युद्ध, रुपया, क्रूड, FIIs, मंथली एक्सपायरी: 5 फैक्टर्स ने बाजार को डुबोया, 2-2% टूटे सेंसेक्स-निफ्टी; कौन है टॉप लूजर?

Stock Markets Today: शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली. खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में भारी गिरावट रही और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स ने एक साल का निचला स्तर छू लिया. सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा गिर गया था. निफ्टी भी 488 अंक गिरकर 22,330 के आसपास आ गया.
युद्ध, रुपया, क्रूड, FIIs, मंथली एक्सपायरी: 5 फैक्टर्स ने बाजार को डुबोया, 2-2% टूटे सेंसेक्स-निफ्टी; कौन है टॉप लूजर?

शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: ग्लोबल मार्केट्स से आज सोमवार (30 मार्च) को तगड़ी गिरावट देखने को मिली. मिडिल ईस्ट युद्ध, रुपये में 95 डॉलर के पास ऑल टाइम लो, FIIs की बिकवाली और मंथली एक्सपायरी की हलचल ने बाजार पर आज चारों तरफ से प्रेशर क्रिएट किया, जिसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स एक साल के लो पर पहुंच गए.

आज कितना गिरे बाजार?

सेंसेक्स 1,635.6 अंक यानी 2.22% टूटकर 71,947 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी 488 अंक यानी 2.14% गिरकर 22,331 पर आ गया. बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी, जिसके चलते बैंक निफ्टी 1,999 अंक यानी 3.82% टूटकर 50,275 पर बंद हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट 358 अंक यानी 2.86% गिरकर 12,158 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 416 अंक यानी 2.66% टूटकर 15,204 के स्तर पर आ गया.

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

एल्युमीनियम स्टॉक्स में तेजी
NALCO 4.3%
Hindalco 2.4%
Vednata 1.4%

बैंक में गिरावट
Union Bank -6.5%
City Union Bank -5.6%
Punjab & Sindh Bank -5.9%
Dhanalakshmi Bank 4.5%

Nifty Losers
Bajaj Finance -4.95%
Bajaj Finserv -3.82%
SBI -3.80%
Adani Enterprise -3.65%

Nifty Gainers
Hindalco 2.46%
Tech Mahindra 1.66%
Coal India 1.13%
ONGC 1.05%
Power Grid 0.10%
Reliance - 0.01%

Stocks in News
Urban Comapny 3.18%
Central Mine Planning -5.37%
KNR Construction 2.10%
Jubiliant Foodworks -4.23%

Top Losers
Authum Investment -11.60%
Awfis Space -8.69%
Hind Copper -8.20%
Anant Raj -6.70%

Top Gainers
Travel Food Services 5.02%
IRB Infra 6.25%
Arvind fashions 5.90%
Westlife Foodworld 8.04%

इस साल कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष FY26 का आज आखिरी दिन रहा और पूरे साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शेयर बाजार निवेशकों के लिए खासा चुनौतीपूर्ण रहा. दो साल तक लगातार पॉजिटिव रिटर्न देने के बाद इस बार निफ्टी ने करीब -5% का नेगेटिव रिटर्न दिया. बैंक निफ्टी भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा और पूरे साल में करीब -2.47% का रिटर्न दर्ज किया.

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो इस साल Nifty PSU Bank और Nifty Metal इंडेक्स टॉप गेनर्स के रूप में उभरे, जबकि Nifty IT और Nifty Realty सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहे और टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे. इससे साफ है कि बाजार में सेक्टर रोटेशन और थीमैटिक बदलाव का असर पूरे साल देखने को मिला.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में इतनी गिरावट क्यों?
1. युद्ध लंबा खिंचने का डर
2. कच्चे तेल में फिर उछाल
3. FIIs की तगड़ी बिकवाली
4. रुपए की रिकवरी बिल्कुल टिकी नहीं
5. एक्सपायरी पर लॉन्ग पोजीशन कटने का डर
6. M2M Loss की वजह से लॉन्ग रोलओवर में कमी
7. मिड-स्मॉलकैप में तेज गिरावट से सेंटिमेंट ज्यादा खराब
8. 23 मार्च के Low टूटने से मूड और खराब
9. कल बाजार की छुट्टी होने से भी डर ज्यादा
10. अब तक के सबसे मजबूत सेक्टर बैंक से ही ज्यादा दबाव

अब क्या हैं बड़े Crucial Level?
- 23 मार्च का निफ्टी का Low 22471, बैंक निफ्टी 51325
- इनके नीचे बंद हुए तो बढ़ेगी गिरावट
- निफ्टी पर अगला बड़ा सपोर्ट 21750-22000 के पास
- निफ्टी ने दो बड़ी ईवेंट पर इसी रेंज में बनाया बॉटम
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के आए कमजोर नतीजे
- निफ्टी क्लोजिंग Low था 21884
- 7 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने लगाया था टैरिफ
- निफ्टी इंट्राडे Low था 21743 और क्लोजिंग Low था 22161

