Stock Markets Highlights: लगातार दूसरे दिन बाजार ने दिखाई तेजी, वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 23,600 के करीब बंद; इन वजहों से आई रिकवरी

Stock Markets Today: शेयर बाजार में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार अच्छे-खासे बढ़त के साथ लगातार दूसरे दिन तेजी पर बंद होने में कामयाब रहे. सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 76,071 पर बंद हुआ. निफ्टी 172 अंक चढ़कर 23,581 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 436 अंक चढ़कर 54,876 पर बंद हुआ.
Stock Markets Highlights: लगातार दूसरे दिन बाजार ने दिखाई तेजी, वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 23,600 के करीब बंद; इन वजहों से आई रिकवरी

Stock Markets Today: घरेलू शेयर बाजार में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर काफी वॉलेटिलिटी दिख रही थी. सेंसेक्स-निफ्टी अपने इंट्राडे हाई और लो के बीच तेजी से मूव कर रहे थे. हालांकि, बाजार अच्छे-खासे बढ़त के साथ लगातार दूसरे दिन तेजी पर बंद होने में कामयाब रहे. सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 76,071 पर बंद हुआ. निफ्टी 172 अंक चढ़कर 23,581 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 436 अंक चढ़कर 54,876 पर बंद हुआ.

घरेलू बाजार में आज मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में अच्छी मजबूती देखने को मिली. Nifty Mid Select 121 अंकों की बढ़त के साथ 12,736 पर बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap इंडेक्स भी 102.5 अंक चढ़कर 15,913 के स्तर पर पहुंच गया. यह संकेत देता है कि ब्रॉडर मार्केट में निवेशकों की भागीदारी बनी हुई है. India VIX करीब 8% गिरा है. VIX में यह गिरावट बताती है कि निवेशकों के बीच घबराहट कम हुई है और बाजार में स्थिरता का माहौल बन रहा है.

आज कहां दिखी तेजी, कौन गिरा-कौन चढ़ा?

Add Zee Business as a Preferred Source

आज के कारोबार में मेटल सेक्टर चमकता नजर आया. NALCO करीब 5.6% चढ़ा, APL Apollo Tubes में 3.9% की तेजी रही. Hindustan Copper 3.3% और SAIL करीब 6% उछला. मेटल कीमतों में मजबूती और डिमांड के संकेतों ने इस सेक्टर को सपोर्ट दिया.

Nifty 50 में किन शेयरों ने दिलाई बढ़त

बड़े शेयरों में Eternal करीब 6.1% चढ़कर टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Mahindra & Mahindra में 3.1%, HDFC Life में 2.9% और Bharti Airtel में 2.4% की बढ़त दर्ज की गई.

Nifty 50 के कमजोर शेयर

वहीं दूसरी तरफ आईटी और कुछ फाइनेंशियल स्टॉक्स में दबाव दिखा. Infosys 1.4% टूटा, Cipla में 1% की गिरावट रही. Bajaj Finance 0.8% और Hindustan Unilever करीब 0.7% फिसला.

खबरों वाले शेयरों में हलचल

स्टॉक्स इन न्यूज में कई शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिला. MOIL 20% उछल गया, जबकि IDBI Bank करीब 4% गिरा. Andhra Cements में 5% की तेजी रही, वहीं Urban Company 2.5% कमजोर हुआ.

डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी

डिफेंस सेक्टर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ideaForge करीब 9.5% चढ़ा, Data Patterns में 6.7% की तेजी रही. MTAR Technologies 4.8% और Midhani करीब 5% ऊपर बंद हुआ.

टॉप गेनर्स में किन शेयरों ने दिखाई ताकत

ब्रॉडर मार्केट में Chennai Petroleum 8.4% चढ़ा. Jyoti CNC Automation में 7.9% की तेजी रही. इसके अलावा Transformers & Rectifiers और IGI जैसे शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

टॉप लूजर्स में दबाव

वहीं दूसरी तरफ कुछ शेयरों में मुनाफावसूली दिखी. Safari Industries 5.4% गिरा, Allied Blenders में 5.1% की कमजोरी रही. Kalpataru Projects International 3.6% फिसला, जबकि Poonawalla Fincorp करीब 4% नीचे बंद हुआ.

