Stock Market Highlights: बाजार की लाल निशान में क्लोजिंग, सेंसेक्स 116 अंक नीचे बंद; IT, फार्मा शेयरों की बिकवाली ने किया निफ्टी को कमजोर

Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार को दायरे में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी की लाल निशान में क्लोजिंग हुई. आईटी और फार्मा इंडेक्स सहित कई इंडेक्स में बिकवाली ने बाजार को कमजोर करने का काम किया.
Stock Market Highlights: बाजार की लाल निशान में क्लोजिंग, सेंसेक्स 116 अंक नीचे बंद; IT, फार्मा शेयरों की बिकवाली ने किया निफ्टी को कमजोर

Stock Markets Today: शेयर बाजार की बुधवार को भी कमजोरी रही. दिनभर दायरे में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी की लाल निशान में क्लोजिंग हुई. आईटी और फार्मा इंडेक्स सहित कई इंडेक्स में बिकवाली ने बाजार को कमजोर करने का काम किया. हालांकि, आज भी स्मॉलकैप इंडेक्स ने बढ़त बनाने की कोशिश की और हरे निशान में बंद हुआ.

सेंसेक्स 116 अंक नीचे 85,408 पर बंद हुआ. निफ्टी 35 अंक नीचे 26,142 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 115 अंक नीचे 59,183 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 89.77/$ पर बंद हुआ.

कहां रही तेजी, कहां आई गिरावट?

Add Zee Business as a Preferred Source

Midcap Select इंडेक्स 134 अंकों की गिरावट के साथ 13,812 पर बंद हुआ, जबकि Smallcap इंडेक्स 49 अंकों की तेजी के साथ 17,708 पर बंद होने में सफल रहा.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

सेक्टोरल फ्रंट पर Capital Market और Pharma शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. Nifty Capital Market इंडेक्स करीब 1% टूटा, जबकि Nifty Pharma में 0.6% की गिरावट रही. रियल्टी और मेटल शेयरों में भी दबाव बना रहा, जिससे ओवरऑल सेक्टोरल सेंटिमेंट थोड़ा कमजोर दिखा.

निफ्टी के गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में आज Trent सबसे मजबूत शेयरों में शामिल रहा और करीब 2% की तेजी दर्ज की. Apollo Hospitals, Shriram Finance और Ultratech Cement भी बढ़त के साथ बंद हुए, जहां Shriram Finance में करीब 1.4% की मजबूती दिखी.

वहीं दूसरी तरफ Indigo में 1.8% की गिरावट रही. Dr Reddy’s, Wipro और Tata Motors PV भी निफ्टी के कमजोर शेयरों में शामिल रहे, जहां Tata Motors PV करीब 1.3% टूटा.

स्मॉल और मिडकैप शेयरों में हलचल

SINS कैटेगरी में VIP Industries सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और शेयर में करीब 15% की जोरदार तेजी देखने को मिली. Ajanta Pharma, Castrol और Belrise Industries में भी करीब 3% तक की मजबूती दर्ज की गई. टॉप लूजर्स की बात करें तो HCC, Avanti Feeds, Kajaria Ceramics और Prism Johnson में बिकवाली का दबाव दिखा.

वहीं टॉप गेनर्स में JBM Auto ने करीब 13% की छलांग लगाई. Manappuram Finance में 6% की तेजी रही, Hindustan Copper करीब 5.7% चढ़ा, जबकि KNR Construction में भी करीब 6% की मजबूत बढ़त देखने को मिली.

अनिल सिंघवी का Editor's Take:

क्या चौथे दिन तेजी में बंद होगा निफ्टी?

- बाजार में छुट्टियों का माहौल, वॉल्यूम है कम
- FIIs की कैश में बिकवाली से ऊपरी स्तर पर रुकावट
- FIIs की F&O खरीदारी और DIIs की खरीदारी से निचले स्तरों पर सपोर्ट
- सेंसेक्स मंथली एक्सपायरी की वजह से भी सावधानी का माहौल
- निफ्टी 26035-26125, बैंक निफ्टी 59000-59125 सपोर्ट रेंज
- निफ्टी 26200-26300, बैंक निफ्टी 59450-59550 ऊपरी रेंज

सुबह बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा गिरा था. वहीं निफ्टी भी करीब 25 अंकों के नुकसान के साथ 25,150 के आसपास चल रहा था. हालांकि, कुछ देर बाद बाजार रिबाउंड करते नजर आए. लेकिन इसके बावजूद बाजार में पूरे दिन एक दायरे में ही कारोबार होता रहा.

ओपनिंग के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 130 अंकों से ज्यादा चढ़कर 85,654 के पास था. वहीं, निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 26,200 के ऊपर था. आईटी, फार्मा इंडेक्स में गिरावट थी, लेकिन रियल्टी, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स में तेजी थी. ब्रॉडर मार्केट में अच्छी तेजी थी. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले देखें तो सेंसेक्स 9 अंक ऊपर 85,533 पर खुला था. निफ्टी 7 अंक नीचे 26,170 पर खुला और बैंक निफ्टी 23 अंक ऊपर 59,322 पर खुला. करेंसी मार्केट में थोड़ी मजबूती लौटती दिखी. रुपया 9 पैसे मजबूत 89.56/$ पर खुला.

