&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: सोमवार को घरेलू बाजारों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई, लेकिन निफ्टी-बैंक निफ्टी नया हाई छूने में कामयाब रहे. लेकिन हरे निशान में ओपनिंग करने के बाद बाजार में गिरावट लौटती दिखी. दोपहर 2 बजे के आसपास बेंचमार्क इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गए थे. कुल मिलाकर, आज का दिन मुनाफावसूली के नाम रहा. निवेशकों ने लाइफ हाई के लेवल्स पर प्रॉफिटबुकिंग की.
निफ्टी 78 अंक गिरकर 26,250 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,440 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 107 अंक गिरकर 60,044 पर बंद हुआ. वहीं, करेंसी मार्केट में रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 90.28/$ पर बंद हुआ.
सोमवार के कारोबार में बाजार का रुझान मिला-जुला रहा. जहां मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने मजबूती दिखाई, वहीं निफ्टी 50 के कुछ बड़े बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.55% की तेजी के साथ 13,984 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में और ज्यादा मजबूती दिखी और यह 0.60% उछलकर 17,938 के स्तर पर पहुंच गया.
निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में सबसे ऊपर HDFC Bank रहा, जिसमें करीब 2.4% की गिरावट रही. आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में भी दबाव दिखा, जहां Wipro, Infosys और HCL Tech करीब 1.8% से 1.9% तक फिसले.
तेजी की बात करें तो डिफेंस सेक्टर का BEL करीब 2.9% चढ़कर सबसे आगे रहा. इसके अलावा Nestle India में 2.6%, Eicher Motors में 2% और Asian Paints में करीब 1.7% की मजबूती देखने को मिली.
तिमाही अपडेट्स के बाद कुछ शेयरों में तेज हलचल रही. CSB Bank में करीब 12% की जोरदार तेजी दिखी, जबकि Dhanlaxmi Bank में 5.7%, V-Mart Retail में 5% और Sobha में करीब 5.6% की बढ़त दर्ज की गई. खबरों के चलते Sapphire Foods पर सबसे ज्यादा दबाव रहा और शेयर करीब 7.3% टूट गया. वहीं PG Electroplast में 4.9% की तेजी रही. रिन्यूएबल एनर्जी स्पेस में Waaree Energies 5.5% और Premier Energies करीब 6.5% गिरकर बंद हुए.
इसके अलावा, कुछ और शेयरों में Devyani International 5.3%, Epigral 4.8%, M&M Financial 4.7% और Time Technoplast 4.1% फिसलकर टॉप लूजर्स में रहे. दूसरी ओर Lloyds Enterprises में 8.7%, Netweb Technologies में 8.5%, Ola Electric में 7.4% और Metropolis Healthcare में 5.6% की मजबूत तेजी देखने को मिली.
बाजार में सुस्ती का माहौल क्यों?
- ऊपरी स्तरों से आई प्रॉफिट बुकिंग
- गिरावट की कोई खास वजह नहीं
- वेनेजुएला पर गिरना होता तो सुबह ही कमजोर खुलते
- स्क्रीन देखकर लगता है आज फिर FIIs की बिकवाली है
अब कौनसे लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 26125-26235, बैंक निफ्टी 59575-59775 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 26325-26375, बैंक निफ्टी 60150-60350 प्रॉफिट बुकिंग रेंज
- निफ्टी 26100, बैंक निफ्टी 59700 के नीचे बंद हो तो ओवरनाइट पोजीशन कम करें
- जब तक निफ्टी 25925, बैंक निफ्टी 58800 के ऊपर बंद हो तब तक ट्रेंड तेजी का
STOCK IN ACTION
BEL:
- डिफेंस शेयरों में अच्छी तेजी
- सुबह ही ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर
Nykaa:
- तिमाही अपडेट से शेयर में अच्छी मजबूती
- सुबह ‘Stock Of The Day’ में बताया था शेयर
सुबह 09:35 के आसपास सेंसेक्स 198 अंकों की गिरावट के साथ 85,572 के पास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 26,278 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी थी. इंडेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 60,242 पर चल रहा था. निफ्टी 26,358 के ऑल टाइम हाई पर गया था. बैंक निफ्टी ने 60,437 का ऑल टाइम हाई छुआ था. India VIX 6% उछला हुआ था.
