&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: चुनावी नतीजे, क्रूड में बड़ी गिरावट और Q4 रिजल्ट्स का दिखेगा असर. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)
Stock Mrkets Today: घरेलू बाजार के लिए सोमवार (4 मई, 2026) का सत्र बढ़त वाला रहा. बाजार में मजबूती का रुख देखने को मिला और प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. Sensex 355.9 अंक यानी 0.46% चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 में 121.75 अंकों की तेजी रही और यह 24,119 के स्तर पर बंद हुआ. बैंकिंग शेयरों में अपेक्षाकृत सुस्ती रही, जिसके चलते Nifty Bank लगभग सपाट 54,878 पर बंद हुआ. वहीं broader market में बेहतर खरीदारी दिखी, जहां Nifty Mid Select 0.75% और Nifty Smallcap 0.70% मजबूत हुए.
विधानसभा चुनाव नतीजों के असर से पश्चिम बंगाल से जुड़ी लिस्टेड कंपनियों में खास खरीदारी देखने को मिली. Park Hotels में 4.7%, CESC में 3.4%, PCBL Chemical में 6% और Vishal Mega Mart में 2% की तेजी दर्ज हुई.
निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा मजबूती Adani Ports में रही, जो करीब 4.81% उछला. इसके अलावा Eicher Motors में 3.06%, Shriram Finance में 2.30% और HUL में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर, दबाव वाले शेयरों में Bharti Airtel 3.28% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा. इसके अलावा Kotak Bank, Dr Reddy’s और ONGC में भी कमजोरी रही.
नतीजों के बाद चुनिंदा शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिला. मजबूत नतीजों के दम पर Dr Lal PathLabs में 15% की शानदार तेजी रही, जबकि BHEL 6% चढ़ा. वहीं कमजोर बाजार प्रतिक्रिया के चलते Avenue Supermarts (DMart) 5% फिसला और GRSE में 6% की गिरावट दर्ज हुई.
खबरों वाले शेयरों में Valor Estate ने 20% की छलांग लगाई. Bombay Dyeing 10% उछला, जबकि KP Green Engineering और Adani Enterprises में भी अच्छी खरीदारी रही.
रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत एक्शन देखने को मिला, जहां Raymond Realty, Anant Raj, DLF और Smartworks Coworking Spaces जैसे शेयर बढ़त में रहे.
ब्रॉडर मार्केट के टॉप गेनर्स में CemIndia Projects, Innova Captab, Epigral और Ujjivan Small Finance Bank शामिल रहे. वहीं KSB, Kajaria Ceramics, Sapphire Foods और CEAT दिन के टॉप लूजर्स में रहे.
विधानसभा चुनाव नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट के बीच बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव है. पहले कुछ घंटों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत का रुझान देखते हुए बाजार में तेजी थी. सेंसेक्स दोपहर 12:25 के आसपास 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा हुआ था. निफ्टी में 135 अंकों की तेजी थी और इंडेक्स 24,100 के ऊपर ट्रेड कर रहा था.
आज के ट्रेड में Nifty 50-DMA (24,110) के पार निकला है. हालांकि, 24,300 पर रुकावट दिखी है. Nifty Bank पिछले सेशन के हाई के ऊपर है, लेकिन पिछले हफ़्ते के लो पर थोड़ी रुकावट (55,400) दिखाई दे रही है. आज के सेशन में Realty stocks में तेजी दिख रही है. AnantRaj, Godrej Properties, Lodha Developers, DLF जैसे शेयर 2-4% तक चढ़े हुए थे. FMCG शेयरों में भी अच्छी तेजी दिख रही थी. HUL, Emami, Colgate और Dabur जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी थी.
