&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजारों में आज जोरदार खरीदारी से लौटी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Stock Markets Today: शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और सभी प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. Sensex 1263.7 अंक यानी 1.64% की तेजी के साथ 78,111 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 388.6 अंक चढ़कर 24,231 के स्तर पर पहुंच गया. बैंकिंग शेयरों में भी मजबूती रही और Nifty Bank 696.9 अंक बढ़कर 56,302 पर बंद हुआ. वहीं, ब्रॉडर बाजार में और ज्यादा जोश दिखा, जहां Nifty Midcap Select 2.13% उछलकर 13,552.6 और Nifty Smallcap 2.35% की तेजी के साथ 17,156 पर बंद हुआ.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Capital Market, Nifty IT, Nifty Realty और Nifty Metal में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार का ओवरऑल सेंटिमेंट पॉजिटिव बना रहा.
आज मार्केट इंफ्रा से जुड़े शेयरों में खास तेजी देखने को मिली, जहां Groww, Dam Capital, Angel One और 360 One जैसे स्टॉक्स में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. खबरों वाले शेयरों में H.G. Infra, RailTel, Cyient Ltd और ICICI Pru AMC फोकस में रहे और इनमें अच्छा मूव देखने को मिला.
डिफेंस सेक्टर भी आज चमका, जहां MTAR Tech, DCX Systems, Paras Defence और Walchandnagar जैसे शेयरों में मजबूत उछाल दर्ज किया गया. Infra सेक्टर के गेनर्स में Afcons Infra, Ashoka Buildcon, HCC और PNC Infra ने भी निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए.
टॉप गेनर्स की बात करें तो Awfis Space, Deepak Fert, PG Electroplast और Enviro Infra में शानदार तेजी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर, Just Dial, Indus Towers, CCL Products और Oil India जैसे शेयरों में गिरावट रही और ये आज के टॉप लूजर्स में शामिल रहे.
मजबूत शुरुआत के बाद सुस्ती क्यों?
- गैप से खुलने के बाद सीमित दायरे में बाजार
- लगभग 100 अंकों की रेंज में निफ्टी में कारोबार
- बैंक निफ्टी की 700 पॉइंट की रेंज थोड़ी बड़ी
- बाजार को नए ट्रिगर्स का इंतजार
- अच्छी बात ये गैप-अप ओपनिंग के बाद ज्यादा गिरे नहीं
क्या ये ‘Buy On Dips’ का मार्केट है?
- निफ्टी 23850-24050, बैंक निफ्टी 55600-55900 मजबूत सपोर्ट
- जब तक निफ्टी 23450, बैंक निफ्टी 54100 के नीचे ना बंद हो, तब तक ‘Buy On Dips’ करें
- 24300 निफ्टी पर हल्की रुकावट
- 24300 पार करने पर 24450-24550 अगला टार्गेट
- 24450 के पास है निफ्टी का 50 DMA
- 24550 के पास गिरावट की लगभग 3/4 रिकवरी पूरी होती है
- अगला बड़ा टार्गेट 100 DMA और 200 DMA 25175 के पास
- 25178 से ही हुई थी कमजोरी की शुरुआत
- बैंक निफ्टी पर 2/3 रिकवरी का टार्गेट 56500 पर आज हासिल हुआ
- बैंक निफ्टी पर 56800 के पास हल्की रुकावट
- 56800 के ऊपर अगला टार्गेट 50 DMA और 200 DMA 57300 के पास
- निफ्टी 24075, बैंक निफ्टी 56000 के ऊपर बंद हो तो तेजी की पोजीशन बढ़ाएं
STOCK IN ACTION
Interglobe Aviation:
- क्रूड में गिरावट और युद्ध खत्म होने की उम्मीद में शेयर भागा
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी खरीदारी की राय
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर
Hind Copper:
- कॉपर शेयरों में तगड़ी तेजी
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी खरीदारी की राय
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर
- इंट्राडे के सभी टार्गेट हासिल किए
Ambuja Cement:
- सीमेंट शेयरों में अच्छी मजबूती
- सुबह ‘Stock Of the Day’ में दी थी खरीदारी की राय
- इंट्राडे के सभी टार्गेट हासिल किए
GMR Airport:
- एयरपोर्ट शेयरों में अच्छी तेजी
- सुबह ‘ओपनिंग के हीरो’ में बताया था शेयर
Indus Tower:
- जेफरीज की रिपोर्ट से शेयर F&O का टॉप Loser
- सुबह ‘ओपनिंग के जीरो’ में बताया था शेयर
सुबह 09:22 पर सेंसेक्स 1212 अंकों की तेजी के साथ 78,060 के आसपास ट्रेड कर रहा था. इसके पहले ये 78.270 के इंट्राडे हाई पर गया था. निफ्टी इस दौरान 365 अंकों की तेजी के साथ 24,207 के आसपास चल रहा था. इंट्राडे में इसने 24,280 का हाई छुआ था. बैंक निफ्टी इस दौरान 900 अंक ऊपर 56,504 पर ट्रेड कर रहा था, इसने 56,786 का इंट्राडे हाई छुआ था.
