Stock Market Closing Highlights: एक्सपायरी पर संभले बाजार, ऊपरी स्तरों पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी- IT और मेटल शेयरों में खूब हुई खरीदारी

Stock Markets Today: क्लोजिंग तक प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स संभलकर बंद होने में कामयाब रहे. बाजार में शानदार रिकवरी के दम पर मई सीरीज की एक्सपायरी मजबूती के साथ हुई है. 
Stock Market Closing Highlights: एक्सपायरी पर संभले बाजार, ऊपरी स्तरों पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी- IT और मेटल शेयरों में खूब हुई खरीदारी

Stock Markets Today: शेयर बाजारों के लिए आज निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर बड़ी उतार-चढ़ाव रही है. हालांकि, क्लोजिंग तक प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स संभलकर बंद होने में कामयाब रहे. बाजार में शानदार रिकवरी के दम पर मई सीरीज की एक्सपायरी मजबूती के साथ हुई है. दिन भर उतार-चढ़ाव के बीच बाजार ऊपरी स्तर पर बंद हुए. सेंसेक्स 321 अंक चढ़कर 81,633 पर बंद हुआ. निफ्टी 81 अंक चढ़कर 24,834 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 129 अंक चढ़कर 55,546 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 85.51/$ पर बंद हुआ. आज आईटी और मेटल शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई.

कहां रही तेजी?

NIFTY MIDCAP 100 300 अंक ऊपर 57,441 पर बंद हुआ. NIFTY SMALL CAP 100 102 अंक ऊपर 17,886 पर बंद हुआ. Nifty Metal +1.3%, Nifty Realty +1.1%, Nifty Pharma +0.9% और Nifty IT +0.7% टॉप गेनर्स थे. वहीं, Nifty PSU Bank -0.5% और Nifty FMCG -0.3% में गिरावट आई थी. निफ्टी पर IndusInd Bk +2.2%, Eternal (Zomato) +1.9%, Adani Ports +2.1% और Trent +1.7% टॉप गेनर स्टॉक थे. Tata Consumer Pro -1.2%, HDFC Life -1.1% और BEL -1% में गिरावट थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

निफ्टी ओपनिंग पर 100 अंक ऊपर 24,860 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. सेंसेक्स में 450 अंकों की तेजी थी और ये 81751 के आसपास था. बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी थी. अमेरिका से टैरिफ पर आई खबर के चलते आईटी और मेटल स्टॉक्स में बहार दिख रही थी. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 पर्सेंट से ऊपर था. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी थी.

ओपनिंग लेवल देखें तो सेंसेक्स 279 अंक ऊपर 81,591 पर खुला. निफ्टी 43 अंक ऊपर 24,825 पर खुला. और बैंक निफ्टी 154 अंक ऊपर 55,571 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 14 पैसे कमजोर 85.50/$ पर खुला था.

किन शेयरों में तेजी और मंदी?

सेंसेक्स पर Infosys, Tata Steel, Tech Mahindra, HCL Tech, Sun Pharma, TCS तेजी पर थे. वहीं, Ultratech Cement, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Bharti Airtel, Axis Bank, Maruti Suzuki में गिरावट थी. निफ्टी पर भी Infosys टॉप गेनर था. JSW Steel Trent, Tech Mahindra, Wipro, HCL Tech, Tata Steel में भी तेजी थी. Apollo Hospital, Ultratech Cement, Tata Consumer, Bajaj Finserv, Jio Financials में गिरावट थी.

Welspun Corp +9.7%, Lloyds Metals & Energy +4%, Jindal Stainless +3.3% और Hindustan Zinc +2.6% मेटल इंडेक्स पर टॉप गेनर्स थे. रियल्टी इंडेक्स पर Anant Raj Ltd +5.6%, Prestige Est +3.4%, DLF +2.6% और Oberoi Realty +1.1% में तेजी थी.

ग्लोबल बाजारों से कैसे हैं संकेत?

आज अमेरिकी फ्यूचर्स से तो दमदार संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, टैरिफ के मोर्चे पर चौंकाने वाली बेहद शानदार खबर आई है. अमेरिकी कोर्ट ने डॉनल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर रोक लगाई है और कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों से ज्यादा बड़े फैसले लिए हैं. जवाबी टैरिफ पर कोर्ट की रोक से डाओ फ्यूचर्स ने लगाई 500 अंकों की छलांग तो GIFT निफ्टी 50 अंक चढ़कर 24800 के ऊपर था. निक्केई में 550 अंकों की तेजी आई थी. कल अमेरिकी बाजार शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट पर बंद हुए. डाओ ढाई सौ अंक फिसला तो नैस्डैक 100 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था.

कमोडिटी बाजार में सोना 50 डॉलर गिरकर 3300 डॉलर के नीचे तो चांदी लगातार चौथे दिन नरमी के साथ 33 डॉलर के नीचे थी. कच्चा तेल एक परसेंट चढ़कर 65 डॉलर के ऊपर था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में रॉ शुगर के दाम 4 साल के निचले स्तर पर लुढ़के तो रोबस्टा कॉफी 5 महीने के निचले स्तर पर आ गई है.

ITC में बड़ी ब्लॉक डील के चलते कल कैश में FII-DII की खरीदारी लगातार चौथे दिन जारी रही. घरेलू फंड्स ने 7900 करोड़ के शेयर खरीदे तो FIIs ने कैश में करीब 4700 करोड़ की खरीदारी के साथ की नेट 1250 करोड़ बिकवाली की.

आज की बड़ी खबरें

IndusInd Bank को एक और झटका लगा है. इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में सेबी ने इंडसइंड बैंक के पूर्व CEO सुमंत कठपालिया समेत 5 बड़े अधिकारियों पर शेयर बाजार में कामकाज की रोक लगाई. डेढ़ साल पहले से ही अकाउंटिंग में गड़बड़ी की जानकारी होने का आरोप है. अगर नतीजों की बात करें तो SAIL और Deepak Nitrite ने दमदार नतीजे पेश किए तो Cummins और IRCTC का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. BirlaSoft के नतीजे खराब रहे. आज निफ्टी में Bajaj Auto के नतीजे आएंगे तो F&O में Samvardhana Motherson, SJVN, Alkem Lab, NBCC और Prestige Estates के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी

आज मई सीरीज की एक्सपायरी के साथ F&O से Apollo Tyres, Deepak Nitrite. Escorts Kubota, MRF और Ramco Cements बाहर हो जाएंगे. देश की IIP ग्रोथ अप्रैल में 5.2 परसेंट से घटकर 2.7 परसेंट हुई लेकिन अनुमान से बेहतर है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6