- विधानसभा चुनाव में NDA की सॉलिड परफॉर्मेंस
- असम और पुडुचेरी में NDA ज्यादा ताकत के साथ फिर से सत्ता में
- बाकी तीनों राज्यों में बदलाव के लिए वोट
- पश्चिम बंगाल में BJP की बेहद भारी जीत
- तमिलनाडु में नई पार्टी TVK को अच्छी बढ़त
- यानि तमिलनाडु की जनता ने भी दो पुरानी पार्टियों को नकार दिया
- केरलम में एक ही ऑप्शन था
- तो Left-LDF की हार हुई, Congress-UDF गठबंधन जीत गया
- Mandate साफ है NDA और ज्यादा मजबूत
- बाकी पार्टियां सत्ता बचाने में रहीं नाकाम
- बाजार के लिहाज से नतीजे पॉजिटिव
- आज ज्यादातर खबरें बाजार के लिए पॉजिटिव
1. ग्लोबल मार्केट्स की मजबूती
2. सुबह कच्चे तेल में गिरावट
3. विधानसभा चुनाव के अच्छे नतीजे
- लेकिन चार बातों की वजह से फिसले बाजार
1. निचले स्तरों से संभलकर क्रूड $110 के पास
2. रुपया फिर से कमजोर
3. स्क्रीन कह रही है, FIIs ने आज भी ऊपर में बेचा ही है
4. डाओ फ्यूचर्स में 100 पॉइंट से ज्यादा की कमजोरी
- निफ्टी के लिए 23800-24000 रेंज में भरपूर सपोर्ट
- निफ्टी में 24200-24400 रेंज में लगातार मुनाफावसूली
- आज भी 24300 के पास दी थी बिकवाली की राय, वहीं से आई मुनाफावसूली
- कच्चे तेल की मजबूती आते ही बैंक निफ्टी भी फिसला
- निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर
- बैंक निफ्टी के लिए 54150-54450 मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी में 55275-55500 रेंज में मुनाफावसूली
- निफ्टी 24100, बैंक निफ्टी 55150 के ऊपर बंद होने पर मजबूती बढ़ेगी
- निफ्टी 23975, बैंक निफ्टी 54850 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
BHEL:
- 12 तिमाहियों के बाद सबसे ज्यादा मार्जिन
- ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत
- नतीजों के बाद शेयर 12% दौड़ा
- लेकिन तीन वजह से ऊपरी स्तरों से आई मुनाफावसूली
1. पिछले एक महीने में 52% दौड़ा शेयर
2. देखना होगा मार्जिन में कुछ Adjustment है
3. क्या ये मार्जिन्स Maintain रह पाएंगे
Godrej Properties:
- दमदार नतीजे, अब तक का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा
- लगातार 5वीं तिमाही `7000 Cr से ज्यादा बुकिंग
STOCKS IN ACTION
IdeaForge:
- दमदार नतीजों से शेयर 20% के ऊपरी सर्किट पर
- - सुबह ‘Result Review’ और ‘Stock Of The Day’ में दी थी खरीदारी की राय
Sterlite Tech:
- लगातार शेयर पर बुलिश और निवेश की सलाह
CESC, PCBL, Dalmia Bharat:
- पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से शेयरों में तेजी
Adani Port:
- शेयर पर लगातार बुलिश
- सुबह ‘Stock Of The Day’ में दी थी खरीदारी की राय
Mazagon Dock:
- खराब नतीजों के बाद शेयर में भारी गिरावट
- सुबह ‘Result Review’ और ‘ओपनिंग के जीरो’ में 2685 पर बताया था शेयर
Avenue Supermarts:
- खराब नतीजों के बाद शेयर में तेज गिरावट
- सुबह ‘Result Review’ और ‘ओपनिंग के जीरो’ में 4440 पर बताया था शेयर
ओपनिंग में सेंसेक्स 645 अंक तक चढ़ गया था. वहीं, निफ्टी 180 अंक चढ़ा हुआ था. बैंक निफ्टी में 300 अंकों की तेजी थी. Maruti में 4% की तेजी थी, तो Kotak Bank का शेयर 5% तक फिसल गया था.
सुबह 09:25 पर सेंसेक्स 652 अंक ऊपर 77,564 पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान निफ्टी 203 अंक ऊपर 24,201 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 410 अंक ऊपर 55,284 पर चल रहा था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8% तक की तेजी थी.
