Stock Market Highlights: लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद बाजार, निफ्टी 26,140 पर हुआ क्लोज; IT Stocks में हरियाली

Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन कमजोरी रही. आईटी स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी दिखी तो ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली भी रही.
Stock Market Highlights: लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद बाजार, निफ्टी 26,140 पर हुआ क्लोज; IT Stocks में हरियाली

Stock Markets Today: आज बुधवार को भी शेयर बाजार में कमजोरी के साथ ट्रेडिंग हुई. बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. आईटी शेयरों में दमदार खरीदारी थी, लेकिन इसके बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव दिखाई दे रहा था. सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 पर बंद हुआ. निफ्टी 38 अंक गिरकर 26,141 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 128 अंक गिरकर 59,991 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 89.88/$ पर बंद हुआ.

MIDCAP SELECT इंडेक्स 0.80% की तेजी के साथ 14,068 पर बंद हुआ, जबकि SMALLCAP100 इंडेक्स 0.58% चढ़कर 17,992 के स्तर पर पहुंच गया.

Nifty 50 के टॉप लूजर्स-गेनर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

आज Nifty 50 में फार्मा और ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला. Cipla में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई. Maruti Suzuki का शेयर 2.6% फिसला, जबकि Max Healthcare में 2% की कमजोरी रही. Power Grid भी 1.6% गिरकर बंद हुआ. दूसरी ओर, Titan आज बाजार का बड़ा स्टार रहा और शेयर में 3.6% की मजबूती दिखी. IT शेयरों में खरीदारी के चलते HCL Tech 2.1% और Wipro 1.7% चढ़ा. Jio Financial Services ने भी 1.5% की तेजी दर्ज की.

IT सेक्टर में तेज खरीदारी

IT स्पेस में आज जोरदार रैली देखने को मिली. Tata Elxsi में 10.2% की तेज उछाल रही. KPIT Technologies का शेयर 6.5% और Sonata Software 6.2% चढ़ा. Intellect Design Arena में भी 5.4% की मजबूती दर्ज की गई.

खबरों के चलते भी आज कुछ शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिला. Balu Forge Industries में 10% की बड़ी गिरावट रही. वहीं, ज्वेलरी स्पेस में मजबूती जारी रही, जहां Kalyan Jewellers 4% और Senco करीब 12.6% चढ़ा. CMS Info Systems में 2.4% की तेजी देखने को मिली.

आज के कारोबार में M&M Financial Services 4% टूट गया. Archean Chemical में 3.7% और CSB Bank में 3.5% की गिरावट दर्ज की गई. CarTrade Tech भी करीब 3.6% नीचे बंद हुआ. तेजी वाले शेयरों में Thangamayil Jewellery ने 10% की शानदार छलांग लगाई. Elecon Engineering 7% चढ़ा, जबकि Websol Energy में 5.7% की मजबूती रही. Avenue Supermarts यानी DMart का शेयर भी 5% की तेजी के साथ बंद हुआ.

दिन में निफ्टी करीब 100 अंकों की कमजोरी के साथ 26,100 के नीचे फिसल गया था. सेंसेक्स भी करीब 280 अंकों की कमजोरी के साथ 84,787 के आसपास ट्रेड कर रहा थ. बैंक निफ्टी में आधा प्रतिशत की गिरावट थी. ऑटो इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज हो रही थी.

अनिल सिंघवी का Editor's Take:

क्या है बाजार में गिरावट की वजह?
1. दो दिनों से FIIs की हल्की बिकवाली
2. घरेलू फंड्स की धीमी पड़ती खरीदारी
3. Life High के पास मुनाफावसूली का ट्रेंड
4. HDFC Bank समेत बड़े बैंकों में मुनाफावसूली
5. ऑटो सेक्टर में आई प्रॉफिट बुकिंग

अब कौनसे लेवल्स हैं अहम?
- 26100 के नीचे निफ्टी पर कमजोरी बढ़ने के संकेत
- निफ्टी पर अगला सपोर्ट 25875-26000 रेंज में
- बैंक निफ्टी ने दो दिनों बाद 59850 को तोड़ा
- बैंक निफ्टी पर अगला मजबूत सपोर्ट 59575-59750 रेंज में
- निफ्टी 26100, बैंक निफ्टी 59700 के नीचे बंद होने पर कमजोरी बढ़ेगी
- रिकवरी में निफ्टी 26150-26250, बैंक निफ्टी 60100-60300 रेंज में पोजीशन हल्की करें

STOCK IN ACTION
Kalyan Jewellers:
- दमदार तिमाही अपडेट से शेयर मजबूत
- शेयर में खरीदारी के साथ-साथ तगड़ी शॉर्टकवरिंग के संकेत भी
- सुबह ‘Stock Insights’ में बताया था शेयर

Titan:
- दमदार तिमाही अपडेट से शेयर मजबूत
- सुबह ‘Stock Of The Day’ में बताया था कि Titan रहेगा आज का हीरो

Avenue Supermart:
- शनिवार को आएंगे नतीजे
- तिमाही अपडेट ढीले होने के बावजूद नतीजों से पहले अच्छी तेजी

Tata Motors PV:
- ऑटो शेयरों में तेज मुनाफावसूली
- कल ही तिमाही अपडेट के बाद ‘Stock Of The Day’ में दी थी बिकवाली की सलाह

बाजार की शुरुआत कमजोर ओपनिंग के साथ हुई है. ओपनिंग में सेंसेक्स 180 अंक तो निफ्टी 60 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 151 अंक नीचे 59,967 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. ब्रॉडर मार्केट में सुस्त कारोबार होता दिखा. निफ्टी पर Titan 3% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. वहीं, HDFC Bank आज भी फिसला है. निफ्टी पर Apollo Hospital, Hindalco, Infosys, HCL Tech, Wipro में अच्छी तेजी दर्ज हो रही थी. वहीं, Cipla, TMPV, Bharti Airtel, Bjaja Finserv, ONGC में गिरावट दर्ज हुई थी.

