Stock Market Highlights: साल के पहले दिन सुस्त रहे बाजार, मिली-जुली क्लोजिंग- FMCG शेयरों में बिकवाली ने खराब किया मूड

Stock Markets Highlights: साल के पहले दिन शेयर बाजार में सुस्ती रही और अंत में मिली-जुली क्लोजिंग देखने को मिली. खासकर, FMCG शेयरों में भारी बिकवाली ने मूड जरूर खराब किया.
Stock Market Highlights: साल के पहले दिन सुस्त रहे बाजार, मिली-जुली क्लोजिंग- FMCG शेयरों में बिकवाली ने खराब किया मूड

Stock Markets Today: साल के पहले दिन शेयर बाजार में सुस्ती रही और अंत में मिली-जुली क्लोजिंग देखने को मिली. सेंसेक्स 32 अंक नीचे 85,188 पर बंद हुआ. निफ्टी 17 अंक ऊपर 26,146 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 129 अंक ऊपर 59,711 पर बंद हुआ.

आज खासकर, FMCG शेयरों में भारी बिकवाली ने मूड जरूर खराब किया. सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का बोझ बढ़ाते हुए सिगरेट को 20 से 30 प्रतिशत तक महंगा करने का फैसला किया है. इसके तहत 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लागू होगी. इसके चलते आज FMCG शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली.

आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मिला-जुला रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 13,840 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट रहते हुए 17,711 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन चुनिंदा शेयरों में तेज हलचल दिखी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Nifty 50 Gainers: चुनिंदा बड़े शेयरों में खरीदारी

निफ्टी 50 में Shriram Finance, Bajaj Auto, Eternal और NTPC टॉप गेनर्स रहे. इन सभी शेयरों में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जिससे इंडेक्स को सपोर्ट मिला.

Nifty 50 Losers: ITC पर सबसे ज्यादा दबाव

निफ्टी 50 के लूजर्स में ITC सबसे आगे रहा. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने की खबर के चलते शेयर में करीब 9.5 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा Bajaj Finance, Dr Reddy’s और ONGC भी कमजोरी के साथ बंद हुए.

Auto Gainers: ऑटो शेयरों में दमदार तेजी

ऑटो सेक्टर में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Atul Auto में 10.4 फीसदी की तेज उछाल रही. इसके अलावा Ola Electric, Ashok Leyland और Escorts Kubota भी मजबूती के साथ बंद हुए.

SINS: चुनिंदा शेयरों में तेज एक्शन

SINS कैटेगरी में Vodafone Idea चर्चा में रहा, जहां शेयर 8.2 फीसदी चढ़ा. Bluestar नहीं, बल्कि Bluedart, Shakti Pumps और Karur Vysya Bank में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

Top Gainers: ब्रॉडर मार्केट में रैली

ब्रॉडर मार्केट में Entero Healthcare 10.2 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. Transformers & Rectifiers, Mrs Bector Food और Adani Total Gas में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई.

Top Losers: कुछ शेयरों में भारी बिकवाली

वहीं दूसरी ओर Godfrey Phillips में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली और शेयर करीब 16.8 फीसदी टूट गया. इसके अलावा Ixigo, Westlife Foodworld और AstraZeneca भी दबाव में बंद हुए.

आज शेयर बाजार की भी हरे निशान में ओपनिंग हुई है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक के करीब तो निफ्टी 50 अंकों के करीब तेजी लेकर कारोबार कर रहा था. हालांकि, एफएमसीजी और फार्मा शेयर थोड़े कमजोर दिखे. ऑटो, मीडिया, मेटल, NBFC जैसे इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. निफ्टी 50 पर Eternal, M&M, Reliance, Indigo, Wipro, Shriram Finance टॉप गेनर्स थे. वहीं, ITC, Dr Reddy, Cipla, BEL, Sun Pharma, Tata Consumer, Trent सबसे बड़े लूजर्स थे. ITC तो 4% से ज्यादा गिरा हुआ था.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में सुस्ती क्यों?

- दुनियाभर के बाजारों में आज छुट्टी

- FIIs-DIIs के वॉल्यूम कम

- FIIs की बिकवाली से ज्यादा बढ़ना मुश्किल

- ट्रेडिंग रेंज के ऊपरी स्तरों पर बार-बार आती है मुनाफावसूली

- घरेलू फंड्स की बड़ी खरीदारी से निचले स्तरों पर सपोर्ट

- आज रात अमेरिकी बाजारों से नहीं मिलेंगे कोई संकेत

- इसलिए सीमित दायरे में सुस्त कारोबार

कौनसे लेवल है अहम?

- निफ्टी 25975-26100 की रेंज में मजबूत सपोर्ट

- निफ्टी में 26175-26350 के स्तर पर रुकावट

- बैंक निफ्टी 59350-59550 की रेंज में मजबूत सपोर्ट

- बैंक निफ्टी 59750-59950 की रेंज में मुनाफावसूली

- निफ्टी 26215 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी

- बैंक निफ्टी 59775 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी

- निफ्टी 25950 बैंक निफ्टी 59150 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी दबाव

Vodafone Idea

- भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर में अच्छी रिकवरी

- AGR मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

- लोगों का अंदाजा कि AGR राहत का रास्ता अभी तक बंद नहीं हुआ

ITC

- ITC समेत सिगरेट शेयरों में तेज गिरावट

- सिगरेट पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी का ऐलान

- 1 फरवरी से लागू होंगे नियम

ऑटो कंपनियों पर फोकस

- ट्रैक्टर कंपनियों के मजबूत बिक्री आंकड़े

- अच्छी तिमाही आंकड़ों के दम पर M&M, Ashok Leyland में तेजी

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले देखें तो सेंसेक्स 35 अंक ऊपर 85,255 पर खुला. निफ्टी 44 अंक ऊपर 26,173 पर खुला और बैंक निफ्टी 93 अंक ऊपर 59,674 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपये में कमजोरी दिखी जोकि 8 पैसे कमजोर 89.95/$ पर खुला.

साल के पहले कारोबारी दिन के संकेत पॉजिटिव आते दिखे. गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 26,350 के आसपास कारोबार करता दिखा. नए साल के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहने से ग्लोबल ट्रिगर्स थोड़े कम हैं, आज दुनियाभर के अधिकतर बाजार बंद भी हैं.

वहीं, साल के आखिरी कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए, जहां डाओ जोंस करीब 300 अंक लुढ़का, जबकि नैस्डैक में लगभग 180 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

LIVE TV यहां देखें:

कमोडिटी बाजारों की हलचल

कमोडिटी बाजारों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. COMEX पर मार्जिन फिर से बढ़ाए जाने के चलते चांदी करीब 10 फीसदी टूटकर 71 डॉलर से नीचे आ गई, जबकि सोना करीब 55 डॉलर गिरकर 4325 डॉलर के आसपास बंद हुआ. घरेलू बाजार में भी दबाव दिखा, जहां चांदी करीब 15,000 रुपये और सोना लगभग 1,300 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ. बेस मेटल्स में कॉपर की छह दिनों की एकतरफा तेजी पर ब्रेक लगा, जबकि निकेल, जिंक और लेड में भी कमजोरी दर्ज की गई. इसके उलट एल्युमीनियम साढ़े तीन साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ.

ऊर्जा बाजार में कच्चा तेल 61 डॉलर के नीचे फिसल गया. पिछले एक साल में कच्चे तेल में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 2020 के बाद की सबसे बड़ी सालाना गिरावट मानी जा रही है. घरेलू बाजार में निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,597 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 87वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब 6,760 करोड़ रुपये बाजार में लगाए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6