ग्लोबल मार्केट्स से आज बुधवार को भारतीय बाजारों के स्थिर संकेत मिल रहे हैं. वैसे, कमोडिटी से लेकर इक्विटी और करेंसी तक, कई फ्रंट पर बड़ा मूव देखने को मिला है. सोना और चांदी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं, अमेरिकी बाजारों ने लगातार चौथे दिन मजबूती दिखाई है और मजबूत GDP आंकड़ों के बाद डॉलर में दबाव बना हुआ है. वहीं घरेलू मोर्चे पर RBI की बड़ी लिक्विडिटी घोषणा और घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी बाजार के लिए सपोर्टिव बनी हुई है.

GIFT निफ्टी मजबूत, डॉलर इंडेक्स फिसला

GIFT निफ्टी करीब 35 अंकों की बढ़त के साथ 26250 के पास कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि आज अमेरिकी बाजारों में हाफ डे ट्रेडिंग से पहले डाओ फ्यूचर्स थोड़े सुस्त नजर आ रहे हैं.

मजबूत GDP आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स ढाई महीने के निचले स्तर पर आ गया है. लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ यह 97.5 के आसपास बंद हुआ, जिसने कमोडिटी और उभरते बाजारों को सपोर्ट दिया है.

गोल्ड और सिल्वर ने बनाया नया इतिहास

कीमती धातुओं में आज धुआंधार तेजी देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना 1 लाख 38 हजार 500 रुपये के आसपास पहुंचकर लाइफ हाई के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी ने 2 लाख 20 हजार 500 रुपये के पास ऑल टाइम हाई बनाया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 5% उछलकर पहली बार 72 डॉलर के पार निकल गई, जबकि गोल्ड ने 4550 डॉलर के ऊपर नया रिकॉर्ड बना दिया. सुरक्षित निवेश की मांग और कमजोर डॉलर ने कीमती धातुओं को मजबूत सपोर्ट दिया है.

मजबूत GDP आंकड़ों से दौड़े अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली. S&P 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि डाओ जोंस 200 अंकों की रिकवरी के बाद 80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. नैस्डैक में भी 130 अंकों की मजबूती दर्ज की गई. बाजारों को सपोर्ट अमेरिका के दमदार मैक्रो आंकड़ों से मिला है.

दो साल में सबसे तेज रही अमेरिकी GDP ग्रोथ

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार तीसरी तिमाही में दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. जहां बाजार को 3.2% GDP ग्रोथ की उम्मीद थी, वहीं वास्तविक आंकड़ा 4.3% रहा. मजबूत कंज्यूमर डिमांड और निवेश गतिविधियों ने ग्रोथ को सपोर्ट किया, जिससे रिस्क एसेट्स में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है.

FII बिकवाली के बावजूद बाजार में नेट खरीदारी

कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन करीब 1800 करोड़ रुपये की बिकवाली की, लेकिन डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट्स को मिलाकर नेट-नेट वे लगातार तीसरे दिन करीब 2150 करोड़ रुपये के खरीदार रहे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 82 दिनों से जारी खरीदारी को बरकरार रखते हुए कल करीब 3800 करोड़ रुपये बाजार में डाले.

बेस मेटल्स और कच्चे तेल में भी तेजी

बेस मेटल्स में तेजी और तेज हो गई है. कॉपर ने एक बार फिर नया लाइफ हाई छुआ है, जबकि एल्युमीनियम 44 महीने और निकेल 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. कच्चा तेल भी लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 62 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जिससे एनर्जी सेक्टर पर नजर बनी हुई है.

RBI की बड़ी लिक्विडिटी घोषणा

घरेलू बाजार के लिए एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर RBI की तरफ से आया है. रिजर्व बैंक सिस्टम में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालेगा. RBI 29 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच OMO ऑक्शन के जरिए चार किस्तों में सरकारी बॉन्ड खरीदेगा, जिससे बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी और बेहतर होने की उम्मीद है.

BSE Bankex में बदलाव आज से लागू

आज की क्लोजिंग से BSE Bankex इंडेक्स में बड़े बदलाव लागू हो जाएंगे. इंडेक्स में Canara Bank, AU Small Finance Bank, PNB और Union Bank को शामिल किया जाएगा. इस बदलाव के चलते इन शेयरों में आज ट्रेडिंग के दौरान एक्टिविटी बढ़ सकती है.

आज बंद हो रहा Gujarat Kidney IPO

Gujarat Kidney & Super Speciality का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहा है. यह इश्यू अब तक करीब ढाई गुना भर चुका है. IPO का प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये रखा गया है और आखिरी दिन निवेशकों की दिलचस्पी पर बाजार की नजर बनी रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6