ओपनिंग में सेंसेक्स में 1300 अंक तो निफ्टी में 400 अंकों की तेजी दिखी. इंडेक्स 24,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी भी 1100 अंक ऊपर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब-करीब 2% की बढ़त दिखा रहे थे.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 2.5% के साथ सबसे ज्यादा तेजी आईटी इंडेक्स में थी. मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी डेढ़ से दो पर्सेंट उछले थे. सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे.
ये भी पढ़ें: Top 10 Stocks to Watch: ट्रेडिंग स्टॉक्स की लिस्ट तैयार, बाजार खुलते ही दिखेगा नतीजों और खबरों का एक्शन
निफ्टी पर Indigo 4% चढ़ा था. Shriram Finance, Hindalco, Infosys, TCS टॉप गेनर्स थे. Coal India, ONGC, Dr Reddy आज के लूजर्स थे.

ग्लोबल और घरेलू संकेत मिले-जुले लेकिन बेहद अहम हैं. एक तरफ अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आई है, तो दूसरी तरफ हॉर्मुज में तनाव और FIIs की बिकवाली चिंता बढ़ा रही है. ऐसे में आज का ट्रेड पूरी तरह ग्लोबल ट्रिगर्स और फ्लो पर निर्भर रहेगा.
एशियाई बाजारों में तेजी है. गिफ्ट निफ्टी 360 अंक ऊपर 24,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. निक्केई में भी तेजी थी. हालांकि. डाओ फ्यूचर्स मिक्स्ड दिखाई दिए.
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत कल से फिर शुरू हो सकती है. इसी उम्मीद में कच्चे तेल में बड़ी गिरावट देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड करीब 5% टूटकर $95 के आसपास पहुंच गया.
ग्लोबल सेंटिमेंट मजबूत नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजार युद्ध से पहले के स्तर पर लौट चुके हैं. डाओ दो दिन में करीब 600 अंक उछला, जबकि नैस्डैक करीब 750 अंकों की तेजी के साथ लगातार 10वें दिन मजबूती में बंद हुआ.
हालांकि राहत के संकेतों के बीच जोखिम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अमेरिका ने हॉर्मुज में नाकेबंदी शुरू कर दी है और ईरान के पोर्ट पर आने-जाने वाले जहाजों के लिए रास्ता ब्लॉक किया गया है. इससे सप्लाई और जियोपॉलिटिकल जोखिम बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: बाजार में तूफानी तेजी के मिल रहे संकेत, ट्रेडर्स नोट करें 20 स्टॉक्स की डीटेल लिस्ट; मिल सकता है कमाई का मौका
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई. इस दौरान हॉर्मुज खोलने और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई, जिसे बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
कमोडिटी मार्केट में बड़ा मूव देखने को मिला. MCX पर सोना करीब ₹2,745 उछलकर ₹1.55 लाख के पास पहुंच गया, जबकि चांदी ₹12,000 की छलांग के साथ ₹2.52 लाख के करीब पहुंच गई. ग्लोबल मार्केट में भी सोना $4,850 और चांदी $80 के पार ट्रेड कर रही है.
विदेशी निवेशकों ने एक दिन की खरीदारी के बाद फिर रुख बदला है. FIIs ने कैश में करीब ₹2,000 करोड़ की बिकवाली की, जबकि कुल मिलाकर कैश और फ्यूचर्स में ₹5,655 करोड़ की नेट सेलिंग रही. इसके मुकाबले घरेलू फंड्स ने लगातार 31वें दिन ₹2,432 करोड़ की खरीदारी की.
LIVE TV:
मिडिल ईस्ट तनाव के बावजूद IMF ने भारत के ग्रोथ आउटलुक पर भरोसा जताया है. FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है.
ये भी पढ़ें: Trade Setup for Today: बाजार ने मान लिया कि युद्ध खत्म? अनिल सिंघवी ने बताया मार्केट में पैसा बनाने का सही तरीका
ICICI Prudential Life के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं, जिससे इंश्योरेंस सेक्टर पर नजर रहेगी. वहीं आज ICICI Lombard के नतीजे भी F&O में आएंगे.
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने TCS के नासिक ब्रांच में उत्पीड़न के मामले पर कड़ी जांच के आदेश दिए हैं और साफ किया है कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के लिए ZERO TOLERANCE पॉलिसी रहेगी.
मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.4% हो गई है, जो पहले 3.21% थी. फूड इंफ्लेशन में बढ़ोतरी देखने को मिली है, हालांकि कोर महंगाई 10 बेसिस पॉइंट घटकर 3.3% पर आ गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)