आईटी सेक्टर तेज बिकवाली थी. इंडेक्स 2% गिरा हुआ था. LTIM को छोड़ दें तो सारे आईटी स्टॉक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. सबसे ज्यादा नुकसान Infosys, HCL Tech, Persistent, Wipro, Tech Mahindra में दिखा. रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, मेटल, ऑटो और FMCG इंडेक्स में तेजी थी. निफ्टी 50 पर BEL, Axis Bank, Tata Steel, Asian Paint, Nestle India, Eicher Motors, ICICI Bank में तेजी थी. ओपनिंग के बाद निफ्टी पर Coal India, BEL, ONGC और SBI में सबसे ज्यादा तेजी दिखी थी.
ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव और मिले-जुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच होने के आसार हैं. वेनेजुएला संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर सहयोग न मिलने की स्थिति में टैरिफ बढ़ाने की बात कही गई है. इससे ट्रेड फ्रंट पर अनिश्चितता बनी रह सकती है.
लैटिन अमेरिका में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं. वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्स को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. शनिवार सुबह अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया और राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि आगे चलकर अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला में बड़े निवेश कर सकती हैं.
हालांकि, इन घटनाओं के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल नहीं दिखा. ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर के आसपास सुस्त बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत की बात मानी जा सकती है.
सुबह GIFT निफ्टी करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ 26,550 के पास कारोबार कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में सुस्ती दिख रही है. साल के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. लगातार चार दिन की गिरावट के बाद डाओ जोंस 320 अंकों की तेजी के साथ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक दिन की ऊंचाई से फिसलकर मामूली 6 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ.
जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने का असर सेफ हेवन एसेट्स पर दिखा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 85 डॉलर उछलकर 4,400 डॉलर के ऊपर पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब 6 परसेंट की बड़ी तेजी दर्ज की गई.
FII-DII फ्लो भी बाजार के लिए अहम रहेगा. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार आठ दिन की बिकवाली के बाद शुक्रवार को नेट-नेट करीब 2,900 करोड़ रुपये की खरीदारी की. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 677 करोड़ रुपये की छोटी खरीद के साथ लगातार 89वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी.
LIVE TV यहां देखें:
सेक्टोरल ट्रिगर्स की बात करें तो बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर फोकस रहेगा. दिसंबर तिमाही में PNB, Bank of India, Bank of Baroda, Ujjivan Small Finance Bank और AU Small Finance Bank के आंकड़े मजबूत रहे हैं. वहीं Bandhan Bank और RBL Bank के नतीजे कमजोर रहे, जबकि IDBI Bank, Jammu & Kashmir Bank और Union Bank का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.
NBFC स्पेस में दिसंबर तिमाही में Bajaj Finance के नए लोन 15 परसेंट बढ़े हैं. Bajaj Housing Finance के ग्रॉस डिस्बर्समेंट में 32 परसेंट का उछाल आया है, जबकि M&M Financial के डिस्बर्समेंट 7 परसेंट बढ़े हैं.
कंज्यूमर और रियल्टी सेक्टर से भी अहम अपडेट्स हैं. दिसंबर तिमाही में Marico के आंकड़े मजबूत रहे. D-Mart और V-Mart के अपडेट्स मिले-जुले रहे, जबकि Sobha की सेल्स वैल्यू में 52 परसेंट की बड़ी ग्रोथ दर्ज की गई है.
कुल मिलाकर, सोमवार को बाजार की दिशा ग्लोबल जियोपॉलिटिकल घटनाओं, कमोडिटी मूवमेंट, FII फ्लो और तिमाही अपडेट्स के आधार पर तय होती नजर आएगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)