिख सकता है.
Fujiyama Power ने लिस्टिंग के बाद अपने पहले नतीजों में प्रॉफिट लगभग दोगुना दिखाया. PhysicsWallah ने भी मुनाफे में 62% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. कॉरपोरेट अपडेट में ICICI Bank, ICICI Prudential AMC में 2% हिस्सा 2140 करोड़ रुपये देकर खरीदेगा. Siemens अपना Low Voltage Motors बिजनेस 2200 करोड़ रुपये में Innomotics India को बेचेगी, जो जून 2026 में पूरा होगा. आईपीओ बाजार में, Corona Remedies IPO पहले दिन 62% भरा, जबकि WakeFit का IPO सिर्फ 15% भरा रहा.
ग्लोबल कमजोरी, FIIs की बिकवाली और इंडिगो संकट के चलते बाजार की शुरुआत दबाव में होने की संभावना है. हालांकि, DIIs की मजबूत खरीदारी और RBI की लिक्विडिटी योजना से निचले स्तरों पर सपोर्ट मिल सकता है.