Stock Market Highlights: बाजार में तेजी बरकरार, निफ्टी 25,800 के ऊपर बंद; मेटल, PSU बैंक और FMCG शेयरों में खरीदारी ने सुधारा मूड

Stock Markets Today: दिन भर बाजार हल्की बढ़त के साथ एक रेंज में कारोबार करते नजर आए. आईटी शेयरों में आज मुनाफावसूली ने एक दिन की तेजी को बराबर कर दिया. लेकिन मेटल, पीएसयू बैंक और FMCG इंडेक्स में खरीदारी ने जरूर मूड सुधारा.
Stock Market Highlights: बाजार में तेजी बरकरार, निफ्टी 25,800 के ऊपर बंद; मेटल, PSU बैंक और FMCG शेयरों में खरीदारी ने सुधारा मूड

Stock Market News Today (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार को मिली-जुली ओपनिंग के बाद तेजी लौटती दिखी. दिन भर बाजार हल्की बढ़त के साथ एक रेंज में कारोबार करते नजर आए. आईटी शेयरों में आज मुनाफावसूली ने एक दिन की तेजी को बराबर कर दिया. लेकिन मेटल, पीएसयू बैंक और FMCG इंडेक्स में खरीदारी ने जरूर मूड सुधारा. क्लोजिंग में सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 83,734 पर बंद हुआ. निफ्टी 94 अंक चढ़कर 25,819 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 377 अंक चढ़कर 61,551 पर बंद हुआ. और करेंसी मार्केट में रुपया बिना बदलाव के 90.67/$ पर बंद हुआ. Nifty Midcap Select: 65 अंक ऊपर 13,729 पर बंद हुआ. Nifty Smallcap 92 अंक ऊपर 17,239 पर बंद हुआ.

आज के गेनर्स-लूजर्स (Gainers-Loosers)

Nifty 50 – Gainers

Add Zee Business as a Preferred Source
  • HDFC Life ▲ 3%
  • Tata Steel ▲ 2.9%
  • ITC ▲ 1.9%
  • Tata Consumer Products ▲ 1.7%

Nifty 50 – Losers

  • ONGC ▼ 2.8%
  • Adani Enterprises ▼ 1.8%
  • Coal India ▼ 1.1%
  • Eternal ▼ 2.1%

Nifty PSU Bank – Rally

  • Punjab National Bank ▲ 2.7%
  • Union Bank of India ▲ 2.6%
  • Indian Overseas Bank ▲ 2.2%
  • UCO Bank ▲ 2.2%

Stocks in News

  • E2E Networks ▲ 11%
  • Netweb Technologies ▲ 7.8%
  • Dilip Buildcon ▲ 3.5%
  • Aurobindo Pharma ▼ 2.4%

Top Gainers

  • Godfrey Phillips India ▲ 19.6%
  • Transformers and Rectifiers India ▲ 9.7%
  • Schneider Electric ▲ 9.3%
  • Cohance Lifesciences ▲ 6.4%

Top Losers

  • FirstCry ▼ 5.5%
  • IIFL Securities ▼ 3.9%
  • Chemplast Sanmar ▼ 3.9%
  • VIP Industries ▼ 3.5%

सुबह बाजार लाल से हरे निशान के बीच झूलते नजर आए. सुबह 09:25 बजे सेंसेक्स 42 अंक नीचे 83,408 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 2 अंक नीचे 25,721 के आसपास था. बैंक निफ्टी भी 8 अंक नीचे 61,165 के आसपास था. यानी कि बाजार बिल्कुल ही फ्लैट ट्रेडिंग के मूड में दिख रहे थे.

हालांकि, ब्रॉडर मार्केट आज अपनी बढ़त को होल्ड करते नजर आए. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 से 0.5% की तेजी थी. इंडिया VIX 1.7% नीचे था. मेटल आज उछले हुए थे. इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर था. पीएसयू बैंक, फार्मा, FMCG, हेल्थकेयर, जैसे इंडेक्स में भी बढ़त थी.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह?

- बाजार के ज्यादातर संकेत हैं न्यूट्रल

- बड़ी तेजी और बड़ी मंदी दोनों के आसार कम

- FIIs और DIIs के आंकड़े एकदम छोटे

- ग्लोबल बाजारों में भी बड़ा एक्शन नहीं

- इसीलिए बाजार हैं छोटी रेंज में

- दोनों तरफ मिल रहे हैं ट्रेडिंग के मौके

बाजार के लिए कौन से लेवल अहम?
- निफ्टी में 25575-25650 इंट्राडे सपोर्ट, इसी लेवल से दी अच्छी रिकवरी
- आज सुबह इसी रेंज में दी थी खरीदारी की राय
- निफ्टी में 25765 के ऊपर बढ़ेगी मजबूती
- निफ्टी में 25815-25935 मुनाफावसूली की रेंज
- बैंक निफ्टी में 59950-61100 मजबूत सपोर्ट
- 61250 के ऊपर लगातार मजबूती के संकेत
- निफ्टी बैंक में अगला टार्गेट 61500 और 61700 के पास
- बैंक निफ्टी PCR 1.43 पर Overbought, ऊपरी स्तरों पर थोड़ा सावधान रहें
- निफ्टी 25765-25775, बैंक निफ्टी 61250 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- निफ्टी 25550 के नीचे बंद हो तो ही खतरा
- निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी अब भी ज्यादा मजबूत