आज किन लेवल्स पर रखें नजर?
- बैंक निफ्टी पर अगला सपोर्ट 50100-50475 रेंज में
- रिकवरी में 22625-22750 रेंज में करें पोजीशन हल्की
- रिकवरी में बैंक निफ्टी पर 51325-51625 रेंज में करें पोजीशन हल्की
- निफ्टी 22450, बैंक निफ्टी 51300 के नीचे बंद हुए तो बढ़ेगा खतरा

STOCK IN ACTION
NALCO:
- एल्युमीनियम शेयरों में तगड़ा उछाल
- सुबह ‘Stock Insights’ और ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर

Coal India:
- क्रूड के बढ़े दामों से कोल शेयरों में तगड़ी तेजी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में 450 पर बताया था शेयर

IndusInd Bank
- प्राइवेट बैंकों में तेज गिरावट
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में 766 पर बताया था शेयर

LIC:
- शेयर में आई तेज बिकवाली
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में 745 पर बताया था शेयर

सेंसेक्स ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में 1500 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,000 के लेवल के पास आ गया था. निफ्टी भी 450 अंकों के करीब गिरावट लेकर 22,360 के आसपास चल रहा था. बैंकिंग शेयरों में तगड़ी गिरावट के चलते सबसे ज्यादा कमजोर बैंक निफ्टी था. इंडेक्स 1800 अंक तक गिरकर 50,468 के आसपास था. दरअसल, RBI ने बैंकों की onshore FX नेट ओपन पोज़िशन $100M/day तक सीमित कर दी है. इसके चलते बैंकिंग शेयर गिर गए थे. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2 फीसदी तक गिर गए थे.

सेंसेक्स ओपनिंग में 1100 अंकों तक गिर गया था. निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,500 के लेवल के पास आ गया था. 09:24 पर सेंसेक्स 1,029 अंकों की गिरावट के साथ 72,553 के लेवल पर था. निफ्टी 289 अंक नीचे 22,516 पर था. बैंक निफ्टी 1,372 अंक नीचे 50,902 पर था.

बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही थी. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा का नुकसान दिखा. बाकी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में ही थे. इंडिया VIX 7% नीचे था. मेटल इंडेक्स हल्के हरे निशान में आया था. प्राइवेट बैंक करीब 3 फीसदी गिर गया था. NBFC इंडेक्स 2 फीसदी गिर गया था. फार्मा, FMCG, ऑटो भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट थी.

निफ्टी 50 Hindalco, Coal India, ONGC, BEL, Reliance, Power Grid टॉप गेनर थे. Axis Bank, Kotak Bank, Max Health, SBI Life, Trent, Bajaj Finserv, Bharti Airtel में सबसे ज्यादा गिरावट आ गई थी.

GIFT निफ्टी भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, मंगलवार को बाजार बंद हैं, क्योंकि महावीर जयंत की छुट्टी होगी.

कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट 108 डॉलर के पार

युद्ध के खतरे के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है. ब्रेंट क्रूड शुक्रवार से अब तक करीब 6% उछलकर 108 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. महंगा तेल भारत जैसे इंपोर्ट-डिपेंडेंट देश के लिए चिंता बढ़ा सकता है.

मिडिल ईस्ट में जंग तेज, 31 दिन से जारी संघर्ष

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इजरायल ने ईरान के परमाणु और इंडस्ट्रियल ठिकानों पर हमले किए हैं, जबकि ईरान ने जवाब में मिसाइल अटैक किया है. हालात और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं.

मरीन तैनाती और नई जंग का खतरा

वीकेंड पर 3500 अमेरिकी मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं. ईरान ने चेतावनी दी है कि जमीनी हमला हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा. वहीं हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे रेड सी और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दोनों पर खतरा बढ़ गया है.

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

महंगे क्रूड और बढ़ते तनाव से अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई. डाओ 800 अंक टूटकर 7 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 450 अंक गिरकर 8 महीने के लो पर पहुंच गया.

FIIs की भारी बिकवाली, DIIs का सपोर्ट जारी

शुक्रवार को FIIs ने लगातार 20वें दिन 14,116 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,566 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को कुछ सपोर्ट दिया.

रुपए को संभालने के लिए RBI का कदम

रुपए में गिरावट को रोकने के लिए RBI ने डॉलर में बैंकों की ओवरनाइट पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की कैप लगा दी है. इससे आज रुपए में कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है.

सरकार की उधारी योजना में बदलाव

सरकार ने FY27 की पहली छमाही में 8.2 लाख करोड़ रुपये की उधारी का प्लान बनाया है. वहीं पूरे साल का बॉरोइंग टार्गेट घटाकर 16.09 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो फिस्कल मैनेजमेंट के लिहाज से पॉजिटिव है.

डिफेंस सेक्टर में बड़ा बूस्ट

रक्षा मंत्रालय ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के बड़े रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसमें S-400 मिसाइल सिस्टम समेत कई बड़े अधिग्रहण शामिल हैं, जिससे डिफेंस सेक्टर के शेयर फोकस में रह सकते हैं.