वॉलेटिलिटी इंडेक्स India VIX 2.4% नीचे था. निफ्टी के सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे, मीडिया इंडेक्स को छोड़कर, जिसमें हल्की गिरावट थी. आईटी इंडेक्स फ्लैट था. ऑटो इंडेक्स करीब 2% चढ़ा था. इसके अलावा रियल्टी में भी 1% से ज्यादा की तेजी थी. FMCG, NBFCs, PSU Bank मेटल भी अच्छी बढ़त पर थे.
निफ्टी 50 पर Bajaj Auto, Maruti, HUL 4% तक की तेजी दिखा रहे थे. Shriram Finance, Eicher Motors, LT, Adani Ports, Asian Paints, M&M टॉप गेनर्स थे. वहीं, Kotak Bank, Dr Reddy, ONGC, TCS, Eternal, Titan में गिरावट थी.
ट्रिगर्स की बात करें तो एक तरफ 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज आने हैं, दूसरी ओर कच्चे तेल में तेज गिरावट और रिकॉर्ड ऊंचाई पर अमेरिकी बाजारों से ग्लोबल संकेत मजबूत हैं. इसके साथ ही रिजल्ट सीजन, FII-DII फ्लो, ऑटो सेल्स और कई कॉरपोरेट अपडेट्स आज बाजार की दिशा तय करेंगे. बाजार खुलने से पहले जानिए आज के 10 बड़े मार्केट ट्रिगर्स.
पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. बाजार की नजर खासतौर पर पश्चिम बंगाल के नतीजों पर रहेगी, क्योंकि वहां के परिणाम शेयरों में हलचल ला सकते हैं.
अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल में तेज गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड दो दिन में करीब 8.5% टूटकर 108 डॉलर के पास आ गया. OPEC+ ने भी उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता घटी है.
ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को 14 शर्तों वाला शांति प्रस्ताव भेजा है. हालांकि ट्रंप अभी संतुष्ट नहीं हैं. दूसरी ओर, हॉर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका ने ‘Project Freedom’ शुरू करने का ऐलान किया है.
GIFT Nifty करीब 150 अंक की तेजी के साथ 24,250 के पास कारोबार कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स सपाट हैं, जबकि चीन और जापान के बाजार आज बंद हैं. अमेरिकी बाजारों ने शुक्रवार को नए रिकॉर्ड बनाए, जहां Nasdaq और S&P 500 नई ऊंचाई पर बंद हुए.
LIVE TV:
कमोडिटी बाजार में दो दिन में चांदी 12,700 रुपये उछलकर 2.51 लाख रुपये के करीब पहुंच गई. वहीं सोना 2,300 रुपये चढ़कर 1.51 लाख रुपये के ऊपर बंद हुआ.
ये भी पढ़ें: Traders Diary: हफ्ते के पहले दिन इन 20 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल, नोट करें आज की दमदार ट्रेडिंग लिस्ट
विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार नौवें दिन बिकवाली की. FIIs ने शुक्रवार को ₹8,047 करोड़ की कैश बिकवाली की, जबकि कुल नेट बिकवाली ₹11,677 करोड़ रही. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹3,487 करोड़ की खरीदारी की.
Vodafone Idea को AGR बकाया मामले में राहत मिली है. टेलीकॉम विभाग ने कंपनी की देनदारी 27% घटाकर ₹64,046 करोड़ कर दी है. कंपनी को यह रकम 2032 से अगले 10 वर्षों में दो चरणों में चुकानी होगी.
Kotak Bank ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. वहीं Adani Enterprises का प्रदर्शन कमजोर रहा. D-Mart की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रही, जबकि CDSL के नतीजे कमजोर रहे.
F&O में आज AB Capital, Ambuja Cement, CAMS, Exide, KEI Industries, BHEL, Manappuram समेत 10 कंपनियों के नतीजे आने हैं. इन शेयरों में नतीजों के चलते बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.
अप्रैल में ऑटो कंपनियों की बिक्री मिश्रित रही. M&M, Maruti, Escorts और Tata Motors CV की बिक्री मजबूत रही, जबकि Eicher Motors, Tata Motors PV, Hero MotoCorp, TVS Motor और Hyundai के आंकड़े कमजोर रहे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)