दोपहर में 01:45 के आसपास सेंसेक्स 400 अंक उठा हुआ था और 75,900 के ऊपर था. वहीं, निफ्टी 120 अंक के करीब चढ़कर 23,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. वॉलेटिलिटी इंडेक्स 7% नीचे था, लेकिन अभी भी 20 के लेवल के ऊपर था. मेटल इंडेक्स 2 पर्सेंट ऊपर था. ऑटो इंडेक्स भी करीब 2 पर्सेंट ऊपर था. मीडिया इंडेक्स में भी तेजी थी.बाकी NBFC, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर भी तेजी पर थे. लेकिन आईटी, FMCG, PSU Bank, Oil & Gas जैसे इंडेक्स लाल निशान में थे.

अनिल सिंघवी का Editor's Take:

बाजार में क्यों आई रिकवरी?
- वैसे रिकवरी की कोई खास बड़ी वजह नहीं
- कच्चा तेल $104 के पास मजबूत
- डाओ फ्यूचर्स भी 175 अंक नीचे ही
- रुपए में भी कोई अच्छी मजबूती नहीं
- और कल FIIs की थी बड़ी बिकवाली भी
- ना ही अमेरिका-ईरान से कोई बड़ी पॉजिटिव खबर
- इन सबके बावजूद बाजार का बढ़ना पॉजिटिव सरप्राइज

बाजार के बढ़ने के पीछे ये हैं कुछ खास कारण
1- ट्रंप का युद्ध में कमजोर होना बाजार को आ रहा पसंद
2- क्रूड और LPG के 3 जहाज भारत पहुंचने से सेंटिमेंट पॉजिटिव
3- वीकली एक्सपायरी पर ओवरसोल्ड मार्केट में आई शॉर्ट कवरिंग
4- सबसे बड़ी बात DIIs की FIIs के मुकाबले बड़ी खरीदारी से सपोर्ट

कौन से लेवल्स हैं बाजार के लिए अहम?
- इंट्राडे में निफ्टी पर 23350, बैंक निफ्टी पर 54100 मजबूत सपोर्ट
- बड़ा सपोर्ट निफ्टी 23150, बैंक निफ्टी 53750 पर
- पिछले 2 दिनों से निफ्टी 23500, बैंक निफ्टी 54750 पर जाकर अटका
- इसलिए आज निफ्टी 23500, बैंक निफ्टी 54750 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- निफ्टी 23650-23700 और बैंक निफ्टी 54750 छोटा इंट्राडे टार्गेट
- ऊपर निकलने पर निफ्टी 23800-23865, बैंक निफ्टी 55100-55275 रेंज अगला टार्गेट

STOCK IN ACTION
Eternal
- बाजार के मूड और वैल्युएशन के कारण न्यू एज कंपनियों के IPO टलने का डर
- Zepto के IPO में हो सकती है देरी
- इसी उम्मीद में दौड़ा Eternal
- तेज गिरावट के बाद लेवल भी अच्छे
- सुबह ओपनिंग के हीरो में `226 पर बताया था शेयर
- इसी उम्मीद में Swiggy में भी आया 4% का उछाल

BSE
- BSE में लगातार दूसरे दिन तेजी
- सुबह ओपनिंग के हीरो में `2903 पर बताया था शेयर

Amber Enterprises
- JP मॉर्गन के अपग्रेड के बाद दौड़ा शेयर
- सुबह ओपनिंग के हीरो में `6670 पर बताया था शेयर

M&M
- ऑटो शेयरों में तगड़ी तेजी
- M&M सबसे मजबूत शेयर
- गिरावट में पहली पसंद

ओपनिंग में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया. सेंसेक्स-निफ्टी ओपनिंग मिनट्स में सेंसेक्स 80 अंक ऊपर तो निफ्टी भी करीब 20 अंक ऊपर नजर आया. बैंक निफ्टी में करीब 100 अंकों की तेजी थी. लेकिन उसके तुरंत बाद बाजार में वॉलेटिलिटी बढ़ती दिखाई दी और इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसल गए. India VIX 4.5% गिरा हुआ था.

