&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में भारी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने एक बार फिर ग्लोबल बाजारों को हिला दिया है. शेयर बाजार में गुरुवार को भारी-भरकम गिरावट वाला दिन रहा. सेंसेक्स-निफ्टी 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद बंद हुए. HDFC Bank 52-वीक लो के पास पहुंचा, इससे बैंक निफ्टी पर भी बड़ा प्रेशर पड़ा. सेंसेक्स 2496 अंक नीचे 74,207 पर बंद हुआ. निफ्टी 775 अंक नीचे 23,002 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1,875 अंक नीचे 53,451 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3-3 फीसदी नीचे बंद हुआ. Midcap 100 करीब 1797 अंकों की गिरावट के साथ 54492 पर बंद हुआ, जबकि Smallcap 100 भी 475 अंक टूटकर 15704 पर आ गया.
आज के दिन 11 लाख करोड़ का मार्केट कैप स्वाहा हो गया. बाजार में 24 फरवरी 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट आई. निफ़्टी इंट्राडे में 3.4% टूटकर 23000 के नीचे लुढ़का था. बैंक निफ़्टी 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव रहा और ये 116 डॉलर के लेवल तक पहुंच गया था. इंडिया VIX में 21% का उछाल आया था.
सेक्टोरल स्तर पर भी बिकवाली हावी रही, जिसमें ऑटो, रियल्टी, आईटी और PSU बैंक सबसे ज्यादा दबाव में रहे. कच्चे तेल में उछाल का असर अलग-अलग सेक्टर्स पर दिखा. ONGC में हल्की बढ़त रही, लेकिन एविएशन, ऑयल मार्केटिंग और टायर कंपनियों के शेयर दबाव में रहे, जहां Indigo, HPCL और JK Tyre में गिरावट आई. बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसमें HDFC Bank, IDFC First Bank, Axis Bank और Bank of Baroda में गिरावट दर्ज हुई.
ऑटो सेक्टर आज का सबसे कमजोर सेक्टर रहा, जहां Ashok Leyland, M&M, Samvardhana Motherson और Bharat Forge जैसे शेयरों में तेज गिरावट आई. वहीं Shriram Finance, Nuvoco Vistas, Rain Industries और Eternal जैसे शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे.
हालांकि इस गिरते बाजार में शुगर सेक्टर ने थोड़ी मजबूती दिखाई, जहां Avadh Sugar, Triveni Engineering, Balrampur Chini और Dwarikesh Sugar में बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा ITI, Adani Total Gas, ACME Solar और Safari Industries जैसे शेयर टॉप गेनर्स में रहे, जिन्होंने बाजार की कमजोरी के बीच मजबूती दिखाई.
बाजार में भारी गिरावट क्यों?
1. HDFC Bank का Accident
2. कच्चे तेल $115 के करीब
3. अमेरिकी बाजार और डाओ फ्यूचर्स में कमजोरी का माहौल
4. आज भी दिख रही है FIIs की बिकवाली
5. गैप-डाउन ओपनिंग से तेजी की पोजीशन के स्टॉपलॉस हुए ट्रिगर
6. कोई भी रिकवरी टिकाऊ नहीं, ऊपरी स्तरों पर बिकवाली हावी
कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी के लिए 22950-23150 आखिरी सपोर्ट
- बैंक निफ्टी के लिए 53250-53450 आखिरी सपोर्ट
- निफ्टी 23150, बैंक निफ्टी 53750 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
- रिकवरी में निफ्टी 23350-23400 में करें पोजीशन हल्की
- रिकवरी में बैंक निफ्टी 54400-54675 में करें पोजीशन हल्की
ऐसे बाजार में क्या हो स्ट्रैटेजी?
- मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी पैनिक
- किसी भी रिकवरी में ट्रेडिंग पोजीशन हल्की करें
- कल ही क्लोजिंग में दी थी तेजी की पोजीशन खत्म करने की राय
- जब तक क्रूड ठंडा ना हो तब तक नीचे की रिस्क बनी रहेगी
- इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन कम से कम रखें
- इन्वेस्टर्स शांत रहें, ‘Wait & Watch’
- अब बड़ा Move या तो 22900 को नीचे तोड़ने पर ही आएगा
- या फिर 23900 के ऊपर बंद होने पर
- तब तक stock और sector specific रहें
STOCK IN ACTION
Interglobe Aviation:
- कच्चे तेल के उछाल और युद्ध की चिंताओं ने बिगाड़ा Mood
- ऊपर से कल DGCA ने सीट चार्जेज पर लगाई लगाम
HPCL:
- शेयर पर लगातार हमारी बिकवाली की राय
- सुबह ‘आज के जीरो’ में 331 पर बताया था शेयर
Petronet LNG:
- गैस की चिंताओं से टूटा शेयर
- सुबह ‘आज के जीरो’ में 277 पर बताया था शेयर
Eternal:
- कल के बढ़े हुए शेयरों में आज आई तेज बिकवाली
ओपनिंग के बाद सुबह 09:20 पर सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा गिरकर 75,000 के आसपास था. निफ्टी भी 2 फीसदी यानी करीब 500 अंक गिरकर 23,285 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी भी करीब 3 फीसदी यानी 1600 अंकों की गिरावट के साथ 53,700 के आसपास गिर गया था. बाजार 90% बेयरिश मोड में ट्रेड कर रहे थे.
