Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर लौटी बाजार की चमक, सेंसेक्स 1% चढ़कर बंद; निफ्टी 24,600 के करीब पहुंचा

Stock Markets Today: प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में जोरदार तेजी थी. फार्मा इंडेक्स में हल्की गिरावट को छोड़ दें तो सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे. India VIX 6% से ज्यादा गिर गया था.
Stock Market Highlights: वीकली एक्सपायरी पर लौटी बाजार की चमक, सेंसेक्स 1% चढ़कर बंद; निफ्टी 24,600 के करीब पहुंचा

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में लौटी तगड़ी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: मंगलवार के कारोबार में बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ क्लोजिंग दी. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी के दम पर इंडेक्स ऊंचे स्तरों पर बंद हुए. सेंसेक्स 753 अंक चढ़कर 79,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 212 अंकों की तेजी के साथ 24,576 के पार निकल गया. सबसे ज्यादा मजबूती बैंक निफ्टी में दिखी, जो 789 अंक उछलकर 57,371 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लगभग 1% तक चढ़े.

किन शेयरों ने निफ्टी को दिया सहारा

आज की तेजी में Trent, Bajaj Finance, Tata Consumer Products और Hindustan Unilever जैसे दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान रहा. इन शेयरों में मजबूत खरीदारी ने इंडेक्स को ऊपर खींचा.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं दूसरी ओर SBI Life Insurance, Bharat Electronics Limited, Jio Financial Services और Dr. Reddy's Laboratories जैसे शेयर दबाव में रहे.

खबरों के दम पर एक्शन वाले शेयर

आज कई शेयरों में खबरों के चलते जबरदस्त मूवमेंट देखने को मिला. Rolex Rings में 15% की तेज उछाल आई, क्योंकि 23 अप्रैल को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार होना है. Innovision Limited में 7.9% की तेजी बल्क डील की खबर के बाद आई.

Muthoot Microfinance के शेयर में भी 13% की मजबूती देखने को मिली, जहां बिजनेस अपडेट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.

नतीजों के दम पर हलचल

रिजल्ट सीजन के बीच कई शेयरों में नतीजों के आधार पर एक्शन रहा. PNB Housing, Nestlé India, Nelco Limited और SML Isuzu जैसे स्टॉक्स में निवेशकों की नजर बनी रही.

बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज की तेजी में बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहा. Bank of Maharashtra, Karur Vysya Bank, AU Small Finance Bank और ICICI Bank जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. बैंक निफ्टी की मजबूती ने पूरे बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बनाए रखा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

मिड और स्मॉलकैप स्पेस में भी कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया. Mrs. Bectors Food Specialities, Lemon Tree Hotels, Deepak Nitrite और Zen Technologies टॉप गेनर्स में रहे.

वहीं Eris Lifesciences, Ola Electric, NATCO Pharma और eClerx Services में दबाव देखने को मिला.

दिन का कारोबार कैसा रहा?

मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार की हल्की बढ़त के साथ शुरुआत हुई, लेकिन पहले कुछ घंटों में बाजार में तेजी की चमक लौटती दिखाई दी. सुबह 11:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 660 अंकों की बढ़त के साथ 79,180 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 175 अंकों की तेजी के साथ 24,540 के आसपास चल रहा था. बैंक निफ्टी 637 अंकों की तेजी के साथ 57,200 के ऊपर ट्रेड करता दिखा.

प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में जोरदार तेजी थी. फार्मा इंडेक्स में हल्की गिरावट को छोड़ दें तो सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे. India VIX 6% से ज्यादा गिर गया था.

सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 24,400 के पार निकल गया था. फाइनेंशियल शेयरों और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी थी. आईटी को छोड़कर निफ्टी पर सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

09:30 पर सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 78,867 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 87 अंक ऊपर 24,450 के ऊपर था. बैंक निफ्टी 400 अंक चढ़कर 56,984 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही थी.

निफ्टी 50 पर Shriram Finance, Adani Ports, ICICI Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, Nestle, Eternal आज के टॉप गेनर्स थे. SBI Life, Infosys, Dr Reddy, TCS, HDFC Life, Ultratech Cement, Cipla, ONGC, Tech Mahindra आज के टॉप लूजर्स थे. मजबूत नतीजों के बाद PNB Housing में करीब 7% की तेजी थी. डीमर्जर की खबर पर Vedanta करीब 2% चढ़ा था.

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने से पहले तनाव फिर बढ़ गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर डील नहीं हुई तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी.

वहीं ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि घेराबंदी और सीजफायर उल्लंघन के बीच बातचीत संभव नहीं है और उसने युद्ध की नई तैयारी भी कर ली है.

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव

सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले कच्चा तेल 95 डॉलर के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है. तेल की चाल आगे बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर बनी रहेगी.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि यह डील इसी हफ्ते फाइनल हो सकती है, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा.

LIVE TV:

ग्लोबल मार्केट्स का मिलाजुला रुख

GIFT निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 24,400 के पास कारोबार कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है, जबकि एशियाई बाजारों में जापान और कोरिया 1-2% ऊपर हैं.

हालांकि, अमेरिकी बाजारों में तेजी पर ब्रेक लगा है. नैस्डैक 13 दिन की लगातार तेजी के बाद गिरा, जबकि डाओ मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ.

सोना-चांदी में गिरावट

कमोडिटी बाजार में दबाव देखने को मिला. चांदी करीब 4600 रुपये गिरकर 2.52 लाख के पास पहुंची, जबकि सोना 700 रुपये टूटकर 1.54 लाख के नीचे बंद हुआ.

FIIs vs DIIs: फ्लो में बदलाव

FIIs ने तीन दिन की खरीदारी के बाद हल्की बिकवाली की है. कुल मिलाकर 1583 करोड़ रुपये की बिकवाली दर्ज हुई. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने तीन दिन बाद खरीदारी करते हुए 2967 करोड़ रुपये डाले, जिससे बाजार को कुछ सपोर्ट मिला.

नतीजों और स्टॉक्स पर नजर

कॉर्पोरेट अपडेट्स के लिहाज से आज का दिन अहम है. PNB Housing ने दमदार नतीजे पेश किए हैं. आज निफ्टी में HCL Tech और Nestle के नतीजों पर नजर रहेगी, जबकि F&O में 360 One Wam, Persistent Systems और Tata Elxsi के शेयर फोकस में रहेंगे.

Vedanta डिमर्जर अपडेट

Vedanta की डिमर्जर स्कीम 1 मई से लागू होगी. इसके तहत कंपनी के एक शेयर पर निवेशकों को चार नई कंपनियों के एक-एक शेयर मिलेंगे.

RBI से राहत

RBI ने बैंकों को फॉरेक्स ट्रेडिंग नियमों में ढील दी है. अब NDF ट्रेडिंग और कैंसल कॉन्ट्रैक्ट को रीबुक करने की अनुमति होगी, हालांकि नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा बरकरार रहेगी.

ग्रोथ पर दिखा असर

पश्चिम एशिया संकट का असर अब अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. मार्च में कोर सेक्टर ग्रोथ 2.8% से गिरकर -0.4% हो गई, जो पिछले 19 महीनों में सबसे कमजोर प्रदर्शन है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6