सुबह 09:50 बजे सेंसेक्स 213 अंक ऊपर 75,719 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 70 अंक ऊपर 23,475 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 62 अंक नीचे 54,352 पर ट्रेड कर रहा था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आज खरीदारी देखी गई. आईटी इंडेक्स करीब 2 पर्सेंट गिर गया था. पीएसयू बैंक भी 0.6 फीसदी गिरा हुआ था. लेकिन बाजार को ऑटो इंडेक्स से सपोर्ट मिल रहा था, जोकि 1.4 फीसदी ऊपर था. फार्मा, हेल्थकेयर, मेटल, मीडिया, रियल्टी इंडेक्स में तेजी थी.

निफ्टी 50 पर Eternal, Maruti, M&M, Tata Steel, Bharti Airtel, Indigo, SBI Life में तेजी थी. वहीं, Wipro, Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra, Bajaj Finance, SBI, Bajaj Finserv में सबसे ज्यादा गिरावट आई थी.

सुबह गिफ्ट निफ्टी में 70 अंकों की तेजी दिखी. कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक, अमेरिकी बाजारों की जोरदार वापसी, भू-राजनीतिक तनाव और लगातार FII बिकवाली, ये सभी फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे.

कच्चे तेल में क्या हुआ?

तीन दिन की लगातार तेजी के बाद ब्रेंट क्रूड में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली. इंट्राडे में 106 डॉलर के पार जाने के बाद कीमत करीब 3 फीसदी टूटकर 100 डॉलर के आसपास बंद हुई, हालांकि हल्की रिकवरी के साथ अभी 102 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही है. तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत जैसे आयातक देश के लिए राहत भरी है और इससे बाजार की सेंटिमेंट को सपोर्ट मिल सकता है.

GIFT निफ्टी मजबूत, डाओ फ्यूचर्स कमजोर

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो GIFT निफ्टी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 23,500 के पास ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत दे रहा है. हालांकि डाओ फ्यूचर्स में करीब 100 अंकों की कमजोरी हल्की सावधानी का इशारा भी कर रही है.

अमेरिकी बाजारों में जोरदार वापसी

अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते वहां के बाजारों ने राहत की सांस ली. चार दिनों की गिरावट के बाद डाओ जोंस करीब 400 अंक उछला, जबकि नैस्डेक में 270 अंकों की मजबूत तेजी दर्ज की गई. यह रैली टेक और कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी के चलते आई.

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव

इस बीच, भू-राजनीतिक मोर्चे पर तनाव अभी भी बना हुआ है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर नाराजगी जताते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. वहीं यूरोपियन यूनियन ने साफ कर दिया है कि यह उनका युद्ध नहीं है और वे इसमें शामिल नहीं होना चाहते. इजरायल और ईरान को लेकर भी बयान सामने आए हैं, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है.

भारत का संतुलित रुख, युद्धपोत तैनाती पर सफाई

भारत ने भी इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारतीय युद्धपोत की तैनाती को लेकर अमेरिका के साथ कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई है. यानी भारत फिलहाल संतुलित और स्वतंत्र रणनीति अपनाए हुए है.

FII की बिकवाली जारी, DII बने सहारा

संस्थागत निवेशकों के आंकड़े बाजार के लिए एक अहम संकेत दे रहे हैं. मजबूत बाजार के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. FIIs ने कैश मार्केट में लगातार 12वें दिन बिकवाली करते हुए 9,366 करोड़ रुपये निकाले, जिससे नेट-नेट 7,026 करोड़ रुपये की बिक्री हुई. इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं और 14वें दिन 12,593 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी की है.

LIVE TV:

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6