सेक्टोरल इंडेक्सेस में भी मिला-जुला कारोबार था. बैंक निफ्टी 151 अंक नीचे 59,967 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. ब्रॉडर मार्केट में सुस्त कारोबार होता दिखा. आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, आईटी, फार्मा, FMCG और हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी तेजी थी. लेकिन ऑटो, NBFC, मीडिया, प्राइवेट और पीएसयू बैंक, रियल्टी सेक्टर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे.

ग्लोबल संकेत कमजोर हैं. कमोडिटी मूवमेंट, एफआईआई-डीआईआई फ्लो और स्टॉक्स से जुड़ी बड़ी खबरें निवेशकों के लिए अहम रहने वाली हैं. अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. डाओ जोंस करीब 500 अंकों की छलांग के साथ लगातार दूसरे दिन नए लाइफ हाई पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी ऑल टाइम हाई बनाया, जबकि नैस्डैक लगातार दूसरे दिन करीब 150 अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. मजबूत अमेरिकी क्लोजिंग से ग्लोबल सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.

GIFT निफ्टी में कमजोरी, फ्यूचर्स सुस्त

ग्लोबल तेजी के बावजूद GIFT निफ्टी करीब 70 अंक फिसलकर 26200 के आसपास ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स भी हल्के दबाव में हैं. इससे संकेत मिलते हैं कि घरेलू बाजार में आज ओपनिंग फ्लैट से निगेटिव रह सकती है.

गोल्ड-सिल्वर में ऐतिहासिक तेजी

कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं ने नया इतिहास बनाया है. चांदी ने करीब 12,000 रुपये की छलांग लगाकर 2,59,322 रुपये का नया लाइफ हाई छू लिया. सोना भी करीब 900 रुपये चढ़कर 1,39,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 7% उछलकर 82 डॉलर के ऊपर लाइफ हाई पर पहुंच गई, जबकि सोने में करीब 50 डॉलर की मजबूती रही. सेफ हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल डिमांड दोनों ही कीमतों को सपोर्ट कर रही हैं.

बेस मेटल्स में चौतरफा तेजी

बेस मेटल्स में तेजी का सिलसिला जारी है. LME कॉपर नए लाइफ हाई पर पहुंच गया है. एल्युमीनियम करीब 4 साल की ऊंचाई पर है, जबकि निकेल में एक ही दिन में करीब 8% की तेज उछाल देखने को मिली. मजबूत डिमांड और टाइट सप्लाई बेस मेटल्स को सपोर्ट दे रही है.

कच्चे तेल में गिरावट, सप्लाई बढ़ने के संकेत

सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल में दबाव देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड करीब 2% फिसलकर 61 डॉलर के नीचे आ गया. डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया कि वेनेजुएला से अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई क्वालिटी क्रूड मिल सकता है, जिससे आगे सप्लाई बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

भारत-रूस तेल सौदे पर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने रूस से भारत की तेल खरीद में कटौती को लेकर संतोष जताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के ऊंचे टैरिफ से खुश नहीं हैं. यह बयान आगे ट्रेड और जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर बाजार की नजर में रहेगा.

FIIs की बिकवाली, DIIs का भरोसा बरकरार

FIIs ने लगातार दूसरे दिन बाजार में बिकवाली की और करीब 1100 करोड़ रुपये निकाले. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 91वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और करीब 1750 करोड़ रुपये बाजार में लगाए. DIIs का मजबूत सपोर्ट बाजार के लिए बड़ा सहारा बना हुआ है.

ज्वेलरी कंपनियों से दमदार अपडेट

गोल्ड-सिल्वर की रिकॉर्ड कीमतों के बीच ज्वेलरी कंपनियों के बिजनेस अपडेट्स भी मजबूत रहे. Titan की बिक्री में 38% की ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि Senco Gold की आय में 51% का उछाल आया. इन स्टॉक्स पर आज बाजार की खास नजर रह सकती है.

LIVE TV यहां देखें:

अन्य स्टॉक्स और सेक्टर अपडेट

Godrej Consumer ने मजबूत तिमाही अपडेट पेश किया है, जबकि Jubilant Food का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा. रियल्टी सेक्टर में Lodha की प्री-सेल्स 25% बढ़ी है, जो सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत है.

Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार

Mahindra ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है. ज़ी बिज़नेस की खबर पर मुहर लगने के बाद ऑटो और EV स्पेस में हलचल देखने को मिल सकती है.

SEBI का बड़ा कदम, लाइव शेयर प्राइस पर चिंता

SEBI ने एजुकेशन के नाम पर लाइव शेयर प्राइस के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है. कंसल्टेशन पेपर जारी कर कहा गया है कि लाइव प्राइस के आधार पर किया गया एनालिसिस एडवाइजरी माना जाएगा. पढ़ाने के लिए कम से कम 30 दिन पुराना डेटा इस्तेमाल करना होगा. यह कदम फिनफ्लुएंसर और ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म्स पर असर डाल सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6