इंडिया VIX 15% उछला हुआ था और 21.43 के लेवल पर पहुंच गया था. HDFC Bank ओपनिंग में करीब 5% नीचे गिरा हुआ था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो चौतरफा बिकवाली दिख रही थी. सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, NBFC, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स में दिख रही थी. 0.8% की गिरावट ऑयल एंड गैस इंडेक्स में थी, जो बाकी सभी इंडेक्सेस से कम थी.
निफ्टी 50 पर ONGC, Coal India, NTPC अकेले टॉप गेनर्स थे. लूजर्स में सबसे ऊपर HDFC Bank था, जो निचले स्तरों से संभल गया था. इसके अलावा, LT, TMPV, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance, Eternal भी शामिल थे.
US और इजरायल के हमलों के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं, अब इजरायल ने ताजा अपडेट में ईरान के तेल-गैस ठिकानों पर हमला किया है, जिसका सीधा असर कच्चे तेल, इक्विटी बाजार और कमोडिटीज पर दिख रहा है. निवेशकों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील बना हुआ है. गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट है.
ईरान की प्रमुख गैस फील्ड और तेल ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की खबर ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया. इस हमले में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब की मौत की भी पुष्टि हुई है, जिससे तनाव और बढ़ गया है.
जवाबी कार्रवाई में ईरान ने क़तर के गैस ठिकानों पर मिसाइल दागी. इसके साथ ही Saudi Arabia और United Arab Emirates की तेल सुविधाओं पर हमले की धमकी दी है. इससे पूरे वेस्ट एशिया में अस्थिरता और बढ़ने का खतरा है.
युद्ध के बीच ब्रेंट क्रूड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कीमतें करीब 6% चढ़कर $110 के ऊपर पहुंच गईं. यह जुलाई 2022 के बाद पहली बार है जब ब्रेंट $107 के ऊपर बंद हुआ. ऊंचे क्रूड का सीधा असर महंगाई और वैश्विक ग्रोथ पर पड़ सकता है, जो बाजारों के लिए चिंता का विषय है.
HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे ने निवेशकों को चौंका दिया. गंभीर आरोपों के बीच उनके पद छोड़ने के बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया गया है. इस खबर का असर अमेरिकी बाजार में दिखा, जहां HDFC Bank के ADR में करीब 7% की गिरावट दर्ज की गई.
कमजोर संकेतों के बीच GIFT निफ्टी करीब 550 अंक टूटकर 23,250 के आसपास पहुंच गया. वहीं डाओ फ्यूचर्स भी 80 अंक नीचे कारोबार करता दिखा, जो आज के सत्र के लिए दबाव का संकेत है.
Federal Reserve ने अनुमान के मुताबिक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन इस साल एक बार रेट कट के संकेत जरूर दिए हैं. हालांकि, कच्चे तेल में तेजी से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
महंगाई और जियोपॉलिटिकल तनाव के दबाव में अमेरिकी बाजार टूट गए. डाओ 770 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक में 325 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई. S&P 500 भी 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया.
LIVE TV:
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच India ने भी अपनी तैयारी बढ़ा दी है. भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कई जहाजों को एस्कॉर्ट कर सुरक्षित भारत पहुंचाया है, जो स्थिति की गंभीरता को दिखाता है.
दिलचस्प बात यह रही कि इस अनिश्चित माहौल के बावजूद सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली. चांदी करीब ₹4,900 टूटकर ₹2.48 लाख के पास और सोना ₹3,000 गिरकर ₹1.53 लाख के आसपास बंद हुआ. कॉमेक्स पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी रही.
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार 14वें दिन बिकवाली जारी रखी और करीब ₹2,600 करोड़ निकाले. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 16वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए ₹3,253 करोड़ बाजार में डाले.
इस बीच सरकार ने ₹33,660 करोड़ की ‘प्लग-एंड-प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्क योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे, जहां कंपनियां बिना ज्यादा तैयारी के तुरंत प्रोडक्शन शुरू करेंगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)