STOCK IN ACTION

Dabur

- मैनेजमेंट में बदलाव के बाद आज सुबह दी थी बिकवाली की राय

- आज के High 524 से इंट्राडे में `20 टूटा शेयर

Paytm

- शेयर में तगड़ा मोमेंटम

- आज सुबह Stock of the day में दी थी खरीदारी की राय

- कल क्लोजिंग शो में 1160 पर Stock in Action बताया था शेयर

BSE

- कैपिटल मार्केट थीम वाले शेयरों में आज अच्छी तेजी

- सुबह 2795 पर ओपनिंग के हीरो में बताया था शेयर

आईटी शेयरों में आज प्रॉफिटबुकिंग दिखाई दी. Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में शामिल थे. वहीं, BEL, Eternal, Hindalco, Tata Steel, Max Healthcare, Cipla में तेजी थी.

सुबह GIFT Nifty करीब 30 अंक चढ़कर 25,770 के आसपास कारोबार कर रहा था. कल अमेरिकी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद स्मार्ट रिकवरी देखने को मिली. Dow Jones दिन के निचले स्तर से करीब 350 अंक सुधरकर 30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. Nasdaq भी 325 अंक की रिकवरी के बाद 30 अंक ऊपर बंद हुआ. हालांकि, आज आने वाले FOMC मिनट्स से पहले Dow Futures करीब 50 अंक नीचे कारोबार कर रहा है.

सोना-चांदी में भारी गिरावट, ग्लोबल संकेत कमजोर

कीमती धातुओं में तेज बिकवाली देखने को मिली. चांदी 11,000 रुपए गिरकर 2,28,800 रुपए के नीचे बंद हुई, जबकि सोना 3,300 रुपए टूटकर 1,51,500 रुपए के नीचे आ गया. Comex पर चांदी में 5% की बड़ी गिरावट आई, जबकि सोना भी करीब 100 डॉलर लुढ़क गया. यह संकेत देता है कि safe haven demand फिलहाल कमजोर पड़ रही है.

कच्चे तेल में गिरावट, अमेरिका-ईरान बातचीत का असर

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील पर बातचीत आगे बढ़ने की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में दबाव देखने को मिला. Brent crude करीब 2% गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. इससे oil marketing और aviation सेक्टर को राहत मिल सकती है.

बेस मेटल्स में चौतरफा कमजोरी

ग्लोबल संकेतों के चलते बेस मेटल्स में भी गिरावट रही. कॉपर करीब 2% गिरा, जबकि निकेल करीब 1.5% नीचे बंद हुआ. इससे metal stocks पर दबाव देखने को मिल सकता है.

FIIs और DIIs दोनों का सीमित एक्शन, बाजार में सतर्कता

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश बाजार में 995 करोड़ रुपए की खरीदारी की, लेकिन overall basis पर 237 करोड़ रुपए की हल्की बिकवाली रही. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे दिन 187 करोड़ रुपए की मामूली खरीदारी की. यह दिखाता है कि बड़े निवेशक फिलहाल cautious approach अपना रहे हैं.

भारत-फ्रांस के बीच बड़े समझौते, डिफेंस सेक्टर पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की मुलाकात में 20 से ज्यादा समझौतों का ऐलान हुआ. दोनों देशों ने रक्षा सहयोग करार को अगले एक दशक के लिए बढ़ा दिया है. इससे डिफेंस सेक्टर की कंपनियां फोकस में रह सकती हैं.

LIVE TV:

BEL-Safran डील और Tata-Airbus प्रोजेक्ट से डिफेंस और एविएशन सेक्टर को सपोर्ट

BEL और फ्रांस की Safran के बीच बड़ी डिफेंस डील हुई है, जिसके तहत भारत में Hammer missile का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा Tata-Airbus की H-125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का भी उद्घाटन किया गया. इससे Make in India डिफेंस थीम को मजबूती मिलेगी.

AI पर भारत का बड़ा विजन, टेक सेक्टर पर नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया है कि भारत दुनिया की टॉप-3 AI सुपरपावर में शामिल होगा. उन्होंने कहा कि AI के जरिए 2047 तक विकसित भारत बनने की गति तेज होगी. आज AI Impact Summit और ग्लोबल CEOs के साथ होने वाली बैठक से टेक और AI सेक्टर की कंपनियां